
Twitter से हट जाएगा सभी का 'ब्लू टिक', Elon Musk ने किया बड़ा ऐलान, जानें वजह
AajTak
Twitter पर सभी के Blue Tick हटने वाले हैं. इसके बारे में कंपनी के नए बॉस Elon Musk ने ऐलान कर दिया है. उन्होंने इसकी वजह भी बताई है. वैसे यूजर्स सब्सक्रिप्शन चार्ज देकर Twitter Blue Tick हासिल कर सकते हैं. इसके लिए 8 डॉलर प्रति महीने खर्च करने होंगे.
Twitter पर वेरिफाइड अकाउंट्स को पहले Blue Tick दिया जाता था. अब कंपनी इसको Twitter Blue सब्सक्रिप्शन के जरिए दे रही है. इसके अलावा गोल्ड और ग्रे टिक भी दिए जा रहे हैं. कंपनियों के वेरिफाइड अकाउंट को गोल्डेन कलर का टिक दिया जा रहा है. लेकिन, ट्विटर के बॉस Elon Musk का नया ऐलान काफी लोगों का दुखी कर सकता है.
Elon Musk ने ऐलान करते हुए कहा कि सभी ट्विटर यूजर्स का ब्लू टिक जल्द खत्म हो जाएगा. इसके बारे में उन्होंने ट्वीट करके जानकारी दी है. हाल ही में ट्विटर ब्लू सब्सक्रिप्शन फीचर को फिर से लॉन्च किया गया है. ऐसे में ट्विटर ब्लू टिक लेने के लिए यूजर्स को पेमेंट करना होगा.
पहले ट्विटर पर ब्लू टिक केवल जर्नलिस्ट, पॉलिटिकल फीगर, सेलिब्रिटी और दूसरे लोगों को दिया जाता था. अब पहले से वेरिफाइड सभी अकाउंट्स का ब्लू टिक हट जाएगा. एक ट्वीट के रिप्लाई में उन्होंने लिखा कि कुछ महीने में सभी लीगेसी ब्लू चेक को हटा लिया जाएगा.
आसान भाषा में बोले तो जिनलोगों के पास पहले से ब्लू टिक था वो लीगेसी हो गया है. यानी वो अकाउंट पहले वेरिफाइड हुआ था अब वेरिफाइड नहीं है. इस वजह से आने वाले समय में ब्लू टिक भी उनके नाम के आगे से हट जाएगा.
मस्क ने कहा है कि इन लोगों को ब्लू टिक गलत तरीके से दिया गया. अभी 4 लाख से ज्यादा ट्विटर अकाउंट्स के पास ब्लू चेक मार्क है. ये वेरिफिकेशन मार्क बताता है कि अकाउंट ऑथेंटिक है और वो सही जानकारी देगा. मस्क ने कहा कि नई सब्सक्रिप्शन सर्विस से इंडीविजुअल्स को सोशल स्टेटस से अलग ब्लू टिक दिया जाएगा.
अगर वो इसके लिए पेमेंट करते हैं तो उनको ब्लू टिक दिया जाएगा. कुछ समय पहले भी कंपनी ने इस फीचर को जारी किया था. लेकिन, कई गलत अकाउंट्स को भी ब्लू टिक मिल गया जिसके बाद वो फेक खबरें फैलाने लगे. इसका भारी नुकसान ओरिजिनल कंपनियों को झेलना पड़ा.

Chaitra Navratri 2026 Diet: फलाहार थाली, व्रत वाली टिक्की-चाट... क्या आप भी ऐसे कर रहे हैं फास्टिंग?
Chaitra Navratri 2026 Diet: अक्सर भूख के कारण लोग फलाहार के नाम पर व्रत में पूरे दिन खाते रहते हैं. लेकिन, नवरात्र के व्रत में कितना खाएं, यह जानना बेहद जरूरी है. क्योंकि फलाहार के नाम पर ज्यादा खाना सेहत पर भारी पड़ सकता है.

Google Pixel 10a यूज करने के बाद आपको इसका रिव्यू बता रहे हैं. ये फोन हाल ही में गूगल ने भारत में लॉन्च किया है. ये गूगल का सबसे सस्ता Pixel स्मार्टफोन है. डिजाइन में कुछ खास नया नहीं है, लेकिन रियर कैमरा को फ्लैट रखा गया है जो प्रीमियम है. रिव्यू में जानते हैं ये फोन रियल वर्ल्ड में कैसा परफॉर्म कर रहा है.

Vida VX2 Plus KKR Limited Edition Launch: विडा ने अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर दिया है, जो एक लिमिटेड एडिशन है. ये इलेक्ट्रिक स्कूटर कोलकाता नाइट राइडर्स की थीम पर बेस्ड है. इसमें कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है. ये स्कूटर सिंगल चार्ज में 142 किलोमीटर की रेंज ऑफर करता है. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.

CAFE 3 Norms Explained: एक आम आदमी जो पहली बार बाइक से कार पर अपग्रेड करने की सोचता है, तो उसकी विश लिस्ट में बड़ी गाड़ियां नहीं होती हैं. बल्कि एक ऐसी कार होती है, जो छोटी, कम मेंटेनेंस और ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट हो. कैफे-3 नॉर्म्स को लेकर जो चर्चा हैं, उसे देखते हुए ऐसा लग रहा है कि आने वाले दिनों में छोटी गाड़ियां महंगी हो जाएंगी.









