
क्या ये खामेनेई के लिए आखिरी चेतावनी है? ट्रंप ने सोशल मीडिया पर शेयर किया एक खास मैसेज
AajTak
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के ट्रुथ सोशल पर साझा किए गए संदेश ने ईरान, क्यूबा और वेनेजुएला को लेकर अमेरिका की सख्त विदेश नीति की ओर इशारा किया है. एक्सपर्ट्स के मुताबिक, यह पोस्ट ईरान में चल रहे प्रदर्शनों के बीच संभावित सैन्य कार्रवाई और सत्ता परिवर्तन के संकेत भी देता है.
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर एक खास मैसेज शेयर किया है, जिसने अंतरराष्ट्रीय राजनीति में हलचल बढ़ा दी है. यह संदेश सीधे तौर पर उनकी विदेश नीति की सोच और मंशा को दिखाता है. ट्रंप के पोस्ट से इस बात की संभावना और ज्यादा बढ़ गई है कि क्या अमेरिका ईरान में सैन्य कार्रवाई करेगा?
राष्ट्रपति ट्रंप ने यह मैसेज फॉक्स न्यूज के पॉलिटिकल एक्सपर्ट और कॉलमनिस्ट मार्क थीसन के एक बयान के रूप में शेयर किया. इस बयान में थीसन का कहना है, "मुझे लगता है कि ट्रंप अपने कार्यकाल खत्म होने से पहले एक 'फ्री ईरान, फ्री हवाना और फ्री काराकास' का दौरा करेंगे." हवाना क्यूबा की राजधानी है और कराकस वेनेजुएला की राजधानी है, जहां के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को हाल ही अमेरिकी ड्रग एजेंसी ने अरेस्ट किया था.
यह भी पढ़ें: ईरान में सरकारी चैनल को हैक कर प्रोटेस्ट का चलाया वीडियो, राष्ट्रपति बोले- खामेनेई पर हमला हुआ तो होगा ऑल-आउट वॉर
थीसन की यह टिप्पणी Fox News के शो Life, Liberty & Levin में दी गई थी. इंटरव्यू के दौरान मार्क थीसन ने ट्रंप की विदेश नीति की जमकर तारीफ की और इसे "नई तरह की कंज़र्वेटिव इंटरनेशनल लीडरशिप" बताया. उनके मुताबिक, ट्रंप प्रशासन 'MAGA फॉरेन पॉलिसी' के तहत दुनिया के कई हिस्सों में अमेरिका की सैन्य और आर्थिक ताकत का खुलकर इस्तेमाल कर रहा है, खासकर ईरान और वेनेजुएला जैसे देशों में.
ट्रंप का मैसेज का मतलब क्या है?
थीसन ने यह भी कहा कि ट्रंप ऐसे इलाकों में दबाव बना रहे हैं, जहां पहले से राजनीतिक तनाव और अस्थिरता है. ट्रंप द्वारा इस बयान को शेयर करना यह संकेत देता है कि वह इन देशों में सत्ता परिवर्तन की सोच को लेकर गंभीर हैं.

अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच मिडिल ईस्ट वॉर से भी पहले से जंग चल रही है. पाकिस्तान का आरोप है कि अफगानिस्तान की तालिबान सरकार टीटीपी जैसे आतंकी समूहों को पनाह दे रही है जो पाकिस्तान में हमले करते हैं. लेकिन तालिबान ने इन आरोपों को खारिज किया है. दोनों देशों का झगड़ना चीन के हितों के खिलाफ जा रहा है जिसे देखते हुए उसने एक प्रस्ताव रखा था. पाकिस्तान ने सामने से उसे खारिज कर दिया है.

भारत ने ईरान में रह रहे अपने नागरिकों को सलाह दी है कि वे बिना भारतीय दूतावास की अनुमति और संपर्क के किसी भी जमीनी सीमा को पार करने की कोशिश न करें. दूतावास ने चेतावनी दी है कि ऐसा करने पर लोगों को गंभीर लॉजिस्टिक और इमीग्रेशन संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है. यह सलाह अमेरिका और इजरायल के हमलों के बाद बढ़े तनाव के बीच जारी की गई है. दूतावास ने भारतीयों से आधिकारिक संपर्क में रहने और हेल्पलाइन नंबरों पर मदद लेने की अपील की है. दूतावास ने कहा, 'हमें बताए बिना ईरान न छोड़ें'. दूतावास ने हेल्पलाइन नंबर जारी किया है.

अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जारी जंग का आज 17वां दिन है. हर दिन बीतने के साथ ये जंग और भीषण होती जा रही है क्योंकि अब अमेरिका-इजरायल के हमलों का जवाब देने के लिए ईरान ने एडवांस मिसाइलों का इस्तेमाल शुरू कर दिया है. 28 फरवरी से चल रहे युद्ध में ईरान ने पहली बार अपनी सबसे आधुनिक बैलिस्टिक मिसाइलों में से एक सेजिल से इजरायल को टारगेट किया है. सेजिल मिसाइल एयर डिफेंस सिस्टम को चकमा देने में माहिर है, इसी वजह से इसे डांसिंग मिसाइल भी कहा जाता है. ईरान की ओर से सेजिल मिसाइल का इस्तेमाल होने से युद्ध में और तेजी आने का साफ संकेत मिल रहा है.

मध्य पूर्व में जारी तनाव के बीच इजरायल के शहर तेल अवीव पर मिसाइल हमला हुआ है. सोशल मीडिया और सीसीटीवी फुटेज में वो पल कैद हुआ है जब ईरान की मिसाइल तेल अवीव की एक सड़क पर आकर गिरती दिखाई देती है. इज़रायल पुलिस के मुताबिक इस हमले में क्लस्टर वारहेड का इस्तेमाल किया गया, जिससे कई छोटे बम अलग-अलग जगहों पर गिरकर फटे और आसपास के कई इलाकों को नुकसान पहुंचा. देखें वीडियो.

क्या ईरान युद्ध में अमेरिका फंस गया है? स्ट्रेट ऑफ होर्मुज ट्रंप के लिए अब बड़ी चुनौती बन गया है. ट्रंप दावे तो बहुत करते हैं, लेकिन हकीकत ये है कि होर्मुज समुद्री मार्ग अभी भी बंद है. ईरान जिसे चाहता है उसके जहाज जाने देता है. बिना ईरान की सहमति के कोई जहाज वहां से नहीं निकल सकता. देखें श्वेता सिंह की ये रिपोर्ट.








