
धुरंधर 2 के आखिरी सीन में रणवीर की पगड़ी, AI से हुआ खेल? आर्टिस्ट बलविंदर सिंह ने बताया सच
AajTak
धुरंधर: द रिवेंज के पगड़ी आर्टिस्ट बलविंदर सिंह ने फिल्म के आखिरी सीन को लेकर बड़ा खुलासा किया है. क्या रणवीर सिंह की पगड़ी AI से बनी थी? इस बारे में तो बलविंदर ने बात की ही साथ ही अपने एक्सपीरियंस भी शेयर किए और बताया कि कैसे डेढ़ साल बाद उनसे टीम ने कॉन्टैक्ट किया था.
धुरंधर: द रिवेंज फिल्म सिनेमाघरों में दहाड़ रही है. फिल्म के सीक्वेंस, एक्शन, कास्ट और रियल लाइफ इंसीडेंट्स ने लोगों को क्रेजी कर दिया है. फिल्म से जुड़ी हर छोटी-बड़ी चीज वायरल हो रही है. इस बीच एक और शख्स की चर्चा हो चली है, जिसने सभी एक्टर्स को पग या पगड़ी बांधने में मदद की है. वो आर्टिस्ट- बलविंदर सिंह हैं.
AI से बना आखिरी सीन या नहीं?
बलविंदर ने आजतक से खास बातचीत में बताया कि रणवीर सिंह और अक्षय खन्ना के लिए तैयार की गईं अलग-अलग अंदाज की पगड़ियां उन्होंने अपने हाथों से बनाई हैं. इसी के साथ बलविंदर ने धुरंधर 2 के आखिरी सीन पर भी बात की. जहां रणवीर सिंह भारत वापस लौटते हैं और उन्हें सिर पर पग बांधे सरदार की वेशभूषा लिए दिखाया जाता है.
बलविंदर ने कहा कि वो सीन उन्होंने भी देखा है लेकिन उन्हें नहीं लगता कि वो वाली पग उन्होंने बांधी थी. वो अपने हाथ की बनी पगड़ी पहचान सकते हैं. वो कहते हैं- AI वाली पगड़ी मेरे हाथ की नहीं लगती.वो पक्के तौर पर तो नहीं कह सकते, लेकिन उनके मुताबिक पोस्टर में दिखाई गई पगड़ी और उनके द्वारा बनाई गई पगड़ी में काफी अंतर है, जिससे ये संभावना बनती है कि वो AI के जरिए तैयार की गई हो.
बलविंदर ने अपने इंस्टाग्राम पर भी धुरंधर की कास्ट संग कई तस्वीरें शेयर की हैं. उन्होंने बीटीएस वीडियोज भी शेयर किए हैं. जहां वो शूटिंग साइट पर कई लोगों की पगड़ी बांधते दिखे हैं. बलविंदर ने अतीक अहमद के किरदार, रहमान डकैत, हमजा अली मजारी, शरीन बलोच से लेकर कई कास्ट को तैयार किया है.
ढाई महीने तक धुरंधर टीम के साथ रहे

हीरोइन थीं 'धुरंधर' रणवीर सिंह की दादी, 'डांसिंग लिली ऑफ पंजाब' कहलाईं, पोते को दी एक्टिंग की विरासत
एक्टर रणवीर सिंह के पेरेंट्स और बहन का फिल्म इंडस्ट्री से कोई लेना-देना नहीं है. लेकिन क्या आप जानते हैं रणवीर की दादी मशहूर एक्ट्रेस रही थीं. उनका नाम चांद बर्क था. रणवीर को एक्टिंग का ये टैलेंट उनकी दादी से ही विरासत में मिला है.

रणवीर सिंह संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, आर माधवन जैसे स्टारों से सजी 'धुरंधर- द रिवेंज' सिनेमाघरों में झंडे गाड़ रही है. लोग इस मूवी के लिए पागल हो बैठे हैं. हर शो हाउसफुल है तो कमाई के मामले में इसने महज 4 दिनों में 500 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. इस बीच सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने फिल्म को लेकर बड़ी बात कह दी है.

BTS The Comeback Live, 4 साल बाद धमाल मचाने को तैयार BTS, जानें भारत में कब-कहां देखें लाइव कॉन्सर्ट
साउथ कोरिया का वर्ल्ड फेमस बैंड BTS चार साल के लंबे ब्रेक के बाद अब एक धमाकेदार कमबैक के लिए एक दम तैयार है. आज यानी 21 मार्च को BTS आर्मी का भव्य कॉन्सर्ट होगा. जानिए कहां इसे लाइव देखा जा सकेगा.










