
आमिर खान ने गर्लफ्रेंड गौरी संग कर ली सगाई? गिफ्ट की बेशकीमती हीरे की अंगूठी, मची खलबली
AajTak
आमिर खान ने अपनी गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट के लिए दो बेहद खास और रेयर जेमस्टोन रिंग्स बनवाई हैं. इसके बाद अफवाह उड़ने लगी कि क्या आमिर ने गौरी संग सगाई कर ली है. लेकिन हम आपको बताते हैं इसकी सच्चाई.
बॉलीवुड के मिस्टर. परफेक्शनिस्ट आमिर खान लगता है तीसरी शादी की तैयारी में हैं. खबर है कि उन्होंने गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट के साथ सगाई भी कर ली है. दोनों की उंगलियों में डायमंड रिंग चमकती दिखी. आमिर भले ही 60 साल के हो चुके हैं, रोमांस के मामले में वो आज भी अच्छे अच्छों को पीछे छोड़ देने की हिम्मत रखते हैं. वो गौरी का हाथ थामे एक इवेंट में नजर आए, जिसके बाद ये कयास लगाए जाने लगे कि दोनों की रिंग सेरेमनी हो गई है.
आमिर ने गौरी को गिफ्ट की डायमंड रिंग्स
हालांकि इन अफवाहों में कोई सच्चाई नहीं है. एक्टर ने सगाई नहीं की है, ना ही उनका फिलहाल तीसरी शादी का कोई इरादा है. वो कह चुके हैं कि वो गौरी से अपने दिल और दिमाग में शादी कर चुके हैं.
दरअसल, आमिर ने हाल ही में गौरी के लिए दो बेहद खास और रेयर जेमस्टोन रिंग्स बनवाई हैं. ये रिंग्स दुनिया के सबसे चुनिंदा और कीमती पत्थरों से तैयार की गई हैं, जिन्हें बनाने में कारीगरों को कई घंटे लगे. ये दोनों रिंग्स लग्जरी ज्वेलरी ब्रांड QWEEN से बनवाई गई हैं, जो अभी तक ऑफिशियली लॉन्च भी नहीं हुआ है. लेकिन आमिर खान पहले ही इसके ग्राहक बन चुके हैं. गौरी को हाल ही में जो खूबसूरत हल्के नीले रंग की रिंग पहने देखा गया था, वही इन दो रिंग्स में से एक है.
बेशकीमती रत्नों से जड़ी हैं अंगूठियां
आमिर ने सिर्फ एक रिंग लेने की बजाय दो रिंग्स बनवाने का फैसला किया. उनका मानना है कि 'प्यार को एक ही एहसास से नहीं समझा जा सकता,' इसलिए उन्होंने रिश्ते के अलग-अलग पहलुओं को दिखाने के लिए दो रिंग्स चुनीं. इन खास रिंग्स में एक एक्वामरीन (नीला पत्थर) है और दूसरी रूबी (लाल पत्थर). दोनों को उनकी खूबसूरती और रेयरिटी की वजह से चुना गया है.

हीरोइन थीं 'धुरंधर' रणवीर सिंह की दादी, 'डांसिंग लिली ऑफ पंजाब' कहलाईं, पोते को दी एक्टिंग की विरासत
एक्टर रणवीर सिंह के पेरेंट्स और बहन का फिल्म इंडस्ट्री से कोई लेना-देना नहीं है. लेकिन क्या आप जानते हैं रणवीर की दादी मशहूर एक्ट्रेस रही थीं. उनका नाम चांद बर्क था. रणवीर को एक्टिंग का ये टैलेंट उनकी दादी से ही विरासत में मिला है.

रणवीर सिंह संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, आर माधवन जैसे स्टारों से सजी 'धुरंधर- द रिवेंज' सिनेमाघरों में झंडे गाड़ रही है. लोग इस मूवी के लिए पागल हो बैठे हैं. हर शो हाउसफुल है तो कमाई के मामले में इसने महज 4 दिनों में 500 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. इस बीच सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने फिल्म को लेकर बड़ी बात कह दी है.

BTS The Comeback Live, 4 साल बाद धमाल मचाने को तैयार BTS, जानें भारत में कब-कहां देखें लाइव कॉन्सर्ट
साउथ कोरिया का वर्ल्ड फेमस बैंड BTS चार साल के लंबे ब्रेक के बाद अब एक धमाकेदार कमबैक के लिए एक दम तैयार है. आज यानी 21 मार्च को BTS आर्मी का भव्य कॉन्सर्ट होगा. जानिए कहां इसे लाइव देखा जा सकेगा.










