
IMDb पर ‘धुरंधर’ का जलवा, नंबर 2 पर सारा, 3 पर रणवीर, पहले नंबर पर किसका नाम?
AajTak
धुरंधर: द रिवेंज की जबरदस्त सफलता के बाद IMDb की पॉपुलर इंडियन सेलेब्रिटीज लिस्ट में फिल्म की पूरी टीम छा गई है. जानिए कैसे आदित्य धर ने टॉप पोजिशन हासिल की और कौन-कौन शामिल रहा.
धुरंधर: द रिवेंज ने ना सिर्फ बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया है, बल्कि दर्शकों और सेलेब्स से भी जबरदस्त तारीफ बटोरी है. फिल्म का असर इस हफ्ते की IMDb की पॉपुलर इंडियन सेलेब्रिटीज लिस्ट में भी साफ दिख रहा है, जहां इस फिल्म से जुड़े कई नाम शामिल हैं. सबसे खास बात ये है कि इस बार नंबर 1 पर कोई एक्टर नहीं, बल्कि डायरेक्टर आदित्य धर हैं.
IMDb लिस्ट में छाए धुरंधर के सितारे
IMDb की तरफ से जारी बयान के मुताबिक, इस हफ्ते की पॉपुलर इंडियन सेलेब्रिटीज लिस्ट में धुरंधर: द रिवेंज की टीम का दबदबा है.
नंबर 1 पर आदित्य धर नंबर 2 पर सारा अर्जुन नंबर 3 पर रणवीर सिंह 7वें नंबर पर उदयबीर संधु 9वें नंबर पर अर्जुन रामपाल 10वें नंबर पर सौम्या टंडन 12वें नंबर पर गौरव गेरा 13वें नंबर पर दानिश इकबाल 20वें नंबर पर राकेश बेदी
वहीं पहली फिल्म धुरंधर में नजर आए अक्षय खन्ना 16वें स्थान पर हैं. इसके अलावा, अनस्वरा रंजन अपनी फिल्म विद लव के चलते 6वें नंबर पर हैं, जबकि एस्पिरेंट्स के तीसरे सीजन में नजर आए जतिन गोस्वामी 14वें नंबर पर हैं.
IMDb की ये लिस्ट हर हफ्ते उन इंडियन सेलेब्रिटीज को दिखाती है जो सबसे ज्यादा ट्रेंड में रहते हैं. ये डेटा दुनियाभर में IMDb पर हर महीने आने वाले 200 मिलियन से ज्यादा विजिट्स के आधार पर तैयार किया जाता है.

रणवीर सिंह संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, आर माधवन जैसे स्टारों से सजी 'धुरंधर- द रिवेंज' सिनेमाघरों में झंडे गाड़ रही है. लोग इस मूवी के लिए पागल हो बैठे हैं. हर शो हाउसफुल है तो कमाई के मामले में इसने महज 4 दिनों में 500 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. इस बीच सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने फिल्म को लेकर बड़ी बात कह दी है.

BTS The Comeback Live, 4 साल बाद धमाल मचाने को तैयार BTS, जानें भारत में कब-कहां देखें लाइव कॉन्सर्ट
साउथ कोरिया का वर्ल्ड फेमस बैंड BTS चार साल के लंबे ब्रेक के बाद अब एक धमाकेदार कमबैक के लिए एक दम तैयार है. आज यानी 21 मार्च को BTS आर्मी का भव्य कॉन्सर्ट होगा. जानिए कहां इसे लाइव देखा जा सकेगा.











