
52 की उम्र में 26 साल छोटी लड़की से रचाई शादी, तानों ने बिगाड़ा पत्नी संग रिश्ता? एक्टर ने तोड़ी चुप्पी
AajTak
मिलिंद सोमन की पत्नी उनसे 26 साल छोटी हैं. उम्र का बड़ा फासला होने की वजह से मिलिंद और उनकी पत्नी को शादी के वक्त काफी ट्रोल किया गया था. मिलिंद ने अब हेटर्स को जवाब दिया है.
फेमस मॉडल और एक्टर मिलिंद सोमन ने साल 2018 में 26 साल छोटी अंकिता कोंवर से शादी रचाकर हलचल मचा दी थी. 52 की उम्र में महज 26 साल की लड़की से शादी करने पर मिलिंद को तगड़ी ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा था. उम्र के फासले पर हुई ट्रोलिंग पर अब सालों बाद मिलिंद सोमन ने रिएक्ट किया है. उन्होंने बताया कि ट्रोलिंग का उनकी पत्नी पर असर पड़ा. लेकिन इससे डील करने में उन्होंने पत्नी की मदद की.
उम्र के फासले पर क्या बोले मिलिंद?
Zoom संग बातचीत में मिलिंद ने कहा- मुझे इससे कोई फर्क नहीं पड़ा. लेकिन अंकिता को फर्क पड़ता था, क्योंकि उन्हें ज्यादा एक्सपीरियंस नहीं था. हमने इस बारे में बात की. मैंने उन्हें समझाया कि ट्रोल्स न तो आपको जानते हैं और न ही मुझे, इसलिए वो जो कुछ भी कहते हैं ये उनकी राय है और उन्होंने यह बात बहुत जल्दी समझ ली, इसके लिए उन्हें पूरा क्रेडिट जाता है.
'समझाने के बाद उन्होंने ट्रोलिंग के बारे में नहीं सोचा और मुझे लगता है कि इसका कारण हमारे रिश्ते की गहराई है. आज हमारे रिश्ते को पहले से कहीं ज्यादा लोग स्वीकार करते हैं. ऐसा नहीं है कि हमें इसकी जरूरत है. बस इसे देखकर अच्छा लगता है. लोग इस बात से खुश हैं कि हमारा रिश्ता 13 साल तक चला.'
26 साल छोटी है पत्नी
इससे पहले HT संग बातचीत में मिलिंद ने स्वीकार किया था कि उम्र और सांस्कृतिक अंतर के बावजूद, उन्होंने और अंकिता ने अपने रिश्ते के लिए जगह बना ली है. उन्होंने कहा था- वो मुझसे 26 साल छोटी हैं, इसलिए जाहिर है कि उनकी सोच, परवरिश और जिस माहौल में वो पली-बढ़ी हैं, उसमें बहुत बड़ा अंतर है. उनके विचार बिल्कुल अलग और अद्भुत हैं.

रणवीर सिंह संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, आर माधवन जैसे स्टारों से सजी 'धुरंधर- द रिवेंज' सिनेमाघरों में झंडे गाड़ रही है. लोग इस मूवी के लिए पागल हो बैठे हैं. हर शो हाउसफुल है तो कमाई के मामले में इसने महज 4 दिनों में 500 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. इस बीच सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने फिल्म को लेकर बड़ी बात कह दी है.

BTS The Comeback Live, 4 साल बाद धमाल मचाने को तैयार BTS, जानें भारत में कब-कहां देखें लाइव कॉन्सर्ट
साउथ कोरिया का वर्ल्ड फेमस बैंड BTS चार साल के लंबे ब्रेक के बाद अब एक धमाकेदार कमबैक के लिए एक दम तैयार है. आज यानी 21 मार्च को BTS आर्मी का भव्य कॉन्सर्ट होगा. जानिए कहां इसे लाइव देखा जा सकेगा.











