
Team India WTC Final Scenario: WTC फाइनल में भारत का पहुंचना पक्का, बना ये समीकरण... ऑस्ट्रेलिया को सरप्राइज देगा श्रीलंका
AajTak
All Team WTC Final Qualification scenario: वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप की प्वाइंट्स टेबल (WTC Points Table 2023-25) में भारत का हाल कैसा है? भारतीय टीम समेत कौन सी टीमें फाइनल में पहुंचने की दावेदार हैं? भारत के लिए कौन सी टीम चुनौती बन सकती है, आइए आपको बताते हैं.
All Team WTC Final Qualification scenario: वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप की प्वाइंट्स टेबल (WTC Points Table 2023-25) में टीम इंडिया की स्थिति कई टीमों से बेहतर है. बांग्लादेश संग हुई सीरीज के बाद भारतीय टीम फिलहाल ताजा WTC प्वाइंट्स टेबल में सबसे टॉप पर है.
WTC खिताब जीतने में भारत के सामने सबसे बड़ी बाधा ऑस्ट्रेलिया है. अब तक का जो समीकरण बन रहा है, उससे ऐसा लग रहा है कि फाइनल में दोनों टीमों की भिड़ंत हो सकती है. ऐसे में भारत को कंगारू टीम से फाइनल में सावधान रहना होगा. दरअसल, ऑस्ट्रेलिया की टीम जब फाइनल खेलती है,उसकी शारीरिक भाषा चैम्पियनों की तरह हो जाती है.
क्योंकि कंगारू टीम को फाइनल में जीत की आदत होती है. किसी भी प्रतिष्ठित फाइनल के 'करो या मरो' मुकाबलों में ऑस्ट्रेलिया टीम अक्सर किला फतह कर ही जाती है. भारतीय टीम की मुलाकात न्यूजीलैंड संग टेस्ट सीरीज के बाद ऑस्ट्रेलिया से होगी, जहां दोनों देशों के बीच 5 टेस्ट मैचों की बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी होगी. जो 22 नवंबर से 7 जनवरी के बीच होगी. ऐसे में ऑस्ट्रेलिया को भारतीय टीम बुरी तरह से रौंदती है (5-0 समझें) तो कंगारू टीम का लगातार दूसरी बार WTC फाइनल खेलने का सपना टूट सकता है.
भारत ने बांग्लादेश के खिलाफ 2-0 से सीरीज क्लीन स्वीप करने के बाद 2023-2025 वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप राउंड में टॉप पोजीशन हासिल की थी. WTC का फाइनल 11 जून से 16 जून के बीच लंदन के लॉर्ड्स में होना है. वहीं इस फाइनल के लिए जरूरत होने पर एक रिजर्व डे भी रखा गया है.
भारत और ऑस्ट्रेलिया फिलहाल WTC फाइनल के लिए फेवरेट माने जा रहे हैं. लेकिन इसके लिए दूसरी टीम भी जोर आजमाइश करेंगी. पाकिस्तान के खिलाफ इंग्लैंड को 3 टेस्ट खेलने हैं. वहीं बांग्लादेश को अपने घर में साउथ अफ्रीका से दो टेस्ट मैचों की सीरीज WTC राउंड के तहत खेलनी है.
श्रीलंका भी इस बार WTC फाइनल में पहुंचने के लिए फेवरेट बनती दिख रही है. आखिर कैसे ऑस्ट्रेलिया का खेल श्रीलंका बिगाड़ सकती है, इसे समझने के लिए सभी टीमों की स्थिति समझें...

IPL 2026 से पहले कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) को बड़ा झटका लगा है. आकाश दीप और जैक एडवर्ड्स चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं. उनकी जगह सौरभ दुबे और डेविड पायन को टीम में शामिल किया गया है. दुबे KKR से 30 लाख में जुड़े हैं, जबकि पायन SRH के लिए 1.5 करोड़ में खेलेंगे.

एक समय था जब बिहार से आईपीएल में खिलाड़ियों की मौजूदगी गिनी-चुनी होती थी. लेकिन आज 7 खिलाड़ियों का इस लीग में होना राज्य के क्रिकेट इकोसिस्टम में आए बदलाव का संकेत है. यह सिर्फ एक आंकड़ा नहीं, बल्कि उस बदलाव की कहानी है जहां कभी संसाधनों की कमी से जूझने वाला राज्य अब भारतीय क्रिकेट की मुख्यधारा में अपनी जगह बना रहा है.











