
रूस ने यूक्रेन के छह प्रांतों में मचाई तबाही, एक ही रात में दागे 200 से ज्यादा ड्रोन
AajTak
यूक्रेन पर रूस ने एक ही रात में 200 से अधिक स्ट्राइक ड्रोन दागकर भीषण हमला किया है. इस हमले में सुमी, खार्किव, नीप्रो और ओडेसा सहित कई इलाके निशाने पर रहे, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई और दर्जनों घायल हुए हैं. राष्ट्रपति जेलेंस्की ने इन हमलों के बीच देश की आंतरिक मजबूती और मरम्मत दलों के काम की सराहना की है.
रूस-यूक्रेन के बीच जारी संघर्ष दिन व दिन भीषण होता जा रहा है. रूसी सेना ने बीती रात यूक्रेन के कई इलाकों पर 200 से अधिक ड्रोन से हमला किया, जिससे सुमी, खार्किव, नीप्रो, ज़ापोरिज्जिया, खमेलनित्स्की और ओडेसा प्रांतों में भारी नुकसान हुआ है. इस हमले में दो लोगों की मौत और दस से अधिक घायल होने की भी खबरें हैं. राष्ट्रपति जेलेंस्की ने ऊर्जा प्रणाली को हुए गंभीर नुकसान की जानकारी दी और कड़ाके की ठंड में मरम्मत दलों के 24 घंटे काम करने के आभार जताया है. साथ ही उन्होंने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से रूस के खिलाफ अधिक सुरक्षा सहायता और दबाव की अपील की है.
यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने इस हमले के बारे में जानकारी देते हुए एक्स पर बताया कि इस भीषण हमलों के कारण देश की ऊर्जा प्रणाली गंभीर रूप से प्रभावित हुई है, जिससे कई शहरों में बिजली, पानी और हीटिंग की सप्लाई बाधित हो गई है. उन्होंने ये भी बताया कि कड़ाके की ठंड और खराब मौसम के बीच मरम्मत दल चौबीसों घंटे काम कर रहे हैं.
'ऊर्जा क्षेत्र को नुकसान पहुंचाना है रूस का उद्देश्य' राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की ने अपने हालिया एक्स पोस्ट में रूसी हमलों के बाद ऊर्जा क्षेत्र को बहाल करने में जुटे सभी लोगों और कर्मियों का आभार व्यक्त किया है. उन्होंने कहा कि कठोर मौसम की स्थिति में भी हर शहर और समुदाय में बिजली, हीटिंग और पानी की आपूर्ति बहाल करने का काम चल रहा है. उन्होंने कहा कि ये काम बेहद कठिन है, लेकिन इसी तरह के प्रयासों से देश की आंतरिक मजबूती बढ़ती है. ऊर्जा प्रणाली की स्थिति को अभी भी कठिन बताया, लेकिन सभी सेवाओं को यथाशीघ्र बहाल करने के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं.
'रूसी हमले में दो लोगों की मौत' उन्होंने बताया कि बीती रात यूक्रेन पर 200 से अधिक हमलावर ड्रोन्स लॉन्च किए गए. सुमी, खारकीव, ड्नीप्रो, जैपोरिझिया, खमेल्नित्सकी और ओडेसा क्षेत्र हमलों की चपेट में आए. दर्जनों लोग घायल हुए हैं, जिसमें एक बच्चा भी शामिल है. अभी तक दो लोगों की मौत की खबर है. राष्ट्रपति ने उनके परिवारों और प्रियजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है.
'एक हफ्ते में दागे 1300 से ज्यादा ड्रोन' जेलेंस्की ने एक्स पोस्ट में ये भी कहा कि पिछले सात दिनों में रूस ने 1,300 से ज्यादा अटैक ड्रोन, करीब 1,050 गाइडेड एरियल बम और विभिन्न प्रकार की 29 मिसाइलों से हमले किए हैं. जेलेंस्की ने चेतावनी दी है कि यूक्रेन को अभी और अधिक सुरक्षा की आवश्यकता है, विशेष रूप से हवाई रक्षा प्रणालियों (Air Defense Systems) के लिए अधिक मिसाइलों की मांग की गई है, ताकि इन हवाई हमलों को हवा में ही नाकाम किया जा सके.
यूक्रेन की सहयोगियों से अपील

ईरान UAE के शहरों पर भीषण हमले कर रहा है. दुबई मॉल के आसपास स्थित पुलों पर अब बिल्कुल सन्नाटा पसरा हुआ है. रात के 11 बजे होने के बावजूद वहां लोग नहीं दिख रहे हैं जो आमतौर पर बहुत भीड़ होती थी. यहां के प्रसिद्ध रेस्टोरेंट पहले फुटबॉल मैच देखने वालों से भरे रहते थे और जगह कम पड़ जाती थी. लेकिन अब वहां केवल कुछ ही लोग हैं और रेस्टोरेंट के अंदर भी भीड़ बिलकुल नहीं है. बुर्ज खलीफा के पास का इलाका भी पूरी तरह शांत है, जहां कभी शोर शराबा होता था, अब वहां एकदम सन्नाटा है. देखें वीडियो.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि ईरान के खिलाफ उनका ऑपरेशन पूरी ताकत से जारी है. उन्होंने बताया कि अब तक 7,000 से अधिक ईरानी सैन्य ठिकानों और अन्य महत्वपूर्ण ठिकानों को निशाना बनाया जा चुका है. ट्रंप ने कहा कि मिसाइल और ड्रोन फैक्ट्रीज सहित सभी सैन्य ठिकानों को नुकसान पहुंचाया गया है, और ईरान की नेवी और एयर फोर्स को भी पूरी तरह खत्म कर दिया गया है. देखें वीडियो.

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बंद होने से तेल के बाजार में उथल-पुथल मची है. ट्रंप की मुश्किल ये है कि कुछ महीने बाद नवंबर में अमेरिका में मिडटर्म चुनाव होने हैं. जिसे देखते हुए ट्रंप की पार्टी के ही लोग इकॉनमी पर उनसे ज्यादा ध्यान देने की मांग कर रहे हैं. तेल के दाम बढ़ने से अमेरिका में महंगाई भी धीरे धीरे बढ़ रही है. ऐसे में अगर ये युद्ध लंबा खिंचता है तो इससे ट्रंप की सियासी मुसीबत बढ़नी तय हैं. देखें वीडियो.

अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच मिडिल ईस्ट वॉर से भी पहले से जंग चल रही है. पाकिस्तान का आरोप है कि अफगानिस्तान की तालिबान सरकार टीटीपी जैसे आतंकी समूहों को पनाह दे रही है जो पाकिस्तान में हमले करते हैं. लेकिन तालिबान ने इन आरोपों को खारिज किया है. दोनों देशों का झगड़ना चीन के हितों के खिलाफ जा रहा है जिसे देखते हुए उसने एक प्रस्ताव रखा था. पाकिस्तान ने सामने से उसे खारिज कर दिया है.

भारत ने ईरान में रह रहे अपने नागरिकों को सलाह दी है कि वे बिना भारतीय दूतावास की अनुमति और संपर्क के किसी भी जमीनी सीमा को पार करने की कोशिश न करें. दूतावास ने चेतावनी दी है कि ऐसा करने पर लोगों को गंभीर लॉजिस्टिक और इमीग्रेशन संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है. यह सलाह अमेरिका और इजरायल के हमलों के बाद बढ़े तनाव के बीच जारी की गई है. दूतावास ने भारतीयों से आधिकारिक संपर्क में रहने और हेल्पलाइन नंबरों पर मदद लेने की अपील की है. दूतावास ने कहा, 'हमें बताए बिना ईरान न छोड़ें'. दूतावास ने हेल्पलाइन नंबर जारी किया है.

अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जारी जंग का आज 17वां दिन है. हर दिन बीतने के साथ ये जंग और भीषण होती जा रही है क्योंकि अब अमेरिका-इजरायल के हमलों का जवाब देने के लिए ईरान ने एडवांस मिसाइलों का इस्तेमाल शुरू कर दिया है. 28 फरवरी से चल रहे युद्ध में ईरान ने पहली बार अपनी सबसे आधुनिक बैलिस्टिक मिसाइलों में से एक सेजिल से इजरायल को टारगेट किया है. सेजिल मिसाइल एयर डिफेंस सिस्टम को चकमा देने में माहिर है, इसी वजह से इसे डांसिंग मिसाइल भी कहा जाता है. ईरान की ओर से सेजिल मिसाइल का इस्तेमाल होने से युद्ध में और तेजी आने का साफ संकेत मिल रहा है.







