
'धुरंधर 2' का पिंडा असल जिंदगी के शख्स से था प्रेरित? शूटिंग करने में एक्टर के छूटे पसीने, बोले- सोया नहीं
AajTak
पिंडा का रोल निभाने वाले एक्टर उदयबीर संधु को 'धुरंधर: द रिवेंज' के एक अहम मोमेंट के लिए खूब तारीफ मिल रही है. हाल ही में एक इंटरव्यू में उदयबीर ने अपने किरदार के रियल-लाइफ रेफरेंस, फिल्म के इंटरवल सीन और डायरेक्टर आदित्य धर से मिली तारीफ के बारे में खुलकर बात की.
रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2' देश और दुनिया के बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है. इस पिक्चर में लीड एक्टर्स के साथ-साथ सपोर्टिंग कास्ट को भी सराहा जा रहा है. इसमें रणवीर के किरदार जसकीरत सिंह रांगी के दोस्त गुरबाज सिंह उर्फ पिंडा का रोल निभाने वाले एक्टर उदयबीर संधु भी शामिल हैं.
पिंडा का रोल निभाने वाले एक्टर उदयबीर संधु को 'धुरंधर: द रिवेंज' के एक अहम मोमेंट के लिए खूब तारीफ मिल रही है. हाल ही में एक इंटरव्यू में उदयबीर ने अपने किरदार के रियल-लाइफ रेफरेंस, फिल्म के इंटरवल सीन और डायरेक्टर आदित्य धर से मिले प्रोत्साहन के बारे में खुलकर बात की.
पिंडा के पीछे रियल-लाइफ इंस्पिरेशन
फरीदून शाहयार के यूट्यूब चैनल पर हुई बातचीत में उदयबीर संधु से पूछा गया कि क्या उनका किरदार हरविंदर सिंह संधु उर्फ रिंदा से प्रेरित है. रिंदा की 2022 में पाकिस्तान में ड्रग ओवरडोज से मौत हो गई थी. पिंडा की तरह रिंदा भी हथियारों और ड्रग्स का स्मगलर था और कई अलग-अलग आतंकी संगठनों से उसके कनेक्शन थे. जवाब में उदयबीर ने कहा, 'नहीं. मैं तो ये पहली बार सुन रहा हूं. मुझे तो बस इतना बताया गया था कि ये दोस्त का रोल है. कहानी को और दिलचस्प बनाने के लिए, और ये दिखाने के लिए कि वो जसकीरत की जिंदगी में कैसे वापस आता है. मुझे नहीं लगता कि इसके लिए कोई रियल-लाइफ रेफरेंस है.'
'धुरंधर 2' में पिंडा को शुरुआती सीक्वेंस में जसकीरत सिंह रांगी के साथ हथियारों की डील के लिए जाते हुए दिखाया गया है. इसके बाद जसकीरत अपनी बहन को ढूंढने के लिए ढेरों लोगों की हत्या करता है. उसे पुलिस पकड़ लेती हैं और वो जेल चला जाता है. इस दौरान पिंडा ही जसकीरत के परिवार के साथ रहता है और उसकी बहन जसलीन से शादी कर लेता है. दशकों बाद पाकिस्तान में पिंडा की मुलाकात हमजा बन चुके जसकीरत से होती है. उस समय तक पिंडा पंजाब का सबसे बड़ा ड्रग लॉर्ड बन चुका होता है और खुद भारी मात्रा में ड्रग्स यूज करता है. नशे में धुत पिंडा, हमजा को पहचान लेता है. मगर फिर दोनों के बीच झगड़ा हो जाता है.
आदित्य धर ने कही थी बड़ी बात

स्पाई-एक्शन फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' बॉक्स ऑफिस पर सफल हो रही है, जिसमें बिमल ओबेरॉय ने शिरानी अहमद बलोच का किरदार निभाकर अपनी छाप छोड़ी है. ये किरदार पाकिस्तान की राजनीति और कट्टरपंथी सोच से जुड़ा है. फिल्म में शिरानी बलोच का रोल आतंकवादी नेटवर्क और कट्टर संगठनों की मानसिकता को दर्शाता है, जो कहानी में सस्पेंस और तनाव बढ़ाता है.












