
'मेजर इकबाल जिंदाबाद', धुरंधर 2 से नाराज पाक फैमिली ने लगाए नारे, कहा 'घटिया' फिल्म
AajTak
धुरंधर 2 जहां भारत में 500 करोड़ की कमाई कर सुपरहिट साबित हो रही है, वहीं पाकिस्तान में इसे लेकर नाराजगी बढ़ गई है. यूके में रह रही एक पाकिस्तानी फैमिली का रिएक्शन वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने फिल्म को ‘घटिया’ बताया और जिंदाबाद के नारे लगाए.
'धुरंधर: द रिवेंज' की आंधी पूरे देश में चल रही है. रिलीज के महज कुछ दिनों में ही फिल्म बॉक्स ऑफिस पर 500 करोड़ का आंकड़ा पार चुकी है. फिल्म को हर जगह से तारीफें ही मिल रही हैं. लेकिन पाकिस्तान की आवाम इससे नाराज हैं. यूके में रह रही एक फैमिली ने धुरंधर 2 देखी और रिव्यू दिया. इनका अब वीडियो वायरल हो रहा है.
धुरंधर को बताया 'घटिया'
पाक फैमिली ने फिल्म को बकवास बताया और साथ ही मेजर इकबाल और पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे भी लगाए. मजेदार बात ये है कि इसी फैमिली ने धुरंधर के पहले पार्ट की तारीफ की थी. लेकिन अब पार्ट 2 से बेहद नाखुश नजर आ रहे हैं और इसे कुछ लोगों को खुश करने वाली फिल्म बता दिया है.
वीडियो में मौजूद लोग एक के बाद एक कैमरे पर आते हैं और कहते दिखते हैं- थर्ड क्लास, मेरी लाइफ में मैंने ऐसी घटिया मूवी नहीं देखी. वहीं एक और शख्स कहता है- आपको पता है ना मेजर इकबाल ने क्या कहा था. हम फिर से आएंगे. फिर घुसेंगे फिर मारेंगे. इसके बाद एक महिला कहती हैं- घटिया और थर्ड क्लास से भी अगर कोई बुरा शब्द है ना तो इस मूवी के लिए है. बहुत ही घटिया फिल्म है. मतलब कुछ भी.
इसके बाद एक शख्स और कहता है- मान लिया कि एंटी-पाकिस्तान मूवी हैं. लेकिन पहले भी और फिल्में बनी हैं, लेकिन ये तो बहुत घटिया है. इसका तो कोई मुकाबला नहीं है. बिल्कुल बकवास है. ये सिर्फ इंडियन मीडिया को खुश करने के लिए बनाई गई फिल्म है. लॉलीपॉप जैसी फिल्म है. मैंने अभी एक पाकिस्तानी डायरेक्टर से बात की है- उसने कहा इसमें सच जैसा कुछ नहीं है.
लगे जिंदाबाद के नारे













