
U19 World Cup: सेमीफाइनल में पहुंचने वाली ये बनी पहली टीम, अब खिताबी जंग की शुरुआत
AajTak
वेस्टइंडीज में खेले जा रहे ICC अंडर-19 वर्ल्ड कप 2022 के सुपर लीग सेमीफाइनल में पहुंचने वाली यह पहली टीम बन गई है. वहीं, बेथेल ने टूर्नामेंट का सबसे तेज अर्धशतक जड़ा...
वेस्टइंडीज में खेले जा रहे ICC अंडर-19 वर्ल्ड कप 2022 के सुपर लीग सेमीफाइनल में पहुंचने वाली इंग्लैंड पहली टीम बन गई है. उसने साउथ अफ्रीका को हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई है. बेथेल ने पहले शानदार गेंदबाजी करके दक्षिण अफ्रीका को 209 रनों पर आउट करने में अहम भूमिका निभाई. इसके बाद 88 रन बनाकर इंग्लैंड को सेमीफाइनल में पहुंचाया, जहां उसका सामना श्रीलंका या अफगानिस्तान से होगा. England are through to the first Super League semi-final of the #U19CWC 2022 🎉 They defeat South Africa by six wickets. #ENGvSA | #U19CWC pic.twitter.com/hLaPYZvAoL

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम इंडिया को चैम्पियन बनाने के बाद हेड कोच गौतम गंभीर इन दिनों अपने परिवार के साथ Singapore में छुट्टियां मना रहे हैं. लंबे और दबाव भरे टूर्नामेंट के बाद यह ब्रेक उनके लिए खास है, जहां वह क्रिकेट से दूर सुकून के पल बिता रहे हैं. उनकी ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं, जिसमें उनका रिलैक्स और खुशहाल अंदाज़ साफ नजर आ रहा है.

कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR) ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के लिए रिंकू सिंह को उपकप्तान बनाकर भविष्य की कप्तानी की ओर संकेत दिया है. अजिंक्य रहाणे कप्तान बने रहेंगे. रिंकू की लगातार ग्रोथ और T20 वर्ल्ड कप जीत के बाद यह फैसला लिया गया. टीम में बड़े बदलाव हुए हैं, जबकि आंद्रे रसेल को सम्मान देते हुए उनकी जर्सी नंबर 12 रिटायर कर दी गई है.











