
The Hundred 2026: 'हम भी पाकिस्तानी खिलाड़ी खरीदना चाहते थे...', IPL में दिल्ली कैपिटल्स के कोच हेमांग बदानी का खुलासा
AajTak
'द हंड्रेड' के ऑक्शन पाकिस्तानी स्पिनर अबरार अहमद को सनराइजर्स लीड्स ने खरीदा था, वो किसी भारतीय मालिक वाली टीम से जुड़ने वाले पहले पाकिस्तानी खिलाड़ी बने. इस फैसले पर सोशल मीडिया में विवाद छिड़ गया. इसी बीच साउदर्न ब्रेव के कोच हेमांग बदानी ने भी खुलासा किया कि उनकी टीम की लिस्ट में भी पाकिस्तानी खिलाड़ी शामिल थे.
'द हंड्रेड' के ऑक्शन पाकिस्तानी स्पिनर अबरार अहमद को सनराइजर्स लीड्स ने खरीदा था, लेकिन वह किसी भारतीय मालिक वाली टीम से जुड़ने वाले पहले पाकिस्तानी खिलाड़ी बने. इस फैसले पर सोशल मीडिया में विवाद छिड़ गया.
इसी बीच साउदर्न ब्रेव के कोच हेमांग बदानी ने भी खुलासा किया कि उनकी टीम की लिस्ट में भी पाकिस्तानी खिलाड़ी शामिल थे.
इंग्लैंड की फ्रेंचाइजी लीग द हंड्रेड (The Hundred) की पहली बड़ी नीलामी में पाकिस्तानी स्पिनर अबरार अहमद (Abrar Ahmed) को खरीदने के बाद नया विवाद खड़ा हो गया है. उन्हें सनराइजर्स लीड्स (Sunrisers Leeds) ने 1.90 लाख पाउंड (करीब 2.34 करोड़ रुपये) में खरीदा. इसके साथ ही अबरार ‘द हंड्रेड’ में किसी भारतीय मालिक वाली टीम से जुड़ने वाले पहले पाकिस्तानी खिलाड़ी बन गए.यह भी पढ़ें: अबरार अहमद का होगा मुस्तफिजुर रहमान जैसा हाल? क्या IPL की तरह 'द हंड्रेड' से हटाना संभव! जानें नियम
सनराइजर्स लीड्स, सनराइजर्स हैदराबाद की सिस्टर फ्रेंचाइजी है, जो इंडियन प्रीमियर लीग में खेलती है. इसकी CEO काव्या मारन हैं. इस फैसले के बाद सोशल मीडिया पर काफी आलोचना देखने को मिली और कुछ यूजर्स ने टीम के मालिकों और फ्रेंचाइजी को निशाने पर लिया.
इतना ही नहीं, अबरार को खरीदने के कुछ ही घंटों बाद सनराइजर्स लीड्स का आधिकारिक X (पहले ट्विटर) अकाउंट भी सस्पेंड हो गया, जिससे विवाद और बढ़ गया.
इसी बीच साउदर्न ब्रेव के हेड कोच हेमांग बदानी बड़ा खुलासा किया. उन्होंने बताया कि उनकी टीम की नीलामी सूची में भी कुछ पाकिस्तानी खिलाड़ी शामिल थे. बदानी ने 'टाइम्स ऑफ इंडिया' से बातचीत में कहा- हमारी सूची में कुछ खिलाड़ी थे.

14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल डेब्यू पर ही छक्का लगाकर सभी को चौंका दिया था. मैच से पहले राहुल द्रविड़ और संजू सैमसन ने उनसे गेम प्लान पूछा था, जिस पर उन्होंने कहा था कि अगर गेंद उनके एरिया में आई तो उसे छक्का मारेंगे. मैदान पर उन्होंने ठीक वही करके दिखाया और अपने आत्मविश्वास से सबको प्रभावित किया.

नई दिल्ली में आयोजित नमन अवॉर्ड्स 2026 में शुभमन गिल और स्मृति मंधाना को साल के सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर का सम्मान मिला. गिल को पुरुष वर्ग में पॉली उमरीगर अवॉर्ड मिला, जबकि मंधाना को महिला वर्ग में बीसीसीआई का बेस्ट इंटरनेशनल क्रिकेटर चुना गया. 2025 में दोनों खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया.

जय शाह ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 को लेकर कहा कि कोई भी टीम आईसीसी से बड़ी नहीं है. टूर्नामेंट से पहले बांग्लादेश के हटने और पाकिस्तान के बहिष्कार की धमकी जैसी कई विवादित स्थितियां थीं, लेकिन इसके बावजूद टूर्नामेंट सफल रहा और भारत ने खिताब जीता. शाह ने बताया कि वर्ल्ड कप ने व्यूअरशिप के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए.

IPL 2026 से पहले पूर्व भारतीय क्रिकेटर रॉबिन उथप्पा ने राजस्थान रॉयल्स के वैभव सूर्यवंशी को लेकर बड़ा बयान दिया है. उथप्पा का मानना है कि इस सीजन में सूर्यवंशी के लिए चुनौती बढ़ेगी क्योंकि अब विरोधी टीमें उनके खेल को समझ चुकी हैं. हालांकि उन्होंने कहा कि यह सीजन युवा बल्लेबाज के लिए सीखने वाला होगा.

संजू सैमसन ने इंडिया टुडे कॉन्क्लेव 2026 में मजाकिया अंदाज में कहा कि अभिषेक शर्मा की लोकप्रियता इतनी बढ़ गई है कि कभी-कभी भारतीय टीम के बाकी खिलाड़ियों को भी जलन होने लगती है. उन्होंने यह भी कहा कि अभिषेक अब टीम के सुपरस्टार बन चुके हैं. वहीं अभिषेक शर्मा ने कहा कि उनका सपना भारत के लिए सभी फॉर्मेट खेलना है.








