
Team India T20 World Cup: टीम इंडिया के 'तीन तुरुप के इक्के', जिनके दमपर तय हुआ से सेमीफाइनल का सफर
AajTak
भारतीय टीम ने अपने तीन तुरुप के इक्कों के दम पर टी20 वर्ल्ड कप 2022 में सेमीफाइनल तक का सफर तय किया है. अब सेमीफाइनल में इंग्लैंड से एडिलेड में गुरुवार को टक्कर होगी. भारत के ये तीन इक्के विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव और अर्शदीप सिंह हैं. इनका इस बार दमदार प्रदर्शन रहा है...
Team India T20 World Cup 2022: ऑस्ट्रेलिया में खेले जा रहे टी20 वर्ल्ड कप 2022 में टीम इंडिया का शानदार सफर जारी है. टीम ने सेमीफाइनल में जगह बनाई है, जहां उसका मुकाबला गुरुवार (10 नवंबर) को इंग्लैंड के खिलाफ होना है. भारतीय टीम पिछली बार वर्ल्ड कप के ग्रुप स्टेज से ही बाहर हो गई थी.
मगर इस बार भारतीय टीम ने सेमीफाइनल तक का जो सफर तय किया है, उसमें पूर्व कप्तान विराट कोहली, मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव और युवा तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह का बड़ा रोल रहा है. यह तीनों ही टीम इंडिया के लिए इस वर्ल्ड कप में तीन तुरुप के इक्के साबित हुए हैं. खासकर इनके ही दम पर टीम इंडिया यहां तक पहुंची है.
कोहली इस वर्ल्ड कप में टॉप स्कोरर बने
करीब तीन साल शतक खराब फॉर्म से जूझने वाले विराट कोहली ने तीन महीनों में ही अपनी लय को हासिल कर लिया है. इस टी20 वर्ल्ड कप सीजन में कोहली ने अब तक सबसे ज्यादा 246 रन बना दिए हैं. सबसे ज्यादा रनों की लिस्ट में सूर्यकुमार तीसरे नंबर पर हैं, जिन्होंने 225 रन जड़े हैं. इन दोनों ने ही अब तक बराबर 3-3 फिफ्टी जमाई हैं.
कोहली ने इस वर्ल्ड कप में अपनी तीनों फिफ्टी पाकिस्तान (नाबाद 82 रन), नीदरलैंड्स (नाबाद 62 रन) और बांग्लादेश (नाबाद 64 रन) के खिलाफ लगाई हैं. जबकि सूर्यकुमार ने नीदरलैंड्स (नाबाद 51 रन), साउथ अफ्रीका (68 रन) और जिम्बाब्वे (नाबाद 61 रन) के खिलाफ ये अर्धशतक लगाए हैं.
गेंदबाजी में अर्शदीप टॉप भारतीय विकेट टेकर

मुस्ताफिजुर रहमान की जगह KKR में 'छुपा रुस्तम' की एंट्री, कोच ने कहा- हमारा अनलकी होना ही बनेगा लकी
कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR) के कोच अभिषेक नायर ने जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजारबानी को 'blessing in disguise' बताया. यानी एक दिखने वाली बदकिस्मती जिसके आखिर में अच्छे नतीजे होते हैं. मुस्ताफिजुर रहमान की जगह आए इस खिलाड़ी से टीम को नई उम्मीद है. 8वें स्थान पर खत्म हुए पिछले सीजन के बाद KKR अब चौथा IPL खिताब जीतने के लक्ष्य के साथ फोकस कर रही है.

आईपीएल 2026 से पहले सनराइजर्स हैदराबाद ने ईशान किशन को स्टैंड-इन कप्तान बनाया है. नियमित कप्तान पैट कमिंस पीठ की चोट के कारण शुरुआती मैच नहीं खेलेंगे. अभिषेक शर्मा को वाइस-कप्तान बनाया गया है. हाल ही में टी20 वर्ल्ड कप और सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन के बाद किशन को यह जिम्मेदारी दी गई है.











