
'ईरान में नए लीडरशिप की जरूरत', खामेनेई के बयान के बाद ट्रंप की खुली धमकी
AajTak
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के दशकों पुराने शासन को खत्म करने की खुली मांग की है. खामेनेई द्वारा अमेरिका पर हिंसा भड़काने के आरोपों के बाद दोनों देशों के बीच जुबानी जंग तेज हो गई है.
अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर खुलकर सामने आ गया है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शनिवार को ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के शासन को समाप्त करने की खुली वकालत करते हुए कहा कि अब ईरान में नई लीडरशिप की जरूरत है. यह बयान ऐसे समय आया है, जब खामेनेई ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर ट्रंप पर ईरान में हिंसक अशांति भड़काने का आरोप लगाया था.
पोलिटिको से बातचीत में ट्रंप ने कहा, "अब समय आ गया है कि ईरान के लिए नई लीडरशिप के बारे में सोचा जाए." उन्होंने खामेनेई के उन बयानों पर प्रतिक्रिया दी, जिनमें ईरानी सर्वोच्च नेता ने हालिया विरोध प्रदर्शनों के दौरान हुई हिंसा और मौतों के लिए अमेरिका को जिम्मेदार ठहराया था. खामेनेई ने अपने पोस्ट में अमेरिका और इजरायल पर आरोप लगाया कि दोनों देशों से जुड़े समूहों ने आगजनी, सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान और जानबूझकर अराजकता फैलाने का काम किया.
यह भी पढ़ें: 'आजादी, सत्ता परिवर्तन नहीं...', प्रोटेस्ट पर बोलीं गजेल शर्माहद, पिता को ईरान सरकार ने दी थी फांसी
ईरान में 28 दिसंबर 2025 से आर्थिक बदहाली के खिलाफ शुरू हुए विरोध प्रदर्शन धीरे-धीरे इस्लामिक रिपब्लिक में धार्मिक शासन को खत्म करने की मांग में बदल गए. मानवाधिकार संगठनों का दावा है कि बीते तीन हफ्तों में हजारों प्रदर्शनकारियों की मौत हुई है. इसको लेकर ट्रंप पहले ही ईरान को चेतावनी दे चुके हैं कि अगर प्रदर्शनकारियों को फांसी दी गई तो अमेरिका "बहुत कड़ा कदम" उठा सकता है.
हालांकि शुक्रवार को ट्रंप ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में यह भी कहा था कि ईरानी नेतृत्व ने सामूहिक फांसी की योजना रोक दी है, जबकि ईरान ने ऐसे किसी इरादे से इनकार किया.
यह भी पढ़ें: 'IRGC फोर्स की जानकारी दो और ईनाम पाओ', अमेरिका का ईरान की जनता का खुला ऑफर

ईरान UAE के शहरों पर भीषण हमले कर रहा है. दुबई मॉल के आसपास स्थित पुलों पर अब बिल्कुल सन्नाटा पसरा हुआ है. रात के 11 बजे होने के बावजूद वहां लोग नहीं दिख रहे हैं जो आमतौर पर बहुत भीड़ होती थी. यहां के प्रसिद्ध रेस्टोरेंट पहले फुटबॉल मैच देखने वालों से भरे रहते थे और जगह कम पड़ जाती थी. लेकिन अब वहां केवल कुछ ही लोग हैं और रेस्टोरेंट के अंदर भी भीड़ बिलकुल नहीं है. बुर्ज खलीफा के पास का इलाका भी पूरी तरह शांत है, जहां कभी शोर शराबा होता था, अब वहां एकदम सन्नाटा है. देखें वीडियो.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि ईरान के खिलाफ उनका ऑपरेशन पूरी ताकत से जारी है. उन्होंने बताया कि अब तक 7,000 से अधिक ईरानी सैन्य ठिकानों और अन्य महत्वपूर्ण ठिकानों को निशाना बनाया जा चुका है. ट्रंप ने कहा कि मिसाइल और ड्रोन फैक्ट्रीज सहित सभी सैन्य ठिकानों को नुकसान पहुंचाया गया है, और ईरान की नेवी और एयर फोर्स को भी पूरी तरह खत्म कर दिया गया है. देखें वीडियो.

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बंद होने से तेल के बाजार में उथल-पुथल मची है. ट्रंप की मुश्किल ये है कि कुछ महीने बाद नवंबर में अमेरिका में मिडटर्म चुनाव होने हैं. जिसे देखते हुए ट्रंप की पार्टी के ही लोग इकॉनमी पर उनसे ज्यादा ध्यान देने की मांग कर रहे हैं. तेल के दाम बढ़ने से अमेरिका में महंगाई भी धीरे धीरे बढ़ रही है. ऐसे में अगर ये युद्ध लंबा खिंचता है तो इससे ट्रंप की सियासी मुसीबत बढ़नी तय हैं. देखें वीडियो.

अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच मिडिल ईस्ट वॉर से भी पहले से जंग चल रही है. पाकिस्तान का आरोप है कि अफगानिस्तान की तालिबान सरकार टीटीपी जैसे आतंकी समूहों को पनाह दे रही है जो पाकिस्तान में हमले करते हैं. लेकिन तालिबान ने इन आरोपों को खारिज किया है. दोनों देशों का झगड़ना चीन के हितों के खिलाफ जा रहा है जिसे देखते हुए उसने एक प्रस्ताव रखा था. पाकिस्तान ने सामने से उसे खारिज कर दिया है.

भारत ने ईरान में रह रहे अपने नागरिकों को सलाह दी है कि वे बिना भारतीय दूतावास की अनुमति और संपर्क के किसी भी जमीनी सीमा को पार करने की कोशिश न करें. दूतावास ने चेतावनी दी है कि ऐसा करने पर लोगों को गंभीर लॉजिस्टिक और इमीग्रेशन संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है. यह सलाह अमेरिका और इजरायल के हमलों के बाद बढ़े तनाव के बीच जारी की गई है. दूतावास ने भारतीयों से आधिकारिक संपर्क में रहने और हेल्पलाइन नंबरों पर मदद लेने की अपील की है. दूतावास ने कहा, 'हमें बताए बिना ईरान न छोड़ें'. दूतावास ने हेल्पलाइन नंबर जारी किया है.

अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जारी जंग का आज 17वां दिन है. हर दिन बीतने के साथ ये जंग और भीषण होती जा रही है क्योंकि अब अमेरिका-इजरायल के हमलों का जवाब देने के लिए ईरान ने एडवांस मिसाइलों का इस्तेमाल शुरू कर दिया है. 28 फरवरी से चल रहे युद्ध में ईरान ने पहली बार अपनी सबसे आधुनिक बैलिस्टिक मिसाइलों में से एक सेजिल से इजरायल को टारगेट किया है. सेजिल मिसाइल एयर डिफेंस सिस्टम को चकमा देने में माहिर है, इसी वजह से इसे डांसिंग मिसाइल भी कहा जाता है. ईरान की ओर से सेजिल मिसाइल का इस्तेमाल होने से युद्ध में और तेजी आने का साफ संकेत मिल रहा है.







