
'नागिन' से ड्रैगन की लड़ाई, AI से दिखाकर फंसी एकता, भड़के यूजर्स- पैसे बचाने का क्या फायदा है?
AajTak
टेलीविजन क्वीन एकता कपूर ट्रोर्ल्स के निशाने पर हैं. उनके शो नागिन 7 में AI का ओवरयूज किया जा रहा है, जिससे शो के फैन्स नाराज हैं. एकता कपूर ने अपनी गलती मानने के बजाए यूजर्स के कमेंट्स की खिल्लाई उड़ाई है.
नागिन टेलीविजन का लोकप्रिय शो है, जिसका हर सीजन फैन्स के लिए एक्साइटमेंट से भरा होता है. पर नागिन 7 को लेकर एकता कपूर को ट्रोलिंग झेलनी पड़ रही है. नागिन के लेटेस्ट सीजन में भर-भर कर AI का इस्तेमाल किया जा रहा है. जनता की खरी-खोटी सुनने के बाद एकता कपूर ने इस पर अपना पक्ष रखा है.
एकता कपूर ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है. वीडियो में वो मीटिंग रूम में बैठी दिखाई दे रही हैं. एकता कहती हैं कि मुझे मेरे AI एपिसोड्स के लिए बहुत नफरत मिल रही है. इसके बाद वो अपनी क्रिएटिव टीम की ओर कैमरा घूमा देती हैं. एकता कहती हैं कि ये हैं वो लोग. ये हैं AI के भूखे. मैं मासूम हूं, ये तीन हैं जो हर सीन में एरोप्लेन, ये... वो और पता नहीं क्या-क्या इस्तेमाल कर रहे हैं.
एकता की बात सुनकर उनकी क्रिएटिव टीम हंसने लगती है. फिर एकता कहती हैं कि नहीं. मैं हूं. मुझे हर एपिसोड में ड्रैगन, प्लेन और सारी चीजें चाहिए होती हैं. वो भी बिना बजट के. मतलब ये है कि नागिन में AI का यूज एकता कपूर की परमिशन से किया जा रहा है.
एकता कपूर पर भड़के यूजर्स नागिन देखने के बाद जो यूजर्स गुस्से में थे, वो एकता की बात सुनने के बाद और ज्यादा भड़क गए हैं. एक ने कहा कि इसमें हंसने वाली क्या बात है. दूसरे ने कहा कि बकवास बंद करिए. अन्य ने कहा कि फिर ये खुद को टीआरपी क्वीन कहती हैं. कई लोगों ने कहा कि एकता को कई बार डाउनफॉल देखना पड़ा है, तब भी उन्होंने इससे सबक नहीं लिया. कुछ दर्शकों ने कहा कि एकता जानबूझकर ऐसा कर रही हैं, बहुत गलत बात है. एक यूजर ने लिखा कि सबसे बड़ी फ्रेंचाइजी के लिए पैसे बचाने का क्या फायदा है?
नागिन पर क्यों हुआ हंगामा? आज के समय में नागिन 7 एक ऐसा शो बन गया है, जिसमें भर-भरकर AI का इतना इस्तेमाल हो रहा है. नागिन और ड्रैगन की लड़ाई हो या वैज्ञानिकों के एक्सपेरिमेंट, एकता ने हर एपिसोड में VFX के बजाए AI का यूज किया. दर्शकों का आरोप है कि ये एकता ने पैसे बचाने के लिए किया है. दर्शकों ने माना कि AI यूज करना ठीक है, लेकिन ये ओवरयूज है. ड्रैगन और नागिन के फाइट सीन को इतना प्रमोट किया गया था. पर ये फाइट सीन सिर्फ 5 मिनट दिखाया गया. नागिन फैन्स ने एकता कपूर से VFX यूज करने की मांग की है.
वैसे एकता कपूर की बात सुनने के बाद लगता नहीं है कि वो AI का इस्तेमाल बंद करने वाली हैं.

हीरोइन थीं 'धुरंधर' रणवीर सिंह की दादी, 'डांसिंग लिली ऑफ पंजाब' कहलाईं, पोते को दी एक्टिंग की विरासत
एक्टर रणवीर सिंह के पेरेंट्स और बहन का फिल्म इंडस्ट्री से कोई लेना-देना नहीं है. लेकिन क्या आप जानते हैं रणवीर की दादी मशहूर एक्ट्रेस रही थीं. उनका नाम चांद बर्क था. रणवीर को एक्टिंग का ये टैलेंट उनकी दादी से ही विरासत में मिला है.












