
बादशाह ने गुपचुप रचाई शादी! गर्लफ्रेंड ईशा रिखी के गले में डाली वरमाला, Photos Viral
AajTak
रैपर बादशाह और ईशा रिखी की वायरल तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है. क्या दोनों ने गुपचुप शादी कर ली है या ये सिर्फ एक शूट है? हालांकि तस्वीरों में दोनों मंडप पर बैठे एक दूसरे के गले में वरमाला डालते दिखे हैं.
रैपर-सिंगर बादशाह ने शादी कर ली है. यकीन नहीं होता, पर वायरल हो रही तस्वीरें तो कुछ ऐसा ही कह रही हैं. रैपर एक बार फिर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में आ गए हैं. सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें आग की तरह फैल रही हैं, जिन्हें देखकर दावा किया जा रहा है कि बादशाह ने अपनी गर्लफ्रेंड ईशा रिखी से सीक्रेट वेडिंग कर ली है. अगर ऐसा है तो ये उनकी दूसरी शादी होगी.
बादशाह बने दूल्हा!
सामने आई तस्वीरों में बादशाह और ईशा पारंपरिक शादी के लुक में नजर आ रहे हैं. दुल्हन बनीं ईशा ने लाल रंग का खूबसूरत ब्राइडल आउटफिट पहना हुआ है, वहीं दूल्हा बने बादशाह भी ट्रेडिशनल अंदाज में दिख रहे हैं. दोनों के गले में वरमाला है और शादी जैसा माहौल साफ नजर आ रहा है.
एक तस्वीर में दोनों परिवार के साथ पोज देते दिख रहे हैं, जबकि दूसरी में कपल साथ खड़े मुस्कुराते नजर आ रहे हैं. एक तस्वीर में दोनों मंडप के सामने भी बैठे हैं. कई वीडियोज में बादशाह और ईशा एक दूसरे को मजाकिया अंदाज में गला दबाते हुए वरमाला पहनाते नजर आए. बैकग्राउंड में पंडित के मंत्र पढ़ने की आवाज आ रही है. एक और वीडियो में कपल मंडप पर अग्नि के आगे बैठा दिखाई दे रहा है.
हालांकि इन तस्वीरों और वीडियोज का असली सोर्स क्या है, इसका पता अभी तक नहीं चला है. क्योंकि बादशाह और ईशा दोनों के ही इंस्टाग्राम हैंडल पर ये तस्वीरें और वीडियोज मौजूद नहीं है. लेकिन पूरी तरह से दूल्हा दुल्हन बने बादशाह और ईशा की इन तस्वीरों फैंस उनकी सीक्रेट वेडिंग से जोड़ रहे हैं.
बादशाह और ईशा की न सिर्फ शादी के दौरान की तस्वीरें सामने आई हैं बल्कि दोनों की इसके बाद की न्यूली वेडेड कपल के तौर की फोटोज भी वायरल हो रही हैं. जहां ईशा ने मांग में सिंदूर लगाया हुआ है. वो बादशाह की बाहों में कोजी होती दिखी हैं.

हीरोइन थीं 'धुरंधर' रणवीर सिंह की दादी, 'डांसिंग लिली ऑफ पंजाब' कहलाईं, पोते को दी एक्टिंग की विरासत
एक्टर रणवीर सिंह के पेरेंट्स और बहन का फिल्म इंडस्ट्री से कोई लेना-देना नहीं है. लेकिन क्या आप जानते हैं रणवीर की दादी मशहूर एक्ट्रेस रही थीं. उनका नाम चांद बर्क था. रणवीर को एक्टिंग का ये टैलेंट उनकी दादी से ही विरासत में मिला है.

रणवीर सिंह संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, आर माधवन जैसे स्टारों से सजी 'धुरंधर- द रिवेंज' सिनेमाघरों में झंडे गाड़ रही है. लोग इस मूवी के लिए पागल हो बैठे हैं. हर शो हाउसफुल है तो कमाई के मामले में इसने महज 4 दिनों में 500 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. इस बीच सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने फिल्म को लेकर बड़ी बात कह दी है.

BTS The Comeback Live, 4 साल बाद धमाल मचाने को तैयार BTS, जानें भारत में कब-कहां देखें लाइव कॉन्सर्ट
साउथ कोरिया का वर्ल्ड फेमस बैंड BTS चार साल के लंबे ब्रेक के बाद अब एक धमाकेदार कमबैक के लिए एक दम तैयार है. आज यानी 21 मार्च को BTS आर्मी का भव्य कॉन्सर्ट होगा. जानिए कहां इसे लाइव देखा जा सकेगा.










