
धुरंधर 3 में भावुक करेगी जसकीरत सिंह रांगी की कहानी? मुकेश छाबड़ा ने तोड़ी फैंस की उम्मीदें
AajTak
धुरंधर 2 की जबरदस्त सफलता के बीच धुरंधर 3 को लेकर उड़ रही अफवाहों पर कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा ने विराम लगा दिया है. जानिए क्या सच में बनेगा तीसरा पार्ट या नहीं.
फिल्म धुरंधर 2 बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा रही है. सोशल मीडिया पर हर जगह इसकी चर्चा हो रही है. इसी बीच इसके तीसरे पार्ट यानी धुरंधर 3 को लेकर भी खूब अटकलें लगने लगीं. फैंस खुशी भी मनाने लगे. लेकिन अब कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा ने सामने आकर इन सभी खबरों को गलत बता दिया है.
आदित्य धर की इस फिल्म में शानदार स्टार कास्ट जुटाने वाले मुकेश छाबड़ा को उनके काम के लिए काफी तारीफ मिल रही है. खासकर किरदारों को सीक्रेट रखने और एक्टर्स को उनके रियल लाइफ इंस्पिरेशन जैसा दिखाने के लिए उनकी खूब सराहना हो रही है.
मुकेश छाबड़ा ने क्या कहा?
जब धुरंधर 3 को लेकर चर्चाएं तेज हुईं, तो मुकेश छाबड़ा ने जूम से साफ कहा कि इसमें कोई सच्चाई नहीं है. रणवीर सिंह के तीसरे पार्ट में जसकीरत के रोल में लौटने की खबरों पर उन्होंने कहा- ऐसा कुछ नहीं होने वाला. फिल्म को लेकर बहुत सारे रूमर्स हैं.
उन्होंने ये भी कहा कि लोगों को सोशल मीडिया पर चल रही अन-ऑफिशियल खबरों पर भरोसा नहीं करना चाहिए. अगर फिल्म को लेकर कोई असली अपडेट होगा, तो वो खुद या फिल्म के मेकर्स ही बताएंगे.
मुकेश ने बताया कि 19 मार्च को फिल्म रिलीज होने के बाद से उनका फोन लगातार बज रहा है, जिससे फिल्म को मिल रहे जबरदस्त रिस्पॉन्स का अंदाजा लगाया जा सकता है. लेकिन फिलहाल तीसरे पार्ट को लेकर कोई बातचीत नहीं चल रही है.

रणवीर सिंह संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, आर माधवन जैसे स्टारों से सजी 'धुरंधर- द रिवेंज' सिनेमाघरों में झंडे गाड़ रही है. लोग इस मूवी के लिए पागल हो बैठे हैं. हर शो हाउसफुल है तो कमाई के मामले में इसने महज 4 दिनों में 500 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. इस बीच सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने फिल्म को लेकर बड़ी बात कह दी है.

BTS The Comeback Live, 4 साल बाद धमाल मचाने को तैयार BTS, जानें भारत में कब-कहां देखें लाइव कॉन्सर्ट
साउथ कोरिया का वर्ल्ड फेमस बैंड BTS चार साल के लंबे ब्रेक के बाद अब एक धमाकेदार कमबैक के लिए एक दम तैयार है. आज यानी 21 मार्च को BTS आर्मी का भव्य कॉन्सर्ट होगा. जानिए कहां इसे लाइव देखा जा सकेगा.











