
Shukra Gochar 2026 Rashifal: मकर संक्रांति से पहले होगा शुक्र का गोचर! इन 3 राशियों के लिए खुलेंगे सौभाग्य के द्वार
AajTak
Shukra Gochar 2026 Rashifal: मकर संक्रांति से एक दिन पहले 13 जनवरी यानी आज शुक्र ग्रह मकर राशि में प्रवेश करेगा, जो कई राशियों के जीवन में सुख, धन और संबंधों में सकारात्मक बदलाव लाएगा. ज्योतिष के अनुसार, यह गोचर आर्थिक स्थिरता, करियर में प्रगति और पारिवारिक जीवन में मधुरता का संकेत दे रहा है.
Shukra Gochar 2026 Rashifal: 13 जनवरी यानी आज एक अहम ज्योतिषीय घटना घटने जा रही है. दरअसल, आज सुख-समृद्धि के दाता, धन के दाता शुक्र मकर राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं. पंचांग के अनुसार, यह गोचर कई राशियों के जीवन में सुख, धन और संबंधों से जुड़ा बड़ा बदलाव लेकर आएगा. शुक्र को ज्योतिष में सुख-सुविधा, प्रेम, ऐश्वर्य और आर्थिक समृद्धि का ग्रह माना जाता है. जब शुक्र राशि बदलते हैं, तो उसका असर केवल प्रेम जीवन ही नहीं, बल्कि करियर, धन और पारिवारिक रिश्तों पर भी पड़ता है. मकर राशि शनि की राशि है, जहां शुक्र पूरी तरह सहज नहीं माने जाते, फिर भी यह गोचर कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ साबित हो सकता है. ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, मकर संक्रांति से पहले शुक्र का यह परिवर्तन भौतिक सुखों में वृद्धि और आर्थिक स्थिरता का संकेत देता है. इस दौरान किए गए धार्मिक उपाय, जैसे लक्ष्मी पूजा या सफेद वस्तुओं का दान, विशेष फल दे सकते हैं.
इन 3 राशियों के लिए रहेगा स्वर्णिम समय
वृषभ राशि
वृषभ राशि के जातकों के लिए यह शुक्र गोचर काफी अनुकूल माना जा रहा है. लंबे समय से की जा रही मेहनत अब रंग ला सकती है. नौकरी में तरक्की या जिम्मेदारियों में बढ़ोतरी संभव है. पारिवारिक और वैवाहिक जीवन में मधुरता बनी रहेगी. मानसिक तनाव कम होगा और आत्मविश्वास में इजाफा होगा. आर्थिक स्थिति मजबूत होने के संकेत हैं, इसलिए नए निवेश या योजनाओं पर काम शुरू किया जा सकता है.
तुला राशि
तुला राशि वालों के लिए शुक्र का यह गोचर रुकी हुई योजनाओं को गति देने वाला साबित हो सकता है. बीते साल से जो इच्छाएं अधूरी थीं, अब उनके पूरे होने के योग बन रहे हैं. परिवार के साथ संबंध बेहतर होंगे और आपसी समझ बढ़ेगी. नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को अच्छे अवसर मिल सकते हैं. कुछ लोग साझेदारी में नया काम शुरू करने का भी मन बना सकते हैं. धन लाभ के संकेत हैं और जीवन में संतुलन बना रहेगा.

उत्तर प्रदेश के संभल जिले में बंदरों से परेशान किसानों ने अपनी फसल बचाने के लिए एक अनोखा तरीका अपनाया है. गांव के कुछ किसान भालू का वेश पहनकर खेतों में घूम रहे हैं, ताकि बंदर डरकर फसलों से दूर भाग जाएं. इस जुगाड़ का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर भी लोग हैरानी और मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

उत्तर कोरिया की सख्त और रहस्यमयी राजनीति में इन दिनों एक नया चेहरा बार-बार नजर आ रहा है.किम जोंग उन की बेटी किम जू-ए. मिसाइल परीक्षण हो, सैन्य परेड हो या हथियार फैक्ट्री का दौरा, वह कई अहम मौकों पर अपने पिता के साथ दिखाई दे रही हैं. उनकी लगातार मौजूदगी ने दुनिया भर में यह चर्चा छेड़ दी है कि क्या किम जोंग उन अपनी बेटी को देश का अगला नेता बनाने की तैयारी कर रहे हैं.

मौत के बाद क्या होता है, यह सवाल सदियों से इंसानों को उलझाता रहा है. धर्म, दर्शन और विज्ञान-सबने अपने-अपने तरीके से इसका जवाब खोजने की कोशिश की है, लेकिन आज भी यह रहस्य पूरी तरह नहीं सुलझ पाया है. इसी बीच सोशल मीडिया पर एक ऐसा स्केच वायरल हो रहा है, जिसे एक शख्स ने मौत के करीब पहुंचने के अनुभव के बाद बनाया. इस चित्र में उसने ब्रह्मांड और चेतना के संबंध को एक नक्शे की तरह दिखाने की कोशिश की है, जिसने इंटरनेट पर नई बहस छेड़ दी है.

Aaj 16 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 16 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, द्वादशी तिथि सुबह 09.40 बजे तक फिर त्रयोदशी तिथि, धनिष्ठा नक्षत्र, चंद्रमा- मकर में शाम 18.14 बजे तक फिर कुंभ में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.06 बजे से दोपहर 12.54 बजे तक, राहुकाल- सुबह 8 बजे से सुबह 09.30 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.









