
JEE-NEET कोचिंग पर सरकार की सख्ती, तय हो सकती है पढ़ाई के घंटों की सीमा
AajTak
छात्रों पर दबाव कम करने के लिए केंद्र सरकार की समिति ने कोचिंग घंटों पर सीमा, स्कूल सिलेबस को JEE-NEET के अनुरूप करने और बोर्ड अंकों को अधिक महत्व देने का प्रस्ताव रखा है.
देश में बढ़ते कोचिंग कल्चर और छात्रों पर पड़ रहे मेंटल स्ट्रेस को देखते हुए केंद्र सरकार ने स्कूल शिक्षा में बड़े बदलावों का प्रस्ताव रखा है. सरकार द्वारा बनाई गई एक समिति का मानना है कि छात्रों की पढ़ाई का बोझ कम करने और उन्हें कोचिंग पर निर्भर होने से बचाने के लिए स्कूल सिस्टम को मजबूत करना जरूरी है. इस समिति ने सुझाव दिया है कि कोचिंग क्लासेज को रोजाना सिर्फ 2 से 3 घंटे तक सीमित किया जाए. साथ ही स्कूलों के पाठ्यक्रम को JEE, NEET जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं के अनुसार ढाला जाए, ताकि छात्रों को अलग से कोचिंग की जरूरत न पड़े.
स्कूल सिलेबस और प्रतियोगी परीक्षाओं में अंतर
समिति का कहना है कि स्कूल के सिलेबस और प्रतियोगी परीक्षाओं के पैटर्न में बड़ा अंतर है. बोर्ड परीक्षाओं में जहां लिखित और सोच-समझ पर आधारित सवाल होते हैं, वहीं प्रवेश परीक्षाओं में ऑब्जेक्टिव और मल्टीपल चॉइस सवाल पूछे जाते हैं. इसी वजह से छात्र कोचिंग की ओर मजबूर होते हैं. रिपोर्ट में यह भी सामने आया है कि कई स्कूलों में शिक्षक प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराने के लिए पर्याप्त रूप से प्रशिक्षित नहीं हैं, जबकि कोचिंग सेंटर विशेषज्ञ शिक्षकों, नियमित टेस्ट और स्टडी मटेरियल की सुविधा देते हैं. यही कारण है कि छात्र स्कूल के बजाय कोचिंग पर ज्यादा भरोसा करने लगे हैं. समिति ने यह भी चेतावनी दी है कि कम उम्र में ही कोचिंग शुरू करने से छात्रों पर मानसिक दबाव बढ़ता है. एक ही परीक्षा पर पूरा भविष्य टिका होना तनाव और डर पैदा करता है. स्कूलों में करियर गाइडेंस और काउंसलिंग की कमी इस समस्या को और बढ़ा देती है.समिति के प्रमुख सुझाव इस प्रकार हैं:
कुल मिलाकर, सरकार का फोकस यह है कि स्कूल ही छात्रों की तैयारी का मुख्य केंद्र बने, कोचिंग की जरूरत कम हो और बच्चों पर पढ़ाई का अनावश्यक दबाव न पड़े.

उत्तर प्रदेश के संभल जिले में बंदरों से परेशान किसानों ने अपनी फसल बचाने के लिए एक अनोखा तरीका अपनाया है. गांव के कुछ किसान भालू का वेश पहनकर खेतों में घूम रहे हैं, ताकि बंदर डरकर फसलों से दूर भाग जाएं. इस जुगाड़ का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर भी लोग हैरानी और मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

उत्तर कोरिया की सख्त और रहस्यमयी राजनीति में इन दिनों एक नया चेहरा बार-बार नजर आ रहा है.किम जोंग उन की बेटी किम जू-ए. मिसाइल परीक्षण हो, सैन्य परेड हो या हथियार फैक्ट्री का दौरा, वह कई अहम मौकों पर अपने पिता के साथ दिखाई दे रही हैं. उनकी लगातार मौजूदगी ने दुनिया भर में यह चर्चा छेड़ दी है कि क्या किम जोंग उन अपनी बेटी को देश का अगला नेता बनाने की तैयारी कर रहे हैं.

मौत के बाद क्या होता है, यह सवाल सदियों से इंसानों को उलझाता रहा है. धर्म, दर्शन और विज्ञान-सबने अपने-अपने तरीके से इसका जवाब खोजने की कोशिश की है, लेकिन आज भी यह रहस्य पूरी तरह नहीं सुलझ पाया है. इसी बीच सोशल मीडिया पर एक ऐसा स्केच वायरल हो रहा है, जिसे एक शख्स ने मौत के करीब पहुंचने के अनुभव के बाद बनाया. इस चित्र में उसने ब्रह्मांड और चेतना के संबंध को एक नक्शे की तरह दिखाने की कोशिश की है, जिसने इंटरनेट पर नई बहस छेड़ दी है.

Aaj 16 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 16 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, द्वादशी तिथि सुबह 09.40 बजे तक फिर त्रयोदशी तिथि, धनिष्ठा नक्षत्र, चंद्रमा- मकर में शाम 18.14 बजे तक फिर कुंभ में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.06 बजे से दोपहर 12.54 बजे तक, राहुकाल- सुबह 8 बजे से सुबह 09.30 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.









