
U-19 WC: भारत से जीतकर भी टूटेगा वर्ल्ड कप ड्रीम, क्यों पाकिस्तान की हार है तय, जान लें पूरा समीकरण
AajTak
जिम्बाब्वे में खेले जा रहे अंडर-19 वर्ल्ड कप में भारत और पाकिस्तान के बीच सुपर सिक्स मुकाबला सेमीफाइनल की तस्वीर तय करेगा. भारत को क्वालिफाई करने के लिए सिर्फ जीत या मामूली हार भी काफी होगी, जबकि पाकिस्तान को बेहद बड़े अंतर से जीत दर्ज करनी होगी.
जिम्बाब्वे में चल रहे अंडर-19 वर्ल्ड कप में आज यानी शनिवार को भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला सिर्फ एक और हाई-वोल्टेज मैच नहीं होगा, बल्कि इससे कहीं ज्यादा दांव पर लगा होगा. यह मैच तय करेगा कि 2026 अंडर-19 वर्ल्ड कप का चौथा और आखिरी सेमीफाइनलिस्ट कौन होगा. अब तक ऑस्ट्रेलिया, अफगानिस्तान और इंग्लैंड सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर चुके हैं. चौथी टीम का फैसला भारत बनाम पाकिस्तान सुपर सिक्स मुकाबले के नतीजे से होगा.
अब समझें पॉइंट्स टेबल का समीकरण
अंडर-19 वर्ल्ड कप सुपर सिक्स की ग्रुप-2 अंक तालिका की बात करें तो इंग्लैंड 8 अंकों और +1.757 के नेट रन रेट के साथ शीर्ष पर है. भारत 6 अंकों और +3.337 के बेहतरीन नेट रन रेट के साथ दूसरे स्थान पर है, जबकि पाकिस्तान 4 अंकों और +1.484 के नेट रन रेट के साथ तीसरे नंबर पर मौजूद है.
अगर भारत ने जीता मैच तो क्या
अगर भारत इस मुकाबले में पाकिस्तान को हरा देता है, तो वह न सिर्फ सेमीफाइनल में पहुंच जाएगा, बल्कि ग्रुप में टॉप पर भी खत्म करेगा. ऐसी स्थिति में भारत का सेमीफाइनल मुकाबला अफगानिस्तान से होगा.
हालांकि, भारत के लिए हार की स्थिति में भी सब कुछ खत्म नहीं होगा. अगर भारत मामूली अंतर से भी हारता है, तो उसका नेट रन रेट पाकिस्तान से बेहतर रहेगा और वह तालिका में उससे ऊपर बना रहेगा. यानी सेमीफानल में इंग्लैंड के साथ भारत पहुंचेगा और मैच जीतकर भी पाकिस्तान का सफर खत्म हो जाएगा.

14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल डेब्यू पर ही छक्का लगाकर सभी को चौंका दिया था. मैच से पहले राहुल द्रविड़ और संजू सैमसन ने उनसे गेम प्लान पूछा था, जिस पर उन्होंने कहा था कि अगर गेंद उनके एरिया में आई तो उसे छक्का मारेंगे. मैदान पर उन्होंने ठीक वही करके दिखाया और अपने आत्मविश्वास से सबको प्रभावित किया.

नई दिल्ली में आयोजित नमन अवॉर्ड्स 2026 में शुभमन गिल और स्मृति मंधाना को साल के सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर का सम्मान मिला. गिल को पुरुष वर्ग में पॉली उमरीगर अवॉर्ड मिला, जबकि मंधाना को महिला वर्ग में बीसीसीआई का बेस्ट इंटरनेशनल क्रिकेटर चुना गया. 2025 में दोनों खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया.

जय शाह ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 को लेकर कहा कि कोई भी टीम आईसीसी से बड़ी नहीं है. टूर्नामेंट से पहले बांग्लादेश के हटने और पाकिस्तान के बहिष्कार की धमकी जैसी कई विवादित स्थितियां थीं, लेकिन इसके बावजूद टूर्नामेंट सफल रहा और भारत ने खिताब जीता. शाह ने बताया कि वर्ल्ड कप ने व्यूअरशिप के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए.

IPL 2026 से पहले पूर्व भारतीय क्रिकेटर रॉबिन उथप्पा ने राजस्थान रॉयल्स के वैभव सूर्यवंशी को लेकर बड़ा बयान दिया है. उथप्पा का मानना है कि इस सीजन में सूर्यवंशी के लिए चुनौती बढ़ेगी क्योंकि अब विरोधी टीमें उनके खेल को समझ चुकी हैं. हालांकि उन्होंने कहा कि यह सीजन युवा बल्लेबाज के लिए सीखने वाला होगा.

संजू सैमसन ने इंडिया टुडे कॉन्क्लेव 2026 में मजाकिया अंदाज में कहा कि अभिषेक शर्मा की लोकप्रियता इतनी बढ़ गई है कि कभी-कभी भारतीय टीम के बाकी खिलाड़ियों को भी जलन होने लगती है. उन्होंने यह भी कहा कि अभिषेक अब टीम के सुपरस्टार बन चुके हैं. वहीं अभिषेक शर्मा ने कहा कि उनका सपना भारत के लिए सभी फॉर्मेट खेलना है.








