
'धुरंधर' में जमील जमाली की थी हमजा पर नजर! पहले ही मिल चुका था हिंट, आपने किया नोटिस?
AajTak
जमील जमाली का किरदार आदित्य धर की 'धुरंधर' का सबसे बड़ा खिलाड़ी निकला. उसके ट्विस्ट ने सबको हैरानी में डाल दिया. अब राकेश बेदी बताते हैं कि उन्होंने अपने किरदार को लेकर एक बहुत बड़ा हिंट पार्ट 1 में ही दे दिया था, जिसे कई लोगों ने मिस किया.
फिल्म 'धुरंधर द रिवेंज' कितनी बड़ी फिल्म है, ये तो हम सभी जानते ही थे. मगर इसकी लहर कितनी तेज होगी, इसका अंदाजा शायद किसी को हो. आदित्य धर की फिल्म ने महज पांच दिनों में वर्ल्डवाइड 700 करोड़ कमा डाले हैं, जो बॉलीवुड में एक अनूठा रिकॉर्ड बन चुका है.
'धुरंधर 2' में सबसे बड़ा सरप्राइज राकेश बेदी का किरदार जमील जमाली था. शायद किसी ने सपने में भी सोचा हो कि कॉमेडी करने वाला पाकिस्तानी नेता, अंत में आकर एक इंडियन स्पाई निकलेगा. इस ट्विस्ट ने सभी के दिमाग को चकरा दिया था. अब सोशल मीडिया पर सिर्फ राकेश बेदी ही छाए हुए हैं.
एक ट्विस्ट ने बनाया राकेश बेदी को हीरो
जमील जमाली पूरी 'धुरंधर' फिल्म में अपने इरादे छिपाकर रखता है. वो किसी को भी भनक तक नहीं लगने देता कि वो एक स्पाई है, और 45 सालों से पाकिस्तान की सियासत में घुसा हुआ है. इस रोल में राकेश बेदी ने कई लोगों का दिल जीत लिया है. वो अंत में आकर पूरी लाइमलाइट लूटकर चले गए हैं. फैंस उनकी तरक्की देखकर काफी खुश हैं.
हाल ही में राकेश बेदी ने न्यूज 18 से बात की, जहां उन्होंने अपने किरदार जमील जमाली के स्पाई वाले ट्विस्ट पर बात की. एक्टर ने खुलासा किया कि भले ही लोगों को इसका पता पार्ट 2 में लगा हो, मगर वो अपने स्पाई होने का हिंट पहली ही फिल्म में दे चुके थे. उन्होंने उस सीन का जिक्र भी किया.
कब मिलता है जमील जमाली का पहला हिंट?













