
पाकिस्तान के मॉल में अग्निकांड, 24 घंटे बाद भी 50 लोग लापता, क्या हुआ था कराची के गुल प्लाजा में?
AajTak
कराची के गुल प्लाजा शॉपिंग मॉल में शनिवार रात लगी भीषण आग पर रविवार रात 10 बजे के बाद काबू पा लिया गया है. सिंध के मुख्यमंत्री मुराद अली शाह ने इस दुखद घटना में एक दमकलकर्मी सहित 6 लोगों की मौत की पुष्टि की है. उन्होंने बताया कि राहत और बचाव कार्य के बीच 50 से 60 लोग लापता बताए जा रहे हैं, जिनकी तलाश की जा रही है.
पाकिस्तान के सबसे बड़े शहर कराची में एमए जिन्नाह रोड पर स्थित प्रसिद्ध गुल प्लाजा शॉपिंग मॉल में शनिवार रात लगी भीषण आग ने पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई. आग इतनी भीषण थी कि दमकल की टीम को आग पर काबू पाने में 24 घंटे से भी ज्यादा वक्त लगा गया. फिलहाल कूलिंग की प्रक्रिया जारी है. इस हादसे में 6 लोगों के मौत की पुष्टि हो चुकी है, जबकि 50 से ज्यादा लोग लापता हैं. जिनकी तलाश के लिए बचाव दलों की टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया है.
पाकिस्तानी मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सिंध के मुख्यमंत्री मुराद अली शाह ने बताया कि इस हादसे में अब तक 6 लोगों के मारे जाने की जानकारी सामने आई है, जिसमें कराची मेट्रोपॉलिटन कॉर्पोरेशन (KMC) के कर्मी फुरकान शौकत भी शामिल हैं. हादसे में 22 लोग घायल हुए थे, जिन्हें मामूली चोटें आई थी. इन लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है. मुख्यमंत्री ने बताया कि शुरुआती जांच में शॉर्ट सर्किट को आग की वजह माना जा रहा है.
60 लोगों के लापता उन्होंने कहा, 'ये बहुत दुखद घटना है. लगभग 58 से 60 से अधिक लोग लापता हैं. ईश्वर उन्हें सुरक्षित रखे.' स्थानीय मीडिया का दावा है कि दक्षिण जिला कार्यालय को परिवारों से 53 लापता लोगों की रिपोर्ट मिली है. हादसे के बाद से ही मॉल के बाहर व्यापारियों और परिजनों की भारी भीड़ जमा है. दक्षिण जिला प्रशासन को अब तक 53 लोगों के लापता होने की आधिकारिक रिपोर्ट मिली है, जबकि मुख्यमंत्री ने ये संख्या 60 के पार होने की आशंका जताई है.
पुलिस ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर दिल्ली कॉलोनी के निवासी मंसूर और जमील ने बताया कि उनके परिवार के 6 सदस्य, जिनमें तीन महिलाएं और एक 14 साल की बच्ची शामिल है, खरीदारी के लिए आए थे और शनिवार रात 10 बजे के बाद से उनका कोई संपर्क नहीं हो पाया है. प्रशासन ने लापता लोगों की जानकारी के लिए विशेष हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं- 0313-5048048, 021-99206372, 021-99205625,
दूसरी ओर दक्षिण जोन पुलिस द्वारा जारी एक अलग बयान में हेल्पलाइन संपर्क नंबर 021-99205670, 021-99201196, 021-99205691 जारी किए हैं.
गिरने की कगार पर है इमारत रेस्क्यू 1122 के COO अबीद जलाल ने चेतावनी दी है कि आग की तपिश के कारण इमारत का ढांचा बेहद जर्जर हो गया है. इमारत का पिछला हिस्सा पहले ही गिर चुका है और सामने का हिस्सा भी गिरने की कगार पर है. इस खतरे को देखते हुए बचाव दल बेहद सावधानी से अंदरूनी हिस्सों में तलाशी ले रहे हैं.

अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच मिडिल ईस्ट वॉर से भी पहले से जंग चल रही है. पाकिस्तान का आरोप है कि अफगानिस्तान की तालिबान सरकार टीटीपी जैसे आतंकी समूहों को पनाह दे रही है जो पाकिस्तान में हमले करते हैं. लेकिन तालिबान ने इन आरोपों को खारिज किया है. दोनों देशों का झगड़ना चीन के हितों के खिलाफ जा रहा है जिसे देखते हुए उसने एक प्रस्ताव रखा था. पाकिस्तान ने सामने से उसे खारिज कर दिया है.

भारत ने ईरान में रह रहे अपने नागरिकों को सलाह दी है कि वे बिना भारतीय दूतावास की अनुमति और संपर्क के किसी भी जमीनी सीमा को पार करने की कोशिश न करें. दूतावास ने चेतावनी दी है कि ऐसा करने पर लोगों को गंभीर लॉजिस्टिक और इमीग्रेशन संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है. यह सलाह अमेरिका और इजरायल के हमलों के बाद बढ़े तनाव के बीच जारी की गई है. दूतावास ने भारतीयों से आधिकारिक संपर्क में रहने और हेल्पलाइन नंबरों पर मदद लेने की अपील की है. दूतावास ने कहा, 'हमें बताए बिना ईरान न छोड़ें'. दूतावास ने हेल्पलाइन नंबर जारी किया है.

अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जारी जंग का आज 17वां दिन है. हर दिन बीतने के साथ ये जंग और भीषण होती जा रही है क्योंकि अब अमेरिका-इजरायल के हमलों का जवाब देने के लिए ईरान ने एडवांस मिसाइलों का इस्तेमाल शुरू कर दिया है. 28 फरवरी से चल रहे युद्ध में ईरान ने पहली बार अपनी सबसे आधुनिक बैलिस्टिक मिसाइलों में से एक सेजिल से इजरायल को टारगेट किया है. सेजिल मिसाइल एयर डिफेंस सिस्टम को चकमा देने में माहिर है, इसी वजह से इसे डांसिंग मिसाइल भी कहा जाता है. ईरान की ओर से सेजिल मिसाइल का इस्तेमाल होने से युद्ध में और तेजी आने का साफ संकेत मिल रहा है.

मध्य पूर्व में जारी तनाव के बीच इजरायल के शहर तेल अवीव पर मिसाइल हमला हुआ है. सोशल मीडिया और सीसीटीवी फुटेज में वो पल कैद हुआ है जब ईरान की मिसाइल तेल अवीव की एक सड़क पर आकर गिरती दिखाई देती है. इज़रायल पुलिस के मुताबिक इस हमले में क्लस्टर वारहेड का इस्तेमाल किया गया, जिससे कई छोटे बम अलग-अलग जगहों पर गिरकर फटे और आसपास के कई इलाकों को नुकसान पहुंचा. देखें वीडियो.

क्या ईरान युद्ध में अमेरिका फंस गया है? स्ट्रेट ऑफ होर्मुज ट्रंप के लिए अब बड़ी चुनौती बन गया है. ट्रंप दावे तो बहुत करते हैं, लेकिन हकीकत ये है कि होर्मुज समुद्री मार्ग अभी भी बंद है. ईरान जिसे चाहता है उसके जहाज जाने देता है. बिना ईरान की सहमति के कोई जहाज वहां से नहीं निकल सकता. देखें श्वेता सिंह की ये रिपोर्ट.








