
Traffic Sentinel App: इस मोबाइल ऐप पर ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों की करें रिपोर्ट! पुलिस देगी 50,000 रुपये
AajTak
Traffic Sentinel App: दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने दिल्ली यातायात पुलिस को मौजूदा ट्रैफिक सेंटिनल मोबाइल ऐप को नए नाम "ट्रैफिक प्रहरी" (Traffic Prahari) के तहत फिर से लॉन्च करने का निर्देश दिया है. इस मोबाइल ऐप के जरिए नागरिक ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन की रिपोर्ट कर सकेंगे, जिसके बदले उन्हें 50,000 रुपये तक का इनाम दिया जाएगा.
दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने दिल्ली यातायात पुलिस को मौजूदा ट्रैफिक सेंटिनल मोबाइल ऐप को नए नाम "ट्रैफिक प्रहरी" (Traffic Prahari) के तहत फिर से लॉन्च करने का निर्देश दिया है. उपराज्यपाल ने यह निर्देश ट्रैफिक मैनेजमेंट में जनता की भागीदारी बढ़ाने के लिए दिया है. 1 सितंबर से लॉन्च होने वाला यह एडवांस मोबाइल ऐप नागरिकों के लिए यातायात और पार्किंग उल्लंघनों की रिपोर्ट करने के लिए एक प्लेटफॉर्म के तौर पर काम करता है.
इस ऐप पर नागरिक ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ रिपोर्ट कर सकेंगे और इसके बदले उन्हें इनाम के तौर 50,000 रुपये तक की धनराशि देने के प्रावधान किया गया है. इस ऐप के माध्यम से शहर के भीतर ट्रैफिक को ठीक प्रकार से कंट्रोल करने में सहायता मिलेगी.
ट्रैफिक सेंटिनल स्कीम (TSS):
ट्रैफिक सेंटिनल स्कीम (TSS) आम नागरिकों को ट्रैफिक नियमों को तोड़ने वालों की रिपोर्ट करके दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के लिए एक प्रहरी के तौर पर काम करने की सुविधा देता है. इस ऐप को फिर से लॉन्च कर पहले की तरह वार्षिक नहीं बल्कि अब मासिक पुरस्कार दिया जाएगा. यानी अब हर महीने टॉप 4 सबसे बेहतर परफॉर्मेंस वाले रिपोर्टकर्ताओं को पुरस्कृत किया जाएगा.
हर महीने 50,000 रुपये का इनाम:
हर महीने टॉप 4 बेस्ट परफॉर्मर को क्रमशः 50,000 रुपये, 25,000 रुपये, 15,000 रुपये और 10,000 रुपये का पुरस्कार मिलेगा, जिसमें पहला पुरस्कार सितंबर की रिपोर्ट के आधार पर अक्टूबर की शुरुआत में वितरित किया जाएगा.

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.

Aaj 23 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 23 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, पंचमी तिथि शाम 18.38 बजे तक फिर षष्ठी तिथि, कृतिका नक्षत्र रात 20.49 बजे तक फिर रोहिणी नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- सुबह 07.53 बजे से सुबह 09.25 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.











