
Team India Coach: फिर से अप्लाई नहीं करेंगे टीम इंडिया के ये दो कोच, IPL का बन सकते हैं हिस्सा!
AajTak
टीम इंडिया को जल्द ही नया कोचिंग स्टाफ मिल सकता है. टी-20 वर्ल्डकप के बाद ही न्यूजीलैंड सीरीज़ से ऐसा होने की संभावना है. मौजूदा स्टाफ के दो सदस्यों ने दोबारा इस जॉब के लिए ना अप्लाई करने का फैसला किया है.
Team India Coach: टी-20 वर्ल्डकप में हिस्सा ले रही टीम इंडिया को इस टूर्नामेंट के बाद नया कोचिंग स्टाफ मिलना है. हेड कोच रवि शास्त्री और उनके सहयोगियों का कार्यकाल खत्म हो रहा है. बीसीसीआई ने सभी पदों के लिए जॉब एप्लीकेशन भी निकाल दी हैं. लेकिन माना जा रहा है कि टीम इंडिया के मौजूदा बॉलिंग कोच भरत अरुण और फील्डिंग कोच आर. श्रीधर दोबारा इस जॉब के लिए अप्लाई नहीं करेंगे.

एक समय था जब बिहार से आईपीएल में खिलाड़ियों की मौजूदगी गिनी-चुनी होती थी. लेकिन आज 7 खिलाड़ियों का इस लीग में होना राज्य के क्रिकेट इकोसिस्टम में आए बदलाव का संकेत है. यह सिर्फ एक आंकड़ा नहीं, बल्कि उस बदलाव की कहानी है जहां कभी संसाधनों की कमी से जूझने वाला राज्य अब भारतीय क्रिकेट की मुख्यधारा में अपनी जगह बना रहा है.












