
Trending News: हिमाचल में ट्रेकिंग कर रही पोलैंड की महिला का पीछा कर रहा था शख्स, Video बना किया वायरल
AajTak
हिमाचल प्रदेश में ट्रेकिंग कर रही पोलैंड की महिला कासिया ने एक व्यक्ति पर पीछा करने का आरोप लगाते हुए वीडियो शेयर किया है, जो वायरल हो गया है. महिला ने फोटो खिंचवाने से मना किया था, जिसके बाद वह व्यक्ति उनका पीछा करने लगा.
हिमाचल प्रदेश में ट्रेकिंग कर रही एक पोलैंड की महिला का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह एक आदमी पर आरोप लगा रही है कि वह उनका पीछा कर रहा था. यह घटना तब हुई जब महिला ने उस व्यक्ति के साथ फोटो खिंचवाने से मना कर दिया.
कासिया नाम की यह महिला एक कंटेंट क्रिएटर हैं, जो भारत की अपनी सोलो यात्रा के फोटो, वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर करती है. कासिया ने बताया कि जब वह अपने गेस्टहाउस से पहाड़ी रास्ते पर नीचे जा रही थी, तभी एक व्यक्ति ने उन्हें रोका और फोटो खिंचवाने की बात कही. शुरू में उन्हें लगा कि वह व्यक्ति शायद उनसे अपनी फोटो खिंचवाने की बात कर रहा है, लेकिन बाद में स्पष्ट हुआ कि वह उनके साथ सेल्फी लेना चाहता है.
यहां देखें वीडियो
महिला ने वीडियो बना लिया कासिया ने विनम्रता से मना कर दिया और कहा कि वह बात करने या फोटो लेने के मूड में नहीं हैं. उन्होंने लिखा, 'भारत में काफी समय बिताने के बाद और कई अजनबियों के साथ फोटो खिंचवाने के बाद अब मेरा मन नहीं करता.' लेकिन उस व्यक्ति ने उनके मना करने के बावजूद पीछा करना जारी रखा और हिंदी में चिल्लाने लगा. खुद को असहज महसूस करते हुए कासिया ने इस पूरी घटना का वीडियो बनाना शुरू कर दिया.
वीडियो में कासिया कहती दिखीं, 'मैं तुम्हारे साथ फोटो नहीं खिंचवाना चाहती. मेरा पीछा मत करो, मुझे यह पसंद नहीं है.' कैमरा देखते ही वह व्यक्ति नजरें चुराकर वहां से चला गया.
'मैं कोई चिड़ियाघर का जानवर नहीं हूं' बाद में कासिया ने वीडियो के साथ अपने अनुभव साझा करते हुए कहा, 'मैं कोई चिड़ियाघर का जानवर नहीं हूं, जिससे लोग घूरते रहें और फोटो लें. कुछ पुरुषों से मेरी अपील है कि महिलाओं के प्रति ऐसा व्यवहार बंद करें.'

Chaitra Navratri 2026 Diet: फलाहार थाली, व्रत वाली टिक्की-चाट... क्या आप भी ऐसे कर रहे हैं फास्टिंग?
Chaitra Navratri 2026 Diet: अक्सर भूख के कारण लोग फलाहार के नाम पर व्रत में पूरे दिन खाते रहते हैं. लेकिन, नवरात्र के व्रत में कितना खाएं, यह जानना बेहद जरूरी है. क्योंकि फलाहार के नाम पर ज्यादा खाना सेहत पर भारी पड़ सकता है.

Google Pixel 10a यूज करने के बाद आपको इसका रिव्यू बता रहे हैं. ये फोन हाल ही में गूगल ने भारत में लॉन्च किया है. ये गूगल का सबसे सस्ता Pixel स्मार्टफोन है. डिजाइन में कुछ खास नया नहीं है, लेकिन रियर कैमरा को फ्लैट रखा गया है जो प्रीमियम है. रिव्यू में जानते हैं ये फोन रियल वर्ल्ड में कैसा परफॉर्म कर रहा है.

Vida VX2 Plus KKR Limited Edition Launch: विडा ने अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर दिया है, जो एक लिमिटेड एडिशन है. ये इलेक्ट्रिक स्कूटर कोलकाता नाइट राइडर्स की थीम पर बेस्ड है. इसमें कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है. ये स्कूटर सिंगल चार्ज में 142 किलोमीटर की रेंज ऑफर करता है. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.

CAFE 3 Norms Explained: एक आम आदमी जो पहली बार बाइक से कार पर अपग्रेड करने की सोचता है, तो उसकी विश लिस्ट में बड़ी गाड़ियां नहीं होती हैं. बल्कि एक ऐसी कार होती है, जो छोटी, कम मेंटेनेंस और ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट हो. कैफे-3 नॉर्म्स को लेकर जो चर्चा हैं, उसे देखते हुए ऐसा लग रहा है कि आने वाले दिनों में छोटी गाड़ियां महंगी हो जाएंगी.









