
धुरंधर में ‘शिरानी बलोच’ कौन? बढ़ाया फिल्म का सस्पेंस, किससे इंस्पायर्ड है किरदार
AajTak
स्पाई-एक्शन फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' बॉक्स ऑफिस पर सफल हो रही है, जिसमें बिमल ओबेरॉय ने शिरानी अहमद बलोच का किरदार निभाकर अपनी छाप छोड़ी है. ये किरदार पाकिस्तान की राजनीति और कट्टरपंथी सोच से जुड़ा है. फिल्म में शिरानी बलोच का रोल आतंकवादी नेटवर्क और कट्टर संगठनों की मानसिकता को दर्शाता है, जो कहानी में सस्पेंस और तनाव बढ़ाता है.
स्पाई-एक्शन फिल्म धुरंधर: द रिवेंज इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है. आदित्य धर के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म ने पूरी कास्ट को स्टार बना दिया है. फिल्म में जहां रणवीर सिंह, अर्जुन रामपाल और आर माधवन जैसे बड़े सितारे नजर आते हैं, वहीं कुछ साइड किरदार भी ऐसे हैं जिन्होंने कहानी को और मजबूत बना दिया. इन्हीं में से एक है ‘शिरानी अहमद बलोच’ का किरदार, जिसे एक्टर-प्रोड्यूसर बिमल ओबेरॉय ने निभाया है. उन्होंने इस किरदार से अलग ही छाप छोड़ी है.
कौन हैं बिमल ओबेरॉय?
इस किरदार को निभाने वाले बिमल सिर्फ एक्टर ही नहीं, बल्कि प्रोड्यूसर भी हैं. उन्होंने अपने अभिनय से इस रोल में गहराई लाने की कोशिश की है. वो पीके फिल्म की प्रोडक्शन टीम का हिस्सा रहे हैं. वहीं टाइगर 3, पानीपत, बार्ड ऑफ ब्लड, मुखबीर: द स्टोरी ऑफ ए स्पाई जैसे प्रोजेक्ट्स में अहम किरदार निभा चुके हैं. इसके अलावा बिमल ने अक्षय कुमार स्टारर सिंह इज किंग को प्रोड्यूस भी किया है.
बिमल रॉय का नाम भले ही मेनस्ट्रीम स्टार्स जितना बड़ा न हो, लेकिन इंडस्ट्री में वो अपने काम के लिए जाने जाते हैं. ‘धुरंधर’ में उनका रोल इस बात का उदाहरण है कि कैसे एक मजबूत सपोर्टिंग कैरेक्टर भी फिल्म को असरदार बना सकता है.
असल जिंदगी से जुड़ा है किरदार
नाम तो कई सामने आते हैं लेकिन फिल्म का ये किरदार खासकर असल जिंदगी के एक शख्स मौलाना मुहम्मद खान शिरानी से इंस्पायर्ड बताया जाता है.

हीरोइन थीं 'धुरंधर' रणवीर सिंह की दादी, 'डांसिंग लिली ऑफ पंजाब' कहलाईं, पोते को दी एक्टिंग की विरासत
एक्टर रणवीर सिंह के पेरेंट्स और बहन का फिल्म इंडस्ट्री से कोई लेना-देना नहीं है. लेकिन क्या आप जानते हैं रणवीर की दादी मशहूर एक्ट्रेस रही थीं. उनका नाम चांद बर्क था. रणवीर को एक्टिंग का ये टैलेंट उनकी दादी से ही विरासत में मिला है.

रणवीर सिंह संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, आर माधवन जैसे स्टारों से सजी 'धुरंधर- द रिवेंज' सिनेमाघरों में झंडे गाड़ रही है. लोग इस मूवी के लिए पागल हो बैठे हैं. हर शो हाउसफुल है तो कमाई के मामले में इसने महज 4 दिनों में 500 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. इस बीच सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने फिल्म को लेकर बड़ी बात कह दी है.











