
U-19 WC 2026: पाकिस्तान से पुराना हिसाब चुकता करने उतरेंगे वैभव सूर्यवंशी, जीते तो अंडर-19 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में मिलेगी एंट्री
AajTak
भारत-पाकिस्तान U19 वर्ल्ड कप मुकाबला सेमीफाइनल की सीधी लड़ाई है. इस मैच में वैभव सूर्यवंशी पर खास नजरें होंगी, क्योंकि पाकिस्तान इकलौती टीम है जिसके खिलाफ वह अब तक बड़ा प्रभाव नहीं छोड़ सके हैं. अगर वैभव चले तो भारत की जीत तय है .
भारत और पाकिस्तान के बीच U19 वर्ल्ड कप मुकाबला सिर्फ पारंपरिक राइवलरी का मैच भर नहीं है, बल्कि ये सेमीफाइनल की सीधी लड़ाई है. इस हाई-प्रेशर मैच का सबसे बड़ा फोकस एक नाम पर टिक गया है वैभव सूर्यवंशी पर... क्योंकि वो चले तो फिर मैच एकतरफा होगा. हालांकि उनका रिकॉर्ड पाकिस्तान के खिलाफ उतना अच्छा नहीं हैं. दोनों देशों के बीच यह मुकाबला सुपर 6 का है, जो बुलावायो में रविवार (1 फरवरी) को दोपहर 1 बजे से होना है.
इस मैच की अहमियत इसलिए और बढ़ जाती है क्योंकि भारत को जीत मिलते ही सेमीफाइनल का टिकट पक्का हो जाएगा, जबकि पाकिस्तान को ना सिर्फ जीत चाहिए, बल्कि नेट रन रेट में भारी उलटफेर भी करना होगा. इस समीकरण का सीधा फायदा भारत को मिल सकता है.
भारत आराम से मैच जीतने की रणनीति बना सकता है, जबकि पाकिस्तान को बड़े अंतर से जीतने की मजबूरी जोखिम, जल्दबाजी और गलत फैसलों की ओर धकेल सकती है. यहीं वैभव सूर्यवंशी भारत के लिए गेमचेंजर बन सकते हैं. वो सिर्फ रन बनाने वाले बल्लेबाज नहीं, बल्कि मैच का नतीजा तय करने वाले बल्लेबाज हैं.
हालांकि पाकिस्तान के खिलाफ वैभव की कहानी अभी अधूरी है. अब तक हर बड़े मंच पर उन्होंने अपनी छाप छोड़ी है, लेकिन पाकिस्तान एकमात्र टीम है जिसके खिलाफ वैभव का कोई यादगार बड़ा स्कोर नहीं आया. आंकड़े इस बात की गवाही देते हैं:
U19 एशिया कप 2024 (ग्रुप मैच): सिर्फ 1 रन U19 एशिया कप 2025 (ग्रुप मैच): भारत जीता, लेकिन वैभव हेडलाइन नहीं बने U19 एशिया कप 2025 फाइनल: 26 रन (10 गेंद)
पाकिस्तान अभी भी वैभव सूर्यवंशी के लिए पहेली? 1 फरवी को होने वाला मुकाबले में अगर वैभव पहले 10 ओवरों में रन-रेट को भारत के पक्ष में झुका देते हैं, तो पाकिस्तान पहले ही स्कोरबोर्ड और रनरेट के दबाव में आ जाएगा. वैसे इस मुकाबले में दो कहानियां एक साथ चलेंगी, पहली तो भारत बनाम पाकिस्तान और दूसरी वैभव सूर्यवंशी बनाम पाकिस्तान. अगर वैभव इस बार उस एक अधूरी चुनौती को पार कर लेते हैं, तो वह सिर्फ मैच के हीरो नहीं होंगे, बल्कि भारत की सेमीफाइनल एंट्री के सबसे बड़े हीरो भी बनेंगे. अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 के लिए भारत का फुल स्क्वॉड: आयुष म्हात्रे (कप्तान), विहान मल्होत्रा (उप-कप्ताान), वैभव सूर्यवंशी, वेदांत त्रिवेदी, अभिज्ञान कुंडू (विकेटकीपर), हरवंश पंगालिया, आरएस अम्बरीश, कनिष्क चौहान, हेनिल पटेल, दीपेश देवेंद्रन, खिलान पटेल, किशन कुमार सिंह, एरॉन जॉर्ज, उधव मोहन और मोहम्मद एनान.

14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल डेब्यू पर ही छक्का लगाकर सभी को चौंका दिया था. मैच से पहले राहुल द्रविड़ और संजू सैमसन ने उनसे गेम प्लान पूछा था, जिस पर उन्होंने कहा था कि अगर गेंद उनके एरिया में आई तो उसे छक्का मारेंगे. मैदान पर उन्होंने ठीक वही करके दिखाया और अपने आत्मविश्वास से सबको प्रभावित किया.

नई दिल्ली में आयोजित नमन अवॉर्ड्स 2026 में शुभमन गिल और स्मृति मंधाना को साल के सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर का सम्मान मिला. गिल को पुरुष वर्ग में पॉली उमरीगर अवॉर्ड मिला, जबकि मंधाना को महिला वर्ग में बीसीसीआई का बेस्ट इंटरनेशनल क्रिकेटर चुना गया. 2025 में दोनों खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया.

जय शाह ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 को लेकर कहा कि कोई भी टीम आईसीसी से बड़ी नहीं है. टूर्नामेंट से पहले बांग्लादेश के हटने और पाकिस्तान के बहिष्कार की धमकी जैसी कई विवादित स्थितियां थीं, लेकिन इसके बावजूद टूर्नामेंट सफल रहा और भारत ने खिताब जीता. शाह ने बताया कि वर्ल्ड कप ने व्यूअरशिप के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए.

IPL 2026 से पहले पूर्व भारतीय क्रिकेटर रॉबिन उथप्पा ने राजस्थान रॉयल्स के वैभव सूर्यवंशी को लेकर बड़ा बयान दिया है. उथप्पा का मानना है कि इस सीजन में सूर्यवंशी के लिए चुनौती बढ़ेगी क्योंकि अब विरोधी टीमें उनके खेल को समझ चुकी हैं. हालांकि उन्होंने कहा कि यह सीजन युवा बल्लेबाज के लिए सीखने वाला होगा.

संजू सैमसन ने इंडिया टुडे कॉन्क्लेव 2026 में मजाकिया अंदाज में कहा कि अभिषेक शर्मा की लोकप्रियता इतनी बढ़ गई है कि कभी-कभी भारतीय टीम के बाकी खिलाड़ियों को भी जलन होने लगती है. उन्होंने यह भी कहा कि अभिषेक अब टीम के सुपरस्टार बन चुके हैं. वहीं अभिषेक शर्मा ने कहा कि उनका सपना भारत के लिए सभी फॉर्मेट खेलना है.








