
'धुरंधर 2' पर लगा प्रोपेगेंडा का टैग, राम गोपाल वर्मा ने दिया जवाब- खुद की फिल्म बनाओ
AajTak
राम गोपाल वर्मा ने 'धुरंधर 2' के प्रोपेगेंडा होने पर अपनी बात सामने रखी है. उनका कहना है कि आदित्य धर ने फिल्म के माध्यम से अपनी बात सामने रखी है. अगर कोई इसे झूठा कह रहा है या असहमत है, तो वो इसपर खुद की फिल्म बना लें.
आदित्य धर जबसे 'धुरंधर' लेकर आए हैं, तबसे फिल्ममेकर राम गोपाल वर्मा उसी के बारे में बात करते नजर आ रहे हैं. वो डायरेक्टर से काफी इंप्रेस हुए हैं. राम गोपाल 'धुरंधर' की तारीफ करते नहीं थक रहे. वो बार-बार कह रहे हैं कि 'धुरंधर' से इंडियन सिनेमा में बदलाव आएगा.
राम गोपाल वर्मा वो पहले फिल्ममेकर थे, जिन्होंने 'धुरंधर द रिवेंज' का रिव्यू सोशल मीडिया पर शेयर किया था. उनके मुताबिक, ये फिल्म 'शोले' से कई गुना बेहतर थी. अब चूंकि फिल्म को कई लोग देख चुके हैं, तो उनके रिएक्शन्स भी सामने आ रहे हैं. जहां आधे से ज्यादा लोगों को ये फिल्म शानदार लगी, तो बाकी बचे हुए ने इसे प्रोपेगेंडा का नाम दिया.
प्रोपेगेंडा कहने वालों को राम गोपाल वर्मा ने क्या कहा?
'धुरंधर द रिवेंज' में मोदी सरकार से लेकर नोटबंदी और आतंकवाद को लेकर कई सारी घटनाओं का जिक्र है, जिसपर कई लोग खफा है. उसे जिस तरीके से दर्शाया गया है, उसे प्रोपेगेंडा कहा जा रहा है. सोशल मीडिया पर इसे लेकर तीखी बहस जारी है. अब राम गोपाल वर्मा ने 'धुरंधर 2' को प्रोपेगेंडा कहने पर रिएक्ट किया है.
न्यूज एजेंसी ANI से बातचीत के दौरान फिल्ममेकर ने कहा, 'देखिए, प्रोपेगेंडा का मतलब मैं नहीं समझता हूं. हर एक इंसान का अपना नजरिया होता है. अगर किसी पर आरोप लगता है, तो सामने जो डिफेंस में है वो अपना पक्ष रखने की भी कोशिश करेगा. सब लोग अपनी-अपनी बात सामने रखेंगे. आदित्य ने फिल्म के जरिए अपनी बात रखी है. अगर उसमें आप सहमत नहीं हो, प्रोपेगेंडा या झूठ समझते हो तो आप भी उसके खिलाफ फिल्म बनाओ ना.'
आदित्य धर के मुरीद हुए राम गोपाल वर्मा













