
Ubon ने लॉन्च किया टचस्क्रीन डिस्प्ले वाला TWS, केस से चेंज कर पाएंगे सॉन्ग, इतनी है कीमत
AajTak
Ubon ने भारतीय बाजार में एक नया TWS पेश किया है, जो काफी यूनिक डिजाइन के साथ आता है. इसका नाम Ubon J18 Future Pods है. इस इयरबड्स में इनबिल्ट डिस्प्ले है, जिसमें कुछ कंट्रोल्स मिलेंगे. इसकी मदद से वॉल्यूम और सॉन्ग को चेंज कर सकेंगे. यह बेहत ही कम कीमत में लॉन्च हुआ है. आइए इसके बारे में डिटेल्स में जानते हैं.
Ubon ने भारतीय बाजार में एक नया TWS पेश किया है, जो काफी यूनिक डिजाइन के साथ आता है. इस TWS का केस दूसरे इयरबड्स से काफी अलग है. इस प्रोडक्ट का नाम Ubon J18 Future Pods है, जिसमें यूजर्स को टच स्क्रीन डिस्प्ले दिया है. यह एक टच स्क्रीन है, जिसकी मदद से म्यूजिक और वॉय्लूम आदि को कंट्रोल किया जा सकता है.
Ubon J18 Future Pods ऑफिशियल वेबसाइट पर लिस्टेड है, जिसकी कीमत 2,499 रुपये है. इस इयरबड्स के साथ एक टच स्क्रीन डिस्प्ले दी जाती है. कंपनी का दावा है कि इसमें स्लीक डिजाइन दिया है.
Ubon J18 Future Pods में 1.45 Inch का डिस्प्ले दिया है, जो एक LED टच स्क्रीन है. इस स्क्रीन पर कॉल्स, म्यूजिक, सोशल मीडिया अपडेट आदि पर देख सकते हैं.
यह भी पढ़ें: अपने ही मार्केट में क्यों पिट गईं भारतीय स्मार्टफोन कंपनियां? Lava के प्रेसिडेंट सुनील रैना ने बताई वजह
इसमें यूजर्स को मल्टीपल मोड्स मिलेंगे और यह 60 घंटे के प्लेबैक के साथ आता है. यह ट्रैवल, वर्कआउट और दूसरी जगहों पर आसानी से इस्तेमाल किया जा सकता है. कंपनी का दावा है कि इसमें बेहतर साउंड क्वालिटी मिलती है.
Ubon J18 Future Pods बिक्री के लिए मौजूद हैं. इसे Ubon की वेबसाइट और ऑथराज्ड डीलरशिप से खरीदा जा सकता है. इस हेडफोन में ANC और ENC का इस्तेमाल किया है. इसमें नॉइस कैंसिलेशन का फीचर है.

Chaitra Navratri 2026 Diet: फलाहार थाली, व्रत वाली टिक्की-चाट... क्या आप भी ऐसे कर रहे हैं फास्टिंग?
Chaitra Navratri 2026 Diet: अक्सर भूख के कारण लोग फलाहार के नाम पर व्रत में पूरे दिन खाते रहते हैं. लेकिन, नवरात्र के व्रत में कितना खाएं, यह जानना बेहद जरूरी है. क्योंकि फलाहार के नाम पर ज्यादा खाना सेहत पर भारी पड़ सकता है.

Google Pixel 10a यूज करने के बाद आपको इसका रिव्यू बता रहे हैं. ये फोन हाल ही में गूगल ने भारत में लॉन्च किया है. ये गूगल का सबसे सस्ता Pixel स्मार्टफोन है. डिजाइन में कुछ खास नया नहीं है, लेकिन रियर कैमरा को फ्लैट रखा गया है जो प्रीमियम है. रिव्यू में जानते हैं ये फोन रियल वर्ल्ड में कैसा परफॉर्म कर रहा है.

Vida VX2 Plus KKR Limited Edition Launch: विडा ने अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर दिया है, जो एक लिमिटेड एडिशन है. ये इलेक्ट्रिक स्कूटर कोलकाता नाइट राइडर्स की थीम पर बेस्ड है. इसमें कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है. ये स्कूटर सिंगल चार्ज में 142 किलोमीटर की रेंज ऑफर करता है. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.

CAFE 3 Norms Explained: एक आम आदमी जो पहली बार बाइक से कार पर अपग्रेड करने की सोचता है, तो उसकी विश लिस्ट में बड़ी गाड़ियां नहीं होती हैं. बल्कि एक ऐसी कार होती है, जो छोटी, कम मेंटेनेंस और ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट हो. कैफे-3 नॉर्म्स को लेकर जो चर्चा हैं, उसे देखते हुए ऐसा लग रहा है कि आने वाले दिनों में छोटी गाड़ियां महंगी हो जाएंगी.









