The Ghost Flight 401: क्या फ्लाइट इंजीनियर के 'भूत' ने बचाई थी प्लेन में सवार 180 लोगों की जान?
AajTak
आज बात करेंगे ईस्टर्न एयरलाइन्स के उस फ्लाइट इंजीनियर के बारे में जिसकी मौत खुद प्लेन हादसे में हो गई थी. लेकिन उसके भूत ने आगे चलकर ईस्टर्न एयरलाइन्स की एक अन्य फ्लाइट के 180 लोगों की जान बचाई. तो क्या था ये पूरा किस्सा चलिए जानते हैं विस्तार से...
तारीख, 19 दिसंबर 1972... ईस्टर्न एयरलाइन्स (Eastern Airlines) की फ्लाइट नंबर 401 न्यूयॉर्क के जॉन एफ. कैनेडी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर खड़ी थी. उसे निर्धारित समय पर फ्लोरिडा के मियामी इंटरनेशनल एयरपोर्ट (Miami International Airport) के लिए उड़ान भरनी थी.
फ्लाइट में कुल 163 यात्री और 13 क्रू मेंबर्स सवार थे. विमान को 55 वर्षीय कैप्टन रॉबर्ट एल्बिन चलाने वाले थे, जिनके पास 29, 700 फ्लाइट आवर्स का एक्सपीरिएंस था. वहीं, 39 वर्षीय फर्स्ट ऑफिसर एलबर्ट जॉन, 51 वर्षीय फ्लाइट इंजीनियर डॉनल्ड लुईस उर्फ डॉन रेपो (Donald Louis "Don" Repo) और 47 वर्षीय टेक्निकल ऑफिसर एंजेलो डोंडियो भी फ्लाइट में उनका सहयोग करने वाले थे.
फ्लाइट टेकऑफ के लिए तैयार थी. सुबह के 9 बजकर 20 मिनट पर फ्लाइट ने उड़ान भर दी. सभी लोग प्लेन की यात्रा का आनंद ले रहे थे. वहीं, क्रू मेंबर्स उनकी सेवा में लगे हुए थे. सब कुछ ठीक चल रहा था. करीब दो घंटे का समय यूं ही बीत गया. फ्लोरिडा बस आने ही वाला था. कैप्टन ने लैंडिंग की तैयारी कर ली थी.
फ्लाइट में लैंडिंग के लिए जरूरी अनाउंसमेंट होने लगी. सभी के चेहरे पर मंजिल तक पहुंचने की खुशी साफ देखी जा सकती थी. लेकिन जैसे ही को-पायलट ने लैंडिंग गियर को खोलने के लिए प्लेन के लिवर को नीचे की तरफ किया. बता दें, इसी लिवर की वजह से ही लैंडिंग गियर को खोला या बंद किया जाता है.
न्यूयॉर्क टाइम्स के मुताबिक, जैसे ही लैंडिंग गियर खुला, वैसे ही सामने की स्क्रीन पर ग्रीन इंडिकेटर जलने लगा. को-पायलट ने अपनी तरफ से तो लैंडिंग गियर खोल दिया. लेकिन उनके सामने जो मंजर था वो बेहद डरावना था. उन्होंने देखा कि इंडिकेटर वाली ग्रीन लाइट अब जल ही नहीं रही है. उन्होंने इसकी जानकारी कैप्टन को दी. कैप्टन भी स्क्रीन देखकर हैरान रह गए.
क्योंकि जब तक इंडिकेटर में ग्रीन लाइट नहीं आती है, इसका मतलब प्लेन का लैंडिंग गियर खुला ही नहीं है. इसके बाद उन्होंने खुद भी लिवर को ऊपर नीचे किया. लेकिन लाइट आ ही नहीं रही थी. इसकी जानकारी उन्होंने तुरंत ATC को दी. प्लेन तब तक नीचे आना शुरू हो चुका था. लैंडिंग बस होने ही वाली थी.

लेबनान के युद्ध क्षेत्र से रिपोर्टिंग करते हुए आज तक के वरिष्ठ पत्रकार अशरफ वानी ने बताया कि जंग सिर्फ गोलियों और धमाकों की नहीं, बल्कि डर, जिम्मेदारी और सच के बीच संतुलन की लड़ाई भी है. हर दिन मौत के साये में काम करते हुए उन्होंने तबाही, विस्थापन और इंसानी पीड़ा को करीब से देखा. ईद के दिन भी रिपोर्टिंग जारी रही. यह अनुभव सिर्फ कवरेज नहीं, बल्कि ऐसे सच का गवाह बनने की जिम्मेदारी थी- जहां हर पल जिंदगी और मौत के बीच फैसला लेना पड़ता है.

राजकोट में एक डॉक्टर ने साथी डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर 3 से 4 हजार निजी वीडियो रिकॉर्ड किए. आरोपी कमल नांढा पर एकतरफा प्यार में ऐसा करने और वीडियो के जरिए ब्लैकमेल कर 25 लाख रुपये मांगने का आरोप है. पुलिस के अनुसार कुछ लोगों ने 50,000 रुपये वसूल भी किए. मामले में 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच और गिरफ्तारी की कार्रवाई जारी है.

दिल्ली के उत्तम नगर में प्रदर्शन कर रहे हिंदूवादी संगठन के लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया. दरअसल, होली के मौके पर हुई युवक की हत्या के विरोध में हिंदूवादी संगठन के लोग उत्तम नगर में इकट्ठा हुए थे. इस दौरान पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया. ईद को देखते हुए पहले ही उत्तम नगर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी है.

मथुरा में गोरक्षक फरसा बाबा की हत्या के आरोप के बाद दिल्ली-आगरा हाईवे पर भारी हंगामा हुआ. आरोप है कि बीती रात विख्यात गौ-सेवक चंद्रशेखर उर्फ फरसा वाले बाबा की गाड़ी से कुचलकर हत्या कर दी. फरसा बाबा की मौत की खबर फैसले ही लोगों की गुस्सा फूट पड़ा. दिल्ली-मथुरा हाईवे पर भारी हंगामा किया. देखें न्यूज बुलेटिन.

गुजरात के सूरत में घरेलू गैस (LPG) की भारी किल्लत और ब्लैक मार्केटिंग ने प्रवासी मजदूरों की कमर तोड़ दी है. उधना रेलवे स्टेशन पर बिहार और यूपी जाने वाले श्रमिकों की लंबी कतारें इस बात का सबूत हैं कि सरकारी दावों के उलट जमीनी हकीकत भयावह है. खाली चूल्हा और महंगी गैस मजदूरों को शहर छोड़ने पर मजबूर कर रही है.

तेलंगाना के हैदराबाद में दुखद घटना सामने आई है. यहां MBBS की पढ़ाई पूरी कर चुकी 23 साल की लड़की ने अपनी जिंदगी खत्म कर ली. पुलिस का कहना है कि उसने बीते तीन महीने से एक बिल्ली पाल रखी थी. इसको लेकर माता-पिता ने ऐतराज जताया था. इसी को लेकर घर में चल रहे विवाद के बीच लेडी डॉक्टर ने यह कदम उठा लिया, जिससे परिवार में मातम पसर गया है.







