
'ग्रीनलैंड पर ट्रंप से बात हुई...', तनाव के बीच आया NATO प्रमुख का बयान, डेनमार्क बोला- ब्लैकमेल नहीं होंगे
AajTak
ग्रीनलैंड को लेकर अमेरिका और डेनमार्क में बढ़ते तनाव के बीच नाटो प्रमुख मार्क रुटे कहा है कि इस मुद्दे पर ट्रंप से हमारी बात हुई है. उन्होंने कहा है कि हमें अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप से इस हफ्ते मुलाकात का इंतजार है.
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ग्रीनलैंड को लेकर आक्रामक रुख अख्तियार कर लिया है. ग्रीनलैंड को अमेरिका में मिलाने की मुहिम का विरोध कर रहे आठ यूरोपीय देशों पर अतिरिक्त टैरिफ लगाने की ट्रंप की धमकी के बीच अब NATO प्रमुख का भी बयान आया है. NATO प्रमुख मार्क रुटे ने कहा है कि ग्रीनलैंड और आर्कटिक क्षेत्र के सुरक्षा हालात को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के साथ बात हुई है.
NATO प्रमुख ने यह भी कहा है कि इस विषय पर हम अपनी पहल जारी रखेंगे और उम्मीद है कि इस हफ्ते के अंत में डावोस में राष्ट्रपति ट्रंप के साथ मुलाकात की प्रतीक्षा कर रहा हूं. वहीं, इसे लेकर डेनमार्क की प्रधानमंत्री मेटे फ्रेडरिक्सन का भी बयान आया है. डेनमार्क की पीएम ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर पोस्ट किए अपने लिखित बयान में यूरोपीय संघ के रुख की तारीफ की है.
उन्होंने अपने बयान में ग्रीनलैंड को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की टैरिफ धमकियों पर यूरोपीय संघ के उस संदेश की तारीफ की है, जिसमें कहा गया है कि हम ब्लैकमेल करने की कोशिशों के आगे नहीं झुकेंगे. फ्रेडरिक्सन ने कहा है कि ट्रंप के टैरिफ लगाने की घोषणा करने के बाद हमारी सरकार सहयोगी देशों के साथ लगातार संपर्क में है. उन्होंने जर्मनी के फ्रेडरिक मर्ज़, फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों और ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टारमर सहित कई नेताओं के साथ बातचीत की जानकारी दी है और कहा है कि हम गहन संवाद कर रहे हैं.
डेनमार्क की प्रधानमंत्री ने अपनी फेसबुक पोस्ट में यह भी कहा है कि हमें व्यापक समर्थन मिल रहा है. अब यह और स्पष्ट हो गया है कि यह मामला हमारी सीमाओं से कहीं आगे का है. उन्होंने अपने लिखित बयान में कहा है कि हम उन मूल्यों पर मजबूती से डटे रहें, जिनके आधार पर यूरोपीय संघ बना है. यह और भी जरूरी है. डेनमार्क की पीएम ने कहा कि हम टकराव नहीं, सहयोग करना चाहते हैं और पूरे यूरोप से आ रहे एक जैसे संदेशों से मुझे खुशी है. यूरोप को ब्लैकमेल नहीं किया जा सकता.
यह भी पढ़ें: ग्रीनलैंड को लेकर डेनमार्क में बढ़ रहा गुस्सा, कई शहरों में ट्रंप के खिलाफ प्रदर्शन, US एम्बेसी तक मार्च
नीदरलैंड के विदेश मंत्री डेविड वान वील ने डच टेलीविजन से बात करते हुए कहा कि ट्रंप जो कर रहे हैं, वह ब्लैकमेल है. फ्रांस ने यूरोपीय संघ की आपात बैठक में ऐसे कदम उठाने का प्रस्ताव रखा है, जो अब तक कभी इस्तेमाल नहीं हुए हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की करीबी मानी जाने वाली इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने ग्रीनलैंड मुद्दे पर टैरिफ धमकी को एक गलती बताया है. अपनी कोरिया यात्रा के दौरान एक ब्रीफिंग में जॉर्जिया मेलोनी ने कहा कि कुछ घंटे पहले ही ट्रंप से बात कर उन्हें अपनी राय साफ बता दी है.

अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच मिडिल ईस्ट वॉर से भी पहले से जंग चल रही है. पाकिस्तान का आरोप है कि अफगानिस्तान की तालिबान सरकार टीटीपी जैसे आतंकी समूहों को पनाह दे रही है जो पाकिस्तान में हमले करते हैं. लेकिन तालिबान ने इन आरोपों को खारिज किया है. दोनों देशों का झगड़ना चीन के हितों के खिलाफ जा रहा है जिसे देखते हुए उसने एक प्रस्ताव रखा था. पाकिस्तान ने सामने से उसे खारिज कर दिया है.

भारत ने ईरान में रह रहे अपने नागरिकों को सलाह दी है कि वे बिना भारतीय दूतावास की अनुमति और संपर्क के किसी भी जमीनी सीमा को पार करने की कोशिश न करें. दूतावास ने चेतावनी दी है कि ऐसा करने पर लोगों को गंभीर लॉजिस्टिक और इमीग्रेशन संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है. यह सलाह अमेरिका और इजरायल के हमलों के बाद बढ़े तनाव के बीच जारी की गई है. दूतावास ने भारतीयों से आधिकारिक संपर्क में रहने और हेल्पलाइन नंबरों पर मदद लेने की अपील की है. दूतावास ने कहा, 'हमें बताए बिना ईरान न छोड़ें'. दूतावास ने हेल्पलाइन नंबर जारी किया है.

अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जारी जंग का आज 17वां दिन है. हर दिन बीतने के साथ ये जंग और भीषण होती जा रही है क्योंकि अब अमेरिका-इजरायल के हमलों का जवाब देने के लिए ईरान ने एडवांस मिसाइलों का इस्तेमाल शुरू कर दिया है. 28 फरवरी से चल रहे युद्ध में ईरान ने पहली बार अपनी सबसे आधुनिक बैलिस्टिक मिसाइलों में से एक सेजिल से इजरायल को टारगेट किया है. सेजिल मिसाइल एयर डिफेंस सिस्टम को चकमा देने में माहिर है, इसी वजह से इसे डांसिंग मिसाइल भी कहा जाता है. ईरान की ओर से सेजिल मिसाइल का इस्तेमाल होने से युद्ध में और तेजी आने का साफ संकेत मिल रहा है.

मध्य पूर्व में जारी तनाव के बीच इजरायल के शहर तेल अवीव पर मिसाइल हमला हुआ है. सोशल मीडिया और सीसीटीवी फुटेज में वो पल कैद हुआ है जब ईरान की मिसाइल तेल अवीव की एक सड़क पर आकर गिरती दिखाई देती है. इज़रायल पुलिस के मुताबिक इस हमले में क्लस्टर वारहेड का इस्तेमाल किया गया, जिससे कई छोटे बम अलग-अलग जगहों पर गिरकर फटे और आसपास के कई इलाकों को नुकसान पहुंचा. देखें वीडियो.

क्या ईरान युद्ध में अमेरिका फंस गया है? स्ट्रेट ऑफ होर्मुज ट्रंप के लिए अब बड़ी चुनौती बन गया है. ट्रंप दावे तो बहुत करते हैं, लेकिन हकीकत ये है कि होर्मुज समुद्री मार्ग अभी भी बंद है. ईरान जिसे चाहता है उसके जहाज जाने देता है. बिना ईरान की सहमति के कोई जहाज वहां से नहीं निकल सकता. देखें श्वेता सिंह की ये रिपोर्ट.








