
'फ्लर्टिंग के नाम पर घिनौनी हरकत', जन्नत संग मस्ती करके बुरा फंसा एक्टर, यूजर्स ने लगाई फटकार
AajTak
लाफ्टर शेफ शो अचानक सोशल मीडिया पर ट्रोल्स के निशाने पर आ चुका है. समर्थ जुरेल को लोग जमकर ट्रोल कर रहे हैं क्योंकि उनकी और जन्नत जुबैर की केमिस्ट्री उन्हें पसंद नहीं आ रही. लोग समर्थ को जन्नत के साथ फ्लर्टिंग करने पर भी फटकार रहे हैं.
कलर्स टीवी का शो 'लाफ्टर शेफ' वैसे तो अपने कॉमिक एलिमेंट के लिए काफी पसंद किया जाता है. मगर अब शो को काफी ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा है. इसके पीछे की वजह शो में दिखाई जा रही समर्थ जुरेल और जन्नत जुबैर के बीच की लव केमिस्ट्री है. यूजर्स को दोनों के बीच दिखाए जाने वाले जबरदस्ती वाले प्यार से तकलीफ हो रही है.
समर्थ-जन्नत की केमिस्ट्री नहीं आ रही रास
सोशल मीडिया पर समर्थ का एक वीडियो धड़ल्ले से वायरल हो रहा है, जिसमें वो जन्नत के साथ फ्लर्ट करने की कोशिश करते हैं. इस दौरान एक्ट्रेस काफी असहज महसूस करती हैं. ये ईद स्पेशल एपिसोड है, जिसमें सभी कलाकार जमीन पर लेटे हुए दिखाई देते हैं. इस बीच जन्नत और समर्थ भी साथ दिखते हैं, मगर उनके बीच कोई लव केमिस्ट्री कहीं नहीं दिखती. बल्कि जन्नत समर्थ से परेशान दिखती हैं. सोशल मीडिया पर यूजर्स ने यही बात नोटिस की और एक्टर को जमकर फटकारना शुरू किया.
एक यूजर ने समर्थ के बर्ताव पर सवाल उठाए. उन्होंने लिखा, 'ये सब लाफ्टर शेफ्स के क्रिएटर्स द्वारा समर्थ जैसे अति उत्साही एक्टर को दी गई जबरदस्ती की लव-केमिस्ट्री वाली स्क्रिप्ट को बढ़ावा देने का नतीजा है, जो फिर फ्लर्टिंग के नाम पर इस तरह का घिनौना और शर्मनाक बर्ताव करते हैं, जिससे जन्नत साफ-साफ बेहद असहज महसूस होती दिख रही हैं.'
समर्थ के बर्ताव पर क्यों उठने लगे सवाल?
इस वीडियो को देखने के बाद कई लोगों ने समर्थ के बर्ताव पर सवाल उठाने शुरू किए. कई लोगों ने ये तक खुलासा किया कि इस एपिसोड में जन्नत की मां भी ऑडियंस में बैठी थीं. मगर तब भी समर्थ उनके साथ ऐसे ही फ्लर्ट करते रहे, जिससे जन्नत को भी परेशानी हुई और वो भी शर्मिंदा महसूस करने लगीं. समर्थ जुरेल 'लाफ्टर शेफ' शो में फीमेल को-स्टार्स के साथ अपने बर्ताव को लेकर पहले भी ट्रोल हो चुके हैं.













