
Trump Phone में नया ट्विस्ट, क्या अमेरिका के बाहर तैयार होगा ये फोन?
AajTak
Trump Phone T1 एक बार फिर से चर्चा में आ गया है. अब इस हैंडसेट को सवालों को कटघरे में खड़ा कर दिया है. कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया है कि इस हैंडसेट को अमेरिका में तैयार नहीं किया जा रहा है. द वर्ज ने अपनी रिपोर्ट में लिखा कि उसे पहले से शक था कि यह अमेरिका में तैयार नहीं हो रहा है. आइए इसके बारे में डिटेल्स में जानते हैं.
Trump ऑर्गेनाइजेशन ने हाल ही में Trump Mobile Wireless Carrier और T1 Phone 8002 को अनवील किया था. कंपनी ने अपने इस हैंडसेट को मेड इन अमेरिका बताया था और इसी आधार पर प्रमोट भी कर रहा था. अब कंपनी के पोर्टल पर इस दावे में बदलाव कर दिया गया है.
द वर्ज ने अपनी रिपोर्ट में बताया है कि उन्हें पहले से कंपनी के मेड इन अमेरिका के दावे को लेकर संदेह था. आइए इसके बारे में डिटेल्स में जानते हैं.
मैन्युफैक्चरर पर बस इतनी जानकारी
Trump Mobile T1 Phone को Alabama, California और Florida में तैयार किया है. हालांकि यहां इससे ज्यादा डिटेल्स शेयर नहीं की है, जैसे पार्टनर का नाम और उसका पता आदि. ना ही कंपोनेंट के सोर्स की डिटेल्स को शेयर किया है.
यह भी पढ़ें: Trump Phone: डोनाल्ड ट्रंप ला रहे हैं स्मार्टफोन, Apple की बढ़ेंगी मुश्किलें
जानकारी के लिए बता देते हैं कि Trump Mobile की वेबसाइट पर पहले कंपनी ने साफ तौर पर लिखा था कि यह MADE IN THE USA हैंडसेट है. यह बताता है कि ये स्मार्टफोन अमेरिका में तैयार किया है. अब यह दावा कई जगह से हटा दिया है.

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.

Aaj 23 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 23 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, पंचमी तिथि शाम 18.38 बजे तक फिर षष्ठी तिथि, कृतिका नक्षत्र रात 20.49 बजे तक फिर रोहिणी नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- सुबह 07.53 बजे से सुबह 09.25 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.











