
'धुरंधर 2' को मिडल ईस्ट में रिलीज ना होने का बड़ा नुकसान! विदेशों में दमदार कमाई, पर चूका 'पठान' का टॉप रिकॉर्ड
AajTak
‘धुरंधर 2’ ने ओवरसीज बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत की है, लेकिन GCC देशों में रिलीज ना मिलना इसकी कमाई के लिए बड़ा झटका साबित हुआ. विदेशों में 'धुरंधर 2' तीसरा सबसे बड़ा वीकेंड कलेक्शन लेकर आई और इसने ‘पठान’ व ‘बाहुबली 2’ के बीच अपनी जगह बना ली है. लेकिन GCC रिलीज से ये टॉप कर सकती थी.
रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2' ने पहले वीकेंड में इंडिया से विदेशों तक खूब धमाल मचाया. भारत में तो 'धुरंधर 2' ने हिंदी सिनेमा के सारे टॉप बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड तोड़ ही डाले हैं. ओवरसीज मार्केट में भी दर्शकों ने इस फिल्म के लिए ऐसा क्रेज दिखाया है कि बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स की झड़ी लग गई है. लेकिन मिडल ईस्ट में रिलीज ना मिलना 'धुरंधर 2' के रास्ते का स्पीड ब्रेकर बन रहा है.
भारतीय फिल्मों ने इससे पहले खाड़ी देशों (GCC) में जमकर थिएटर्स भरे हैं. इसलिए लगभग हर बड़ी फिल्म की धुआंधार कमाई में GCC मार्केट से कलेक्शन का बड़ा रोल रहा है. लेकिन 'धुरंधर 2' वहां नहीं पहुंची है, जिसकी वजह से फिल्म विदेशों में कमाई के टॉप रिकॉर्ड से थोड़ा सा चूक गई है.
ओवरसीज में सबसे बड़ा वीकेंड कलेक्शन विदेशों में 'धुरंधर 2' का क्रेज अमेरिका से लेकर ऑस्ट्रेलिया तक खूब नजर आया. इन देशों में रणवीर की फिल्म ने कमाई के ऐसे रिकॉर्ड बनाए हैं, जिन तक पहुंचते-पहुंचते काफी गणित खर्च होगी. पर 'धुरंधर 2' का टोटल ओवरसीज कलेक्शन सामने आ गया है. पहले वीकेंड में ही फिल्म ने कुल 22.40 मिलियन डॉलर (करीब 209 करोड़ भारतीय रुपये) का कलेक्शन कर डाला है.
इस धुआंधार कमाई के साथ 'धुरंधर 2' ने इंडियन फिल्मों के इतिहास में तीसरा सबसे बड़ा ओपनिंग वीकेंड ओवरसीज कलेक्शन दर्ज किया है. इससे आगे दो ऐसी फिल्में हैं जिन्होंने अपने समय में ओवरसीज कलेक्शन के खूब रिकॉर्ड बनाए— 'पठान' और 'बाहुबली 2'. ट्रेड रिपोर्ट्स बताती हैं कि ओपनिंग वीकेंड में शाहरुख खान की 'पठान' का ओवरसीज कलेक्शन 26 मिलियन डॉलर था. इसने 'बाहुबली 2' को पछाड़कर टॉप रिकॉर्ड बनाया था. प्रभास की एपिक ने ओपनिंग वीकेंड में ओवरसीज से करीब 22.5 मिलियन डॉलर का ग्रॉस कलेक्शन किया था.
मिडल ईस्ट की लड़ाई से 'धुरंधर 2' को कैसे हुआ नुकसान? 'पठान' के ओपनिंग वीकेंड कलेक्शन (ओवरसीज) 26 मिलियन डॉलर में करीब 8 मिलियन डॉलर GCC देशों से आई थी, जो मिडल ईस्ट की लड़ाई से काफी प्रभावित हैं. इसी तरह 'बाहुबली 2' के वीकेंड ओवरसीज कलेक्शन 22.5 मिलियन डॉलर में करीब 3.8 मिलियन डॉलर कमाई GCC से आई थी. GCC में आने वाले देश हैं— बहरीन, कुवैत, ओमान, कतर, सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात (UAE).
बिना GCC देशों का कलेक्शन जोड़े, भारतीय फिल्मों के सबसे बड़े वीकेंड ओवरसीज कलेक्शन कुछ इस तरह होंगे:

रणवीर सिंह संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, आर माधवन जैसे स्टारों से सजी 'धुरंधर- द रिवेंज' सिनेमाघरों में झंडे गाड़ रही है. लोग इस मूवी के लिए पागल हो बैठे हैं. हर शो हाउसफुल है तो कमाई के मामले में इसने महज 4 दिनों में 500 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. इस बीच सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने फिल्म को लेकर बड़ी बात कह दी है.

BTS The Comeback Live, 4 साल बाद धमाल मचाने को तैयार BTS, जानें भारत में कब-कहां देखें लाइव कॉन्सर्ट
साउथ कोरिया का वर्ल्ड फेमस बैंड BTS चार साल के लंबे ब्रेक के बाद अब एक धमाकेदार कमबैक के लिए एक दम तैयार है. आज यानी 21 मार्च को BTS आर्मी का भव्य कॉन्सर्ट होगा. जानिए कहां इसे लाइव देखा जा सकेगा.











