
बाढ़ में फंसे Aquaman एक्टर Jason Momoa, जान बचाने को खाली करना पड़ा आलीशान घर, बोले- मदद करनी होगी
AajTak
बाढ़ और बर्बादी से घिरे जेसन मोमोआ लगातार सोशल मीडिया के जरिए फैंस से जुड़े हुए हैं. वो पल-पल की खबर सभी को दे रहे हैं. साथ ही मुश्किलों से निकलने और दूसरों की मदद करने के लिए भी भरसक प्रयास कर रहे हैं. उन्होंने अपना आलीशान घर छोड़ने के बाद अपडेट भी दी है.
हॉलीवुड के एक्वामैन जेसन मोमोआ इन दिनों कुदरत के कहर का सामना कर रहे हैं. हाल ही में हवाई में आई बाढ़ के कारण उन्हें और एरिया के बाकी लोगों को अपना घर छोड़ना पड़ा है. जेसन, उनकी गर्लफ्रेंड और उनका बाकी परिवार हवाई के ओआहू द्वीप के नॉर्थ शोर पर रहते हैं. एरिया में तूफान आने के बाद से बाढ़ की शुरुआत हो गई थी, जिसकी वजह से एक्टर समेत वहां रहने वाले सभी लोगों को अपने घर खाली करके जान बचाने के लिए भागना पड़ा.
जेसन को छोड़ना पड़ा अपना घर
बाढ़ और बर्बादी से घिरे जेसन मोमोआ लगातार सोशल मीडिया के जरिए फैंस से जुड़े हुए हैं. वो पल-पल की खबर सभी को दे रहे हैं. साथ ही मुश्किलों से निकलने और दूसरों की मदद करने के लिए भी भरसक प्रयास कर रहे हैं. उन्होंने अपना आलीशान घर छोड़ने के बाद अपडेट भी दी है. एक्टर ने वीडियो शेयर कर कहा, 'फिलहाल हम सभी ठीक हैं. लेकिन बहुत सारे ऐसे लोग भी हैं, जो ठीक नहीं हैं. मैं उन्हें प्यार भेज रहा हूं.' उन्होंने दूसरों से भी तूफान से बचे रहने के लिए कहा. एक्टर बोले, 'नॉर्थ शोर का हाल अभी बेहद खराब है. तो मैं आशा कर रहा हूं कि सभी सुरक्षित होंगे. हमें साथ मिलकर सोचना होगा कि हम दूसरों की मदद कैसे कर सकते हैं.'
एक और वीडियो में जेसन मोमोआ ने दिखाया कि वो हवाई के वेस्ट साइड पर रह रहे हैं. वो कम्यूनिटी के लिए कुछ करने की पूरी कोशिश कर रहे हैं. उन्होंने वीडियो में कहा, 'बीते कुछ हफ्ते मुश्किल भरे रहे हैं. तूफान, बाढ़ और लगातार हो रही बारिश ने ओआहू के लोगों को बुरी तरह से प्रभावित किया है. खासकर उन लोगों को जो पहले से ही दिक्कतों से रह रहे थे. परिवारों को अलग-थलग होते देखना, कम्यूनिटी को स्ट्रगल करते देखना और हमारे बेघर पड़ोसियों को समस्याओं से झूझते देखना बहुत दर्द देने वाला है.'
खबरों के मुताबिक, बीते 20 सालों में ये हवाई का सबसे खतरनाक तूफान है. बाढ़ के कारण द्वीप पर बने दशकों पुराने डैम के टूटने का खतरा भी मंडरा रहा है. इस सबके कारण हजारों लोगों को उनके घर से सुरक्षित बाहर निकालकर दूसरी लोकेशन पर ले जाया गया है. भारी बारिश से पानी का स्तर बढ़ने के साथ-साथ भूस्खलन और पेड़ों का ढहना भी जारी है. इसकी वजह से लोगों की जिंदगी में प्रॉब्लम खड़ी हो रखी है. उम्मीद करते हैं कि हवाई में हालत जल्द ठीक होंगे.

स्पाई-एक्शन फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' बॉक्स ऑफिस पर सफल हो रही है, जिसमें बिमल ओबेरॉय ने शिरानी अहमद बलोच का किरदार निभाकर अपनी छाप छोड़ी है. ये किरदार पाकिस्तान की राजनीति और कट्टरपंथी सोच से जुड़ा है. फिल्म में शिरानी बलोच का रोल आतंकवादी नेटवर्क और कट्टर संगठनों की मानसिकता को दर्शाता है, जो कहानी में सस्पेंस और तनाव बढ़ाता है.












