
'अनुपमा' की होगी तीसरी शादी, 2 तलाक के बाद फिर बसेगा घर, कौन है हीरो?
AajTak
टीवी शो अनुपमा में नया ट्रैक शुरू हो चुका है जिसमें दिग्विजय के किरदार की एंट्री हुई है. इस रोल को सचिन त्यागी निभा रहे हैं. सचिन के आने से अनुपमा की जिंदगी में नया मोड़ आने वाला है. फैंस का दावा है आगे चलकर अनुपमा-दिग्विजय का रोमांटिक ट्रैक शुरू होगा.
सालों से हिंदी ऑडियंस के बीच राजन शाही का शो अनुपमा राज कर रहा है. शो की लीड एक्ट्रेस रुपाली गांगुली हैं. सीरियल में अनुपमा की जिंदगी में अक्सर उथल पुथल होती है. अनुपमा की शो में अग्निपरीक्षा खत्म होने का नाम नहीं लेती. शो में अब नया ट्रैक चल रहा है. अनपुमा अपने परिवार को छोड़कर नई जिदंगी के सफर पर निकल चुकी है. यहां उसके सपने और राहें अलग हैं.
इस नए सफर में अनुपमा को नया साथी कौन है, मेकर्स ने उसे इंट्रोड्यूस कर दिया है. अनुपमा की जिंदगी में मिस्ट्री मैन की एंट्री हुई है, जिसका नाम दिग्विजय है. ये रोल शो में जाने माने एक्टर सचिन त्यागी कर रहे हैं. वो शो में खड़ूस शख्स का किरदार निभा रहे हैं. जिसकी अनुपमा से बिल्कुल नहीं बनती है. उनकी नोक-झोंक ही शो में देखने को मिलती है. फैंस को पूरा भरोसा है कि आगे जाकर मेकर्स अनुपमा और दिग्विजय की जोड़ी बनाने वाले हैं. इससे पहले कि अनुपमा-दिग्विजय एक हों, जानते हैं सचिन त्यागी के बारे में...
कौन हैं सचिन त्यागी? टीवी की ऑडियंस के लिए सचिन नया नाम नहीं हैं. उन्होंने राजन शाही के शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में मनीष गोयनका का रोल 8 साल तक प्ले किया था. वो टीवी एक्ट्रेस रक्षंदा खान के पति हैं. हिंदू ब्राह्मण फैमिली से ताल्लुक रखने वाले सचिन मेरठ से आते हैं. उनकी दो शादियां हुई हैं. पहली शादी से सचिन की दो बेटियां हैं. 2006 में उनकी रक्षंदा से सीरियल 'कुछ अपने कुछ पराए' के सेट पर मुलाकात हुई थी. सालों तक उन्होंने डेट किया. फिर 2014 में शादी की. इस रिश्ते से उनकी एक बेटी है.
सचिन 1993 में मुंबई आए थे. शुरुआत में उन्होंने कार ट्रेडर का काम किया. वो सिंगर बनना चाहते थे. 2003 में उन्होंने अपना एलबम लॉन्च किया था. उसे अच्छा खासा रिस्पॉन्स मिला. सिंगिंग के साथ उन्होंने टीवी शोज में काम करना शुरू किया. 2004 में फैमिली बिजनेस शो से उन्होंने एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा. 2007 में सिंगिंग रियलिटी शो 'झूम इंडिया' जीता. सचिन ने तुम्हारी दिशा, रामायण, तेरे शहर में, स्वरागिनी, वो तो है अलबेला जैसे शोज में काम किया है.
बात करें अनुपमा की तो, उनकी शो में दो बार शादी हुई है. पहली शादी वनराज शाह से हुई. 25 साल रिश्ता चलने के बाद वनराज ने काव्या के लिए अनुपमा को धोखा दिया. तलाक के बाद अनुपमा ने अनुज कपाड़िया से दूसरी शादी की. अनुज का रोल गौरव खन्ना ने प्ले किया था. लेकिन ये रिश्ता भी नहीं चला. वनराज और अनुज के बाद अगर मेकर्स टीआरपी के चक्कर में दिग्विजय और अनुपमा का घर बसा दें, तो ऑडियंस को हैरान नहीं होगी. क्योंकि टीआरपी के लिए सब चलता है.

स्पाई-एक्शन फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' बॉक्स ऑफिस पर सफल हो रही है, जिसमें बिमल ओबेरॉय ने शिरानी अहमद बलोच का किरदार निभाकर अपनी छाप छोड़ी है. ये किरदार पाकिस्तान की राजनीति और कट्टरपंथी सोच से जुड़ा है. फिल्म में शिरानी बलोच का रोल आतंकवादी नेटवर्क और कट्टर संगठनों की मानसिकता को दर्शाता है, जो कहानी में सस्पेंस और तनाव बढ़ाता है.












