
The Kerala Story: 32 हजार लड़कियों का बदला धर्म, बनाया ISIS आतंकी, टीजर पर उठे सवाल
AajTak
The Kerala Story Teaser: द केरल स्टोरी फिल्म का टीजर लॉन्च एक दिन भी पूरी तरह से नहीं हुआ, लेकिन सवाल उठना शुरू हो गए हैं. फिल्म में बताए आकंड़े के अनुसार 32 हजार लड़कियों का धर्मांतरण कराया गया और आतंकवाद की आग में झोंक दिया गया. सोशल एक्टीविस्ट भी इस आंकड़े पर आपत्ति जता रहे हैं, उनका कहना है कि ये स्टेट को बदनाम करने प्लानिंग है.
द केरल स्टोरी का टीजर रिलीज हो गया है. वीडियो अगर अब तक आपने नहीं देखा तो देख लीजिए. क्योंकि यह घटना, जो केरल की है. आपको अंदर तक झकझोर सकती हैं. मेकर्स इस फिल्म से केरल में हो रही खौफनाक इशू का दावा करते हैं. लेकिन सोशल एक्टीविस्ट और दुनिया का कुछ और ही कहना है. आखिर क्या है वो सच्ची कहानी जो ये फिल्म दर्शकों तक दिखाने का दावा करती हैं और क्यों उठ रहे हैं उसपर सवाल.
द केरल स्टोरी का चौंका देने वाला टीजर टीजर की शुरुआत होती है लीड कैरेक्टर अदा शर्मा के नैरेशन से. जहां वो बताती हैं कि कैसे उनका धर्मांतरण हुआ. उन्हें हिंदू से इस्लाम धर्म में लाया गया और शालीनी उन्नीकृष्णन से फातिमा बा बनाया गया. वो बनना चाहती थीं नर्स, जो लोगों की सेवा करे, लेकिन बना दी गई ISIS आतंकवादी. शालिनी के साथ-साथ ये कहानी उन 32 हजार महिलाओं की भी है, जो केरल राज्य से गायब हो चुकी हैं. टीजर के मुताबिक या तो आफ्गानिस्तान में हैं या फिर सीरिया और येमन के रेगिस्तान में दफ्न हो चुकी हैं.
मेकर्स विपुल अमृतलाल शाह दावा करते हैं कि फिल्म केरल के इस बड़े मुद्दे जैसे रैडिक्लाइजेशन यानी कट्टरता को उजागर करती है. लेकिन सोशल एक्टीविस्ट और वो लोग जो खुद को केरल के मुद्दों का जानकार मानते हैं, उनका कहना कुछ और ही हैं. जब से टीजर रिलीज हुआ है, फिल्म पर कई सवाल उठाए जा रहे हैं. मेकर्स को ये कहकर कठघरे में खड़ा किया जा रहा है कि पहले अपना रिसर्च करें फिर फिल्म बनाए. कुछ यूजर्स फिल्म में बताए गायब लड़कियों के आंकड़े तक पर सवाल उठा रहे हैं.
Heart breaking and gut wrenching stories of 32000 females in Kerala!#ComingSoon#VipulAmrutlalShah @sudiptoSENtlm @adah_sharma @Aashin_A_Shah#SunshinePictures #TheKeralaStory #UpcomingMovie #TrueStory #AdahSharma pic.twitter.com/M6oROuGGSu
स्टेट को बदनाम करने की साजिश के आरोप

हीरोइन थीं 'धुरंधर' रणवीर सिंह की दादी, 'डांसिंग लिली ऑफ पंजाब' कहलाईं, पोते को दी एक्टिंग की विरासत
एक्टर रणवीर सिंह के पेरेंट्स और बहन का फिल्म इंडस्ट्री से कोई लेना-देना नहीं है. लेकिन क्या आप जानते हैं रणवीर की दादी मशहूर एक्ट्रेस रही थीं. उनका नाम चांद बर्क था. रणवीर को एक्टिंग का ये टैलेंट उनकी दादी से ही विरासत में मिला है.

रणवीर सिंह संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, आर माधवन जैसे स्टारों से सजी 'धुरंधर- द रिवेंज' सिनेमाघरों में झंडे गाड़ रही है. लोग इस मूवी के लिए पागल हो बैठे हैं. हर शो हाउसफुल है तो कमाई के मामले में इसने महज 4 दिनों में 500 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. इस बीच सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने फिल्म को लेकर बड़ी बात कह दी है.











