
Team India 4th Position: टीम इंडिया में नंबर-4 का सिरदर्द... पिछले वर्ल्ड कप के बाद ये 10 खिलाड़ी दावा ठोक चुके
AajTak
भारतीय टीम वनडे वर्ल्ड कप 2019 के दौरान सेमीफाइनल में हारकर बाहर हुई थी. तब उसे न्यूजीलैंड के हाथों शिकस्त मिली थी. उसके बाद से भारतीय टीम ने अब तक नंबर-4 पोजिशन के लिए कुल 10 खिलाड़ियों को आजमाया है. मगर इसमें सबसे सफल श्रेयस अय्यर ही रहे हैं. उसके बाद ऋषभ पंत और केएल राहुल का नंबर आता है.
Team India 4th Position: वेस्टइंडीज के खिलाफ 3 मैचों की वनडे सीरीज के साथ ही भारतीय टीम ने अपने वनडे वर्ल्ड कप 2023 का अभियान भी शुरू कर दिया है. तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मैच जीतने के बाद भारतीय टीम मैनेजमेंट ने कुछ एक्सपेरिमेंट किया और नतीजतन दूसरा वनडे मैच गंवा दिया. इस तरह सीरीज 1-1 से बराबर हो गई है.
बता दें कि भारतीय टीम को मेजबान वेस्टइंडीज के खिलाफ 3 मैचों की वनडे सीरीज के दूसरे मुकाबले में 6 विकेट से हार का सामना पड़ा. टीम इंडिया ने सिर्फ 182 रनों का टारगेट दिया था, जिसे विंडीज ने 80 गेंद बाकी रहते हासिल कर सीरीज 1-1 से बराबरी कर ली. अब वनडे सीरीज का तीसरा एवं निर्णायक मैच 1 अगस्त को त्रिनिदाद के ब्रायन लारा स्टेडियम में खेला जाएगा.
वर्ल्ड कप तक टीम इंडिया को 10 मैच खेलना है
अब से (31 जुलाई) भारतीय टीम को वर्ल्ड कप से पहले तक कुल 10 वनडे मैच खेलने हैं. इसमें 6 मुकाबले (सुपर-4 और फाइनल खेलने पर) एशिया कप के तहत सितंबर में होंगे. जबकि 3 मैच ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ घरेलू द्विपक्षीय सीरीज के तहत खेले जाएंगे. एक मैच अब वेस्टइंडीज के खिलाफ बचा है.
इस तरह देखा जाए तो टीम इंडिया को वर्ल्ड कप की तैयारी को लेकर सिर्फ 10 ही वनडे मैच खेलना है. इसी दौरान टीम मैनेजमेंट को अपनी ओपनिंग जोड़ी, मिडिल ऑर्डर और गेंदबाजों को आजमाने का मौका रहेगा. मगर बैटिंग में नंबर-4 पोजिशन के लिए अब भी कोई मजबूत विकल्प टीम को नहीं मिल सका है. असल में यही टीम मैनेजमेंट का सिरदर्द भी है.
चार सालों में नंबर-4 पर 10 खिलाड़ियों को आजमाया

IPL 2026 से पहले कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) को बड़ा झटका लगा है. आकाश दीप और जैक एडवर्ड्स चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं. उनकी जगह सौरभ दुबे और डेविड पायन को टीम में शामिल किया गया है. दुबे KKR से 30 लाख में जुड़े हैं, जबकि पायन SRH के लिए 1.5 करोड़ में खेलेंगे.

एक समय था जब बिहार से आईपीएल में खिलाड़ियों की मौजूदगी गिनी-चुनी होती थी. लेकिन आज 7 खिलाड़ियों का इस लीग में होना राज्य के क्रिकेट इकोसिस्टम में आए बदलाव का संकेत है. यह सिर्फ एक आंकड़ा नहीं, बल्कि उस बदलाव की कहानी है जहां कभी संसाधनों की कमी से जूझने वाला राज्य अब भारतीय क्रिकेट की मुख्यधारा में अपनी जगह बना रहा है.











