
Tiger 3: ईद ही नहीं, दिवाली के भी 'सुल्तान' हैं सलमान खान, फिल्मों की हुई बंपर कमाई
AajTak
टाइगर 3 दिवाली के दिन रिलीज हो रही है. क्या आप जानते हैं सलमान की पिछली दिवाली रिलीज ने कैसा बिजनेस किया था? इसे जानने के बाद आप गारंटी के साथ कहेंगे कि टाइगर 3 रिकॉर्डतोड़ कमाई करने वाली है. क्योंकि भाईजान ईद ही नहीं, दिवाली के भी बॉक्स ऑफिस किंग हैं.
इस साल सलमान खान को आपने ईद पर मिस किया होगा. लेकिन कोई बात नहीं, कहते हैं ना सब्र का फल मीठा होता है. फैंस का ये इंतजार अब टाइगर 3 के साथ खत्म होने वाला है. दिवाली के फेस्टिव सीजन में सलमान खान सिनेमाघरों पर राज करने को तैयार हैं. 12 नवंबर को उनकी मचअवेटेड मूवी टाइगर 3 दस्तक देगी. जोया और टाइगर की सुपरहिट जोड़ी के फैंस को दीदार होंगे.
टाइगर 3 बॉक्स ऑफिस पर करेगी तूफानी कमाई?
टाइगर 3 को लेकर सलमान फैंस के बीच जबरदस्त हाइप बना हुआ है. एक्टर की पिछली कई फिल्मों को बॉक्स ऑफिस पर ठंडा रिस्पॉन्स मिला है. 'किसी का भाई किसी की जान' बुरी तरह पिटी. लेकिन टाइगर 3 को लेकर माहौल बदला हुआ है. एक्टर के लिए भी इस मूवी का हिट होना जरूरी है. यशराज बैनर के स्पाई यूनिवर्स की ये फिल्म बंपर कमाई करेगी, ऐसे अनुमान हैं. वैसे क्या आप जानते हैं सलमान की पिछली दिवाली रिलीज ने कैसा बिजनेस किया था? इसे जानने के बाद आप गारंटी के साथ कहेंगे कि टाइगर 3 रिकॉर्डतोड़ कमाई करने वाली है. क्योंकि भाईजान ईद ही नहीं, दिवाली के भी बॉक्स ऑफिस किंग साबित हुए हैं.
सलमान की दिवाली रिलीज फिल्में हुईं हिट 2015 में आई फिल्म 'प्रेम रतन धन पायो' को क्रिटिक्स ने भले ही निगेटिव रिस्पॉन्स दिया, लेकिन फैंस को भाईजान की फिल्म पसंद आई थी. दिवाली पर रिलीज हुई 'प्रेम रतन धन पायो' को फेस्टिव डेज में रिलीज होने का फायदा मिला था. मूवी ने इंडिया में 210 करोड़ का कलेक्शन किया था. इंडियन सिनेमा की सबसे आइकॉनिक फिल्मों में एक रही करण अर्जुन भी दिवाली के मौके पर रिलीज हुई थी. सलमान-शाहरुख के करियर में इस फिल्म ने अहम रोल प्ले किया था.
फिल्म सुपरहिट रही. 6 करोड़ में बनी फिल्म ने वर्ल्डवाइड 36.75 करोड़ कमाए थे. सलमान खान और करीना कपूर स्टारर फिल्म बॉडीगार्ड बॉक्स ऑफिस पर हिट हुई. इसके गाने और करीना-सलमान का रोमांस लोगों को खूब पसंद आया. फिल्म ने वर्ल्डवाइड 230 करोड़ कमाए थे.
कितने करोड़ की ओपनिंग करेगी टाइगर 3? सलमान जब भी सिल्वर स्क्रीन पर आते हैं छा जाते हैं. टाइगर 3 तो वैसे भी हिट फ्रेंचाइजी से है. इसकी पिछली रिलीज फिल्मों ने अच्छी कमाई की थी. टाइगर ने इंडिया में 198.78 करोड़ और टाइगर जिंदा है ने 339.16 करोड़ कमाए. टाइगर 3 के एडवांस बुकिंग के आंकड़े शानदार हैं. ट्रेड एनालिस्ट का अनुमान है कि सलमान की फिल्म पहले दिन 45-50 करोड़ के साथ खाता खोल सकती है. कमाई के आंकड़े इससे ज्यादा भी हो सकते हैं. ट्रेड एक्सपर्ट गिरीश जौहर का कहना है फिल्म 100 करोड़ की वर्ल्डवाइड ओपनिंग कर सकती है.













