
सहारा रेगिस्तान में बर्फ की चादर... आखिर रेत के टीलों पर कैसे होने लगी बर्फबारी?
AajTak
Sahara Desert SnowFall: सहारा रेगिस्तान में बर्फबारी की हुई है, जो वाकई हैरान कर देने वाली घटना है. ऐसे में जानते हैं कि आखिर किस वजह से रेगिस्तान में बर्फबारी हुई है?
जब भी सहारा रेगिस्तान का नाम आता है तो दिमाग में रेत के टीलों की तस्वीर बनती है. लेकिन, अगर कहा जाए कि अब सहारा रेगिस्तान में रेतीले तूफानों की जगह बर्फबारी हो रही है, तो अजीब लगेगा. आपको सुनने में भले ही ये बात अजीब लग रही है, लेकिन सच्चाई ये ही है. दरअसल, हाल ही में सहारा रेगिस्तान में बर्फबारी हुई है और रेत पर बर्फ की चादर बिछी हुई नजर आ रही है. सोशल मीडिया पर भी बर्फबारी के वीडियो वायरल हो रहे हैं, जिसमें दिख रहा है कि सहारा रेगिस्तान की मिट्टी पर सफेद चादर बिछी हुई है.
बता दें कि कुछ दिन पहले 17 जनवरी को उत्तरी अल्जीरिया के कुछ हिस्सों में बर्फबारी हुई थी और सुनहरे रेगिस्तानी टीले सफेद बर्फ से ढके हुए दिख रहे थे. यह घटना सहारा रेगिस्तान के उत्तरी छोर पर स्थित अन सफ्रा नाम के कस्बे के पास की है, जिसे 'रेगिस्तान का एंट्री गेट' कहा जाता. वहां रहने वाले लोगों ने जो तस्वीरें शेयर की हैं, उसमें दिख रहा है कि रेत पर बर् जमी हुई है, जो ऐतिसाहिक है और इसकी कल्पना शायद ही किसी ने की होगी.
क्या था बर्फबारी का कारण?
सहारा रेगिस्तान में बर्फ गिरने का अहम कारण उत्तरी अफ्रीका में दक्षिण की ओर बढ़ती ठंडी हवा की तेज स्पीड थी. सर्दियों में यूरोप और भूमध्यसागरीय क्षेत्र से ठंडी हवा के तेज झोंके आते हैं. जनवरी में, ऐसी ही एक ठंडी हवा के प्रकोप ने उत्तरी अल्जीरिया में तापमान को हिमांक बिंदु के करीब या उससे नीचे पहुंचा दिया था.
इसके साथ ही सर्दियों की मौसम प्रणालियों के कारण अटलांटिक महासागर और भूमध्य सागर से नम हवा अंतर्देशीय क्षेत्रों की ओर खिंची चली आई. जब यह नमीयुक्त हवा सहारा के उत्तरी किनारे पर ठंडी हवा से टकराई, तो बर्फबारी के लिए परिस्थितियां एकदम अनुकूल हो गईं. इससे कुछ जगह बर्फ गिरी.
आखिर रेगिस्तान में बर्फ क्यों गिरती है?

Google Pixel 10a यूज करने के बाद आपको इसका रिव्यू बता रहे हैं. ये फोन हाल ही में गूगल ने भारत में लॉन्च किया है. ये गूगल का सबसे सस्ता Pixel स्मार्टफोन है. डिजाइन में कुछ खास नया नहीं है, लेकिन रियर कैमरा को फ्लैट रखा गया है जो प्रीमियम है. रिव्यू में जानते हैं ये फोन रियल वर्ल्ड में कैसा परफॉर्म कर रहा है.

Vida VX2 Plus KKR Limited Edition Launch: विडा ने अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर दिया है, जो एक लिमिटेड एडिशन है. ये इलेक्ट्रिक स्कूटर कोलकाता नाइट राइडर्स की थीम पर बेस्ड है. इसमें कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है. ये स्कूटर सिंगल चार्ज में 142 किलोमीटर की रेंज ऑफर करता है. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.

CAFE 3 Norms Explained: एक आम आदमी जो पहली बार बाइक से कार पर अपग्रेड करने की सोचता है, तो उसकी विश लिस्ट में बड़ी गाड़ियां नहीं होती हैं. बल्कि एक ऐसी कार होती है, जो छोटी, कम मेंटेनेंस और ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट हो. कैफे-3 नॉर्म्स को लेकर जो चर्चा हैं, उसे देखते हुए ऐसा लग रहा है कि आने वाले दिनों में छोटी गाड़ियां महंगी हो जाएंगी.










