
Telangana में KCR की कुर्सी बचेगी या बाज़ी मारेंगे कांग्रेस- BJP?
AajTak
तेलंगाना में वोटिंग के दिन क्या थी ग्राउन्ड ज़ीरो की तस्वीर, क्या होने वाला है COP28 का एजेंडा और भारत के लिए इस बैठक से क्या निकल कर आएगा, फिर बात नोबेल पुरस्कार विजेता और खूब कंट्रोवर्शियल रहे अमेरिकी पूर्व विदेश मंत्री हेनरी किसिंजर की, सुनिए 'दिन भर' में.
वोटिंग करने के लिए मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव, पूर्व क्रिकेटर और जुबली हिल्स से कांग्रेस कैंडिडेट मोहम्मद अजहरुद्दीन और AIMIM के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने भी पहुंचे. इसके अलावा साउथ सिनेमा के सुपर स्टार, अल्लू अर्जुन, जूनियर NTR, चिरंजीवी और ऑस्कर विनिंग सॉन्ग नाटू-नाटू के म्यूजिक कंपोजर MM किरावाणी भी वोट देते हुए नज़र आए. वोटिंग के दौरान तीन से चार जगह कांग्रेस, बीजेपी और बीआरएस के कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए. एक BRS कार्यकर्ता का कहना था कि काँग्रेस प्रेसीडेंट - पार्टी कैंडीडेट रेवंत रेड्डी के भाई कोंडल रेड्डी बिना authorisation के पोलिंग बूथ में घूम रहे हैं. इसके बाद कुछ जगहों से लाठी चार्ज होने की भी खबरें आई. दिन भर चली वोटिंग की तस्वीर क्या रही, सुनिए 'दिन भर' में.
तेलंगाना से दूर अब यूएई से खबर जहां चल रही है COP28 मीटिंग. बैठक का आगाज़ आज से हुआ है और 12 दिसंबर तक अलग-अलग सेशन्स होंगे. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसमें हिस्सा लेने के लिए आज भारत से रवाना हुए हैं. भारत की तरफ से पीएम न सिर्फ इस बैठक का हिस्सा बनेंगे बल्कि कुछ नेताओं के साथ उनकी बाइलेटरल मीटिंग भी होगी. साथ ही भारत और UAE मिलकर दो हाई लेवल इवेंट्स को भी होस्ट करेंगे. भारत के अलावा COP28 में पोप, किंग चार्ल्स समेत दुनियाभर के 167 नेता होंगे.. लेकिन पर्यावरण और क्लाइमेट चेंज से जुड़े कौन से मुद्दे इस बार COP28 के डिस्कशन पॉइंट्स रहनेवाले हैं,सुनिए 'दिन भर' में.

खाड़ी देश में तनाव खत्म होने का नाम नहीं ले रहा, जिसका सीधा असर तेल और गैस पर पड़ रहा है जिसकी चपेट में पूरी दुनिया आ रही है. इस बीच अमेरिका और इजरायल के हमले का जवाब देने के लिए ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को अपना एक खास हथियार बना लिया है. इस समुद्री गलियारे पर नियंत्रण के जरिए ईरान ने दुनिया के व्यापार को प्रभावित किया है और अब ईरान ने इस रास्ते से गुजरने वाले जहाजों से टैक्स वसूलना शूरू कर दिया है. जिसने दुनिया भर के देशों की टेंशन बढ़ा दी है.

ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल के युद्ध का आज 21वां दिन है, और दोनों ओर के लगातार हमलों के बीच जिस सवाल का जवाब दुनिया जानना चाहती है. वो ये है कि इस युद्ध का धुरंधर कौन है? ईरान के सरेंडर की ख्वाहिश पाले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ईरान की ओर से कई सरप्राइज मिले हैं. चाहे, वो खाड़ी देशों के अमेरिकी बेस पर ईरानी हमले हों, चाहे इजरायल और खाड़ी देशों के तेल-गैस के ठिकानों पर ईरान का पलटवार हो या अमेरिका के F-35 जैसे अत्याधुनिक विमानों को गंवाने से अमेरिका के लिए बढ़ रही युद्ध की कीमत हो.

राजधानी दिल्ली में मौसम का मिजाज बीते दो-तीन दिनों से बदला हुआ है और आज सुबह भी राजधानी दिल्ली में बारिश रुक-रुक कर हो रही है...सुबह से ही आसमान में काले बादल छाए हुए हैं...ये बदलाव ऐसे समय पर आया है जब कुछ दिनों से गर्मी बढ़ने लगी थी और गर्मियों का मौसम आने वाला था..लेकिन वेस्टर्न डिस्टर्बेंस से मौसम में हुए बदलाव ने नजारा बिल्कुल बदल दिया है

महाराष्ट्र में कथित काले जादू को लेकर विवाद बढ़ गया है. रोहित पवार ने अजित पवार के आवास के पास हुए कथित अनुष्ठानों की जांच मांगी. अमोल मिटकरी ने भी मामला उठाया और इसे नासिक के ज्योतिषी अशोककुमार खारत से जोड़ा. 28 जनवरी के विमान हादसे के बाद यह मुद्दा और गंभीर हो गया है. खारत दुष्कर्म मामले में गिरफ्तार है.

जम्मू-कश्मीर में मौसम ने करवट बदल ली है और पहाड़ों पर जमकर बर्फबारी हो रही है. कश्मीर घाटी में जहां सैलानी बर्फबारी का लुत्फ उठा रहे हैं वहीं स्थानीय लोगों के लिए ठंड बढ़ने की वजह से कई दिक्कतें शुरू हो गई है. जम्मू-कश्मीर में बारिश और बर्फबारी का असर उत्तर भारत के मौसम पर भी पड़ा है और मैदानी हिस्सों में भी बारिश के बाद तापमान नीचे गिर गया है.

Kanhaiya Mittal Controversy: प्रसिद्ध भजन गायक कन्हैया मित्तल एक बार फिर अपने तीखे तेवर और विवादों के कारण चर्चा में हैं. राजस्थान के अलवर में आयोजित एक भक्ति संध्या के दौरान साउंड ऑपरेटर से हुई उनकी भिड़ंत ने अब 'सोशल मीडिया वॉर' का रूप ले लिया है. गायक की इस 'अकड़' पर लोग उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं.

दिल्ली के पालम इलाके में हुए भीषण अग्निकांड में एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत के बाद गुरुवार को शोक सभा के दौरान आम आदमी पार्टी और बीजेपी नेताओं के बीच कहासुनी शुरू हो गई और देखते ही देखते नौबत हाथापाई तक पहुंच गई. जिससे मौके पर तनाव फैल गया. इस झड़प में पूर्व AAP विधायक को भी चोट लगने की भी खबर है.






