
US से UK तक मेड इन इंडिया धुरंधर 2 का भौकाल! ऑस्ट्रेलिया में नंबर 1 फिल्म बनने को तैयार
AajTak
‘धुरंधर 2’ का तूफान अब सिर्फ भारत तक सीमित नहीं रहा. जर्मनी, यूके, अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया जैसे बड़े बाजारों में फिल्म रिकॉर्ड तोड़ कमाई कर रही है. रिलीज के पहले वीकेंड में ही इसने 200 करोड़ से ज्यादा ओवरसीज कलेक्शन कर डाला और कई देशों में नंबर 1 भारतीय फिल्म बनने के लिए तैयार है.
रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2' का क्रेज इंडिया में इसे रिकॉर्डतोड़ ब्लॉकबस्टर बना रहा है. लेकिन सिर्फ घर में ही नहीं, विदेशों में भी दर्शक 'धुरंधर 2' के लिए क्रेजी हो चुके हैं. पहले 4 दिन में ही आदित्य धर की ये फिल्म ओवरसीज में 200 करोड़ रुपये से ज्यादा का बिजनेस कर चुकी थी. यूएस, यूके और ऑस्ट्रेलिया जैसे देशों में तो 'धुरंधर 2' ने सिर्फ वीकेंड की कमाई से कई बड़ी भारतीय फिल्मों का लाइफटाइम कलेक्शन पार कर डाला है.
आदित्य धर की ब्लॉकबस्टर 'धुरंधर' ओवरसीज मार्केट में 2025 की सबसे कमाऊ बॉलीवुड फिल्म साबित हुई थी. इसका ही असर है कि 'धुरंधर 2' के धमाके के लिए जमीन तैयार थी. अब 'धुरंधर 2' ओवरसीज मार्केट में पांव जमा रही है. कम से कम 5 देशों में 'धुरंधर 2' नंबर 1 भारतीय फिल्म बनने की तैयारी में है.
1. जर्मनी 'धुरंधर 2' जर्मनी में भारतीय फिल्मों के खाते का सबसे बड़ा वीकेंड कलेक्शन लेकर आई. अभी तक ये रिकॉर्ड शाहरुख खान की 'पठान' के नाम था, जिसने 583K यूरो का वीकेंड कलेक्शन किया था. जर्मनी में भारतीय फिल्मों के टॉप 5 वीकेंड कलेक्शन देखें:
धुरंधर 2- 5.95 लाख यूरो (595K यूरो) पठान- 5.83 लाख यूरो एम्पुरान- 3.41 लाख यूरो जवान- 3.25 लाख यूरो डंकी- 2.76 लाख यूरो
जर्मनी में 'धुरंधर 2' ने सिर्फ 4 दिन के वीकेंड कलेक्शन से ही कई सबसे कमाऊ भारतीय फिल्मों को पीछे छोड़ दिया. वहां अब सिर्फ 'पठान' (8.90 लाख यूरो) और 'जवान' (6.89 लाख यूरो) का लाइफटाइम कलेक्शन ही 'धुरंधर 2' से ज्यादा है.
2. यूनाइटेड किंगडम (यूके) यूके में 'धुरंधर 2' ने भारतीय फिल्मों का सबसे बड़ा ओपनिंग वीकेंड कलेक्शन जुटाया है. सिर्फ ओपनिंग वीकेंड में ही यूके में 2 मिलियन पाउंड्स का बेंचमार्क पार करने वाली ये पहली भारतीय फिल्म है. देखें भारतीय फिल्मों के यूके में ओपनिंग वीकेंड कलेक्शन (पाउंड्स में):

हीरोइन थीं 'धुरंधर' रणवीर सिंह की दादी, 'डांसिंग लिली ऑफ पंजाब' कहलाईं, पोते को दी एक्टिंग की विरासत
एक्टर रणवीर सिंह के पेरेंट्स और बहन का फिल्म इंडस्ट्री से कोई लेना-देना नहीं है. लेकिन क्या आप जानते हैं रणवीर की दादी मशहूर एक्ट्रेस रही थीं. उनका नाम चांद बर्क था. रणवीर को एक्टिंग का ये टैलेंट उनकी दादी से ही विरासत में मिला है.












