
अमेरिकी सैनिकों ने राष्ट्रपति मादुरो के साथ क्या किया था? बेटे ने पहली बार सामने रखी उस रात की पूरी कहानी
AajTak
वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो के अपहरण मामले में अब उनके बेटे मादुरो गुएरा ने उस रात की पूरी कहानी बताई है. बेटे ने कहा कि मिसाइल हमले के बाद उनके पिता और पत्नी का अपहरण हुआ था.
वेनेजुएला में अमेरिका के सैन्य हमले और राष्ट्रपति निकोलस मादुरो के अपहरण की खबरों ने देश में राजनीतिक संकट को और भी गंभीर बना दिया है. राष्ट्रपति मादुरो के बेटे और नेशनल असेंबली सदस्य, निकोलस मादुरो गुएरा ने शनिवार को इस घटना की कड़ी निंदा करते हुए इसे अमेरिका की तरफ से सीधा सैन्य आक्रमण बताया है.
काराकस में चाइना मीडिया ग्रुप को दिए एक इंटरव्यू में मादुरो गुएरा ने 3 जनवरी की तड़के हुए हमलों का पूरी कहानी बताई है. उन्होंने बताया कि लगभग दो बजे रात में पहले मिसाइल का धमाका हुआ, जिसके बाद दूसरा विस्फोट सुना गया.
इस दौरान उन्हें समझ आ गया था कि उनके देश पर हमला हो रहा है. उन्होंने यह भी कहा कि उन्होंने तुरंत अपने पिता से संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन कॉल कट गया और इसके बाद उनका सम्पर्क टूट गया.
मादुरो गुएरा ने अमेरिका पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि उन्होंने अंतरराष्ट्रीय कानून और सभी वैश्विक संधियों का उल्लंघन किया है. उन्होंने बताया कि राष्ट्रपति मादुरो और उनकी पत्नी का अपहरण किया गया है, जो अंतरराष्ट्रीय कानून के तहत पूर्ण सुरक्षा के हकदार हैं. उन्होंने तुरंत उनकी रिहाई और देश वापसी की मांग की है.
यह भी पढ़ें: ट्रंप-मचाडो की लंच मीटिंग से पहले बड़ा एक्शन, US ने वेनेजुएला का एक और टैंकर किया जब्त
वेनेजुएला के गृह मंत्रालय ने दावा किया है कि अमेरिकी हमलों में कम से कम 100 लोगों की मौत हो चुकी है और कई लोग घायल हुए हैं. सरकार ने इसे देश की संप्रभुता पर सीधा हमला बताया है.

ईरान UAE के शहरों पर भीषण हमले कर रहा है. दुबई मॉल के आसपास स्थित पुलों पर अब बिल्कुल सन्नाटा पसरा हुआ है. रात के 11 बजे होने के बावजूद वहां लोग नहीं दिख रहे हैं जो आमतौर पर बहुत भीड़ होती थी. यहां के प्रसिद्ध रेस्टोरेंट पहले फुटबॉल मैच देखने वालों से भरे रहते थे और जगह कम पड़ जाती थी. लेकिन अब वहां केवल कुछ ही लोग हैं और रेस्टोरेंट के अंदर भी भीड़ बिलकुल नहीं है. बुर्ज खलीफा के पास का इलाका भी पूरी तरह शांत है, जहां कभी शोर शराबा होता था, अब वहां एकदम सन्नाटा है. देखें वीडियो.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि ईरान के खिलाफ उनका ऑपरेशन पूरी ताकत से जारी है. उन्होंने बताया कि अब तक 7,000 से अधिक ईरानी सैन्य ठिकानों और अन्य महत्वपूर्ण ठिकानों को निशाना बनाया जा चुका है. ट्रंप ने कहा कि मिसाइल और ड्रोन फैक्ट्रीज सहित सभी सैन्य ठिकानों को नुकसान पहुंचाया गया है, और ईरान की नेवी और एयर फोर्स को भी पूरी तरह खत्म कर दिया गया है. देखें वीडियो.

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बंद होने से तेल के बाजार में उथल-पुथल मची है. ट्रंप की मुश्किल ये है कि कुछ महीने बाद नवंबर में अमेरिका में मिडटर्म चुनाव होने हैं. जिसे देखते हुए ट्रंप की पार्टी के ही लोग इकॉनमी पर उनसे ज्यादा ध्यान देने की मांग कर रहे हैं. तेल के दाम बढ़ने से अमेरिका में महंगाई भी धीरे धीरे बढ़ रही है. ऐसे में अगर ये युद्ध लंबा खिंचता है तो इससे ट्रंप की सियासी मुसीबत बढ़नी तय हैं. देखें वीडियो.

अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच मिडिल ईस्ट वॉर से भी पहले से जंग चल रही है. पाकिस्तान का आरोप है कि अफगानिस्तान की तालिबान सरकार टीटीपी जैसे आतंकी समूहों को पनाह दे रही है जो पाकिस्तान में हमले करते हैं. लेकिन तालिबान ने इन आरोपों को खारिज किया है. दोनों देशों का झगड़ना चीन के हितों के खिलाफ जा रहा है जिसे देखते हुए उसने एक प्रस्ताव रखा था. पाकिस्तान ने सामने से उसे खारिज कर दिया है.

भारत ने ईरान में रह रहे अपने नागरिकों को सलाह दी है कि वे बिना भारतीय दूतावास की अनुमति और संपर्क के किसी भी जमीनी सीमा को पार करने की कोशिश न करें. दूतावास ने चेतावनी दी है कि ऐसा करने पर लोगों को गंभीर लॉजिस्टिक और इमीग्रेशन संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है. यह सलाह अमेरिका और इजरायल के हमलों के बाद बढ़े तनाव के बीच जारी की गई है. दूतावास ने भारतीयों से आधिकारिक संपर्क में रहने और हेल्पलाइन नंबरों पर मदद लेने की अपील की है. दूतावास ने कहा, 'हमें बताए बिना ईरान न छोड़ें'. दूतावास ने हेल्पलाइन नंबर जारी किया है.

अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जारी जंग का आज 17वां दिन है. हर दिन बीतने के साथ ये जंग और भीषण होती जा रही है क्योंकि अब अमेरिका-इजरायल के हमलों का जवाब देने के लिए ईरान ने एडवांस मिसाइलों का इस्तेमाल शुरू कर दिया है. 28 फरवरी से चल रहे युद्ध में ईरान ने पहली बार अपनी सबसे आधुनिक बैलिस्टिक मिसाइलों में से एक सेजिल से इजरायल को टारगेट किया है. सेजिल मिसाइल एयर डिफेंस सिस्टम को चकमा देने में माहिर है, इसी वजह से इसे डांसिंग मिसाइल भी कहा जाता है. ईरान की ओर से सेजिल मिसाइल का इस्तेमाल होने से युद्ध में और तेजी आने का साफ संकेत मिल रहा है.







