
U-19 वर्ल्ड कप में भारत की टक्कर पाकिस्तान से, यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन
AajTak
ये मुकाबला दोनों ही टीमों के लिए काफी खास होने वाला है. अगर टीम इंडिया ये मैच जीतेगी तो टेबल टॉप करके सेमीफाइनल में जगह पक्की कर लेगी. वहीं, पाकिस्तान को सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए भारत को बड़े अंतर से हराना होगा.
आईसीसी मेन्स अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 में आज भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला खेला जा रहा है. दोनों टीमों के बीच सुपर-6 का ये मैच बुलावायो के क्वींस स्पोर्ट्स क्लब में हो रहा है, जहां टॉस पाकिस्तानी टीम ने जीता है और पहले गेंदबाजी का फैसला किया.
ये मुकाबला दोनों ही टीमों के लिए काफी खास होने वाला है. अगर टीम इंडिया ये मैच जीतेगी तो टेबल टॉप करके सेमीफाइनल में जगह पक्की कर लेगी. वहीं, पाकिस्तान को सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए भारत को बड़े अंतर से हराना होगा. मामूली अंतर से जीत कर भी पाकिस्तानी टीम का वर्ल्ड कप का सफर यहीं खत्म हो जाएगा.
यह भी पढ़ें: IND vs PAK U19 World Cup Live Score: पाकिस्तान ने जीता टॉस, भारतीय टीम की पहले बैटिंग, वैभव पर निगाहें
इस मुकाबले पर सभी की नजर है. टॉस जीतने के बाद पाकिस्तानी कप्तान फरहान यूसुफ ने एक बदलाव की घोषणा की और गेंदबाजी का फैसला लिया. वहीं, टीम इंडिया में भी एक बदलाव देखने को मिला है. मोहन की जगह दीपेश को प्लेइंग इलेवन में चांस मिला है.
भारत की प्लेइंग-11: एरॉन जॉर्ज, वैभव सूर्यवंशी, आयुष म्हात्रे (कप्तान), विहान मल्होत्रा, अभिज्ञान कुंडू (विकेटकीपर), वेदांत त्रिवेदी, आरएस अम्बरीश, कनिष्क चौहान, खिलान पटेल, हेनिल पटेल और दीपेश देवेंद्रन.
पाकिस्तान की प्लेइंग-11: समीर मिन्हास, हमजा जहूर (विकेटकीपर), उस्मान खान, अहमद हुसैन, फरहान यूसुफ (कप्तान), हुजैफा अहसान, अली हसन बलूच, अब्दुल सुभान, मोमिन कमर, मोहम्मद सय्याम और अली रजा.

14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल डेब्यू पर ही छक्का लगाकर सभी को चौंका दिया था. मैच से पहले राहुल द्रविड़ और संजू सैमसन ने उनसे गेम प्लान पूछा था, जिस पर उन्होंने कहा था कि अगर गेंद उनके एरिया में आई तो उसे छक्का मारेंगे. मैदान पर उन्होंने ठीक वही करके दिखाया और अपने आत्मविश्वास से सबको प्रभावित किया.

नई दिल्ली में आयोजित नमन अवॉर्ड्स 2026 में शुभमन गिल और स्मृति मंधाना को साल के सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर का सम्मान मिला. गिल को पुरुष वर्ग में पॉली उमरीगर अवॉर्ड मिला, जबकि मंधाना को महिला वर्ग में बीसीसीआई का बेस्ट इंटरनेशनल क्रिकेटर चुना गया. 2025 में दोनों खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया.

जय शाह ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 को लेकर कहा कि कोई भी टीम आईसीसी से बड़ी नहीं है. टूर्नामेंट से पहले बांग्लादेश के हटने और पाकिस्तान के बहिष्कार की धमकी जैसी कई विवादित स्थितियां थीं, लेकिन इसके बावजूद टूर्नामेंट सफल रहा और भारत ने खिताब जीता. शाह ने बताया कि वर्ल्ड कप ने व्यूअरशिप के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए.

IPL 2026 से पहले पूर्व भारतीय क्रिकेटर रॉबिन उथप्पा ने राजस्थान रॉयल्स के वैभव सूर्यवंशी को लेकर बड़ा बयान दिया है. उथप्पा का मानना है कि इस सीजन में सूर्यवंशी के लिए चुनौती बढ़ेगी क्योंकि अब विरोधी टीमें उनके खेल को समझ चुकी हैं. हालांकि उन्होंने कहा कि यह सीजन युवा बल्लेबाज के लिए सीखने वाला होगा.

संजू सैमसन ने इंडिया टुडे कॉन्क्लेव 2026 में मजाकिया अंदाज में कहा कि अभिषेक शर्मा की लोकप्रियता इतनी बढ़ गई है कि कभी-कभी भारतीय टीम के बाकी खिलाड़ियों को भी जलन होने लगती है. उन्होंने यह भी कहा कि अभिषेक अब टीम के सुपरस्टार बन चुके हैं. वहीं अभिषेक शर्मा ने कहा कि उनका सपना भारत के लिए सभी फॉर्मेट खेलना है.








