
The Ashes का काउंटडाउन शुरू, एक फ्लाइट में AUS-ENG के प्लेयर्स ने किया सफर
AajTak
वर्ल्डकप में सेमीफाइनल तक का सफर करने वाली इंग्लैंड की टीम अब अपने अगले पड़ाव पर ऑस्ट्रलिया पहुंच गई है. ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच जल्द ही ऐतिहासिक एशेज़ सीरीज की शुरुआत होने वाली है.
Eng Vs Aus, The Ashes: टी-20 वर्ल्डकप खत्म होने के बाद भी क्रिकेट में लगातार मैचों की तारीख तय है. वर्ल्डकप में सेमीफाइनल तक का सफर करने वाली इंग्लैंड की टीम अब अपने अगले पड़ाव पर ऑस्ट्रलिया पहुंच गई है. ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच जल्द ही ऐतिहासिक एशेज़ सीरीज की शुरुआत होने वाली है. जोस बटलर, जॉनी बेयरस्टो, डेविड मलान, क्रिस वॉक्स और मार्क वुड समेत पूरी टीम, कोचिंग स्टाफ ने मंगलवार को ऑस्ट्रेलिया की ज़मीन पर कदम रखा. इस फ्लाइट की एक ख़ास बात ये है कि इसी में विरोधी टीम ऑस्ट्रेलिया भी मौजूद थी. इस फ्लाइट की बुकिंग कोविड प्रोटोकॉल और गोल्ड कोस्ट में क्वारंटाइन के नियमों ध्यान में रख की गई थी. #T20WorldCup ➡️ #ashes Australia and England arrive to fight for the urn 👊 pic.twitter.com/RevGkWvzot

एक समय था जब बिहार से आईपीएल में खिलाड़ियों की मौजूदगी गिनी-चुनी होती थी. लेकिन आज 7 खिलाड़ियों का इस लीग में होना राज्य के क्रिकेट इकोसिस्टम में आए बदलाव का संकेत है. यह सिर्फ एक आंकड़ा नहीं, बल्कि उस बदलाव की कहानी है जहां कभी संसाधनों की कमी से जूझने वाला राज्य अब भारतीय क्रिकेट की मुख्यधारा में अपनी जगह बना रहा है.












