
Team India: विराट कोहली ही नहीं... टी20 वर्ल्ड कप से पहले ये चीजें भी बढ़ा रहीं टीम इंडिया की टेंशन
AajTak
टी20 वर्ल्ड कप से पहले विराट कोहली की फॉर्म टीम इंडिया के लिए चिंता का सबब है. इसके अलावा रोहित शर्मा और श्रेयस अय्यर के बल्ले से भी रन नहीं निकल रहे हैं.
टीम इंडिया ने इंग्लैंड को टी20 सीरीज में सीरीज में 2-1 से मात दी थी. आगामी टी20 वर्ल्ड कप को ध्यान में रखते हुए इंग्लैंड के खिलाफ मिली जीत से टीम इंडिया का मनोबल काफी बढ़ा होगा. वैसे जीत के बावजूद भारतीय टीम के लिए कुछ चीजें टेंशन भी बढ़ा रही हैं जो टी20 वर्ल्ड कप के लिहाज से सही नहीं है.
स्टार बल्लेबाज विराट कोहली की फॉर्म टीम इंडिया के लिए चिंता का सबसे बड़ा सबब है. कोहली हालिया समय में रन बनाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं. इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में कोहली दो मुकाबलों को मिलाकर महज 12 रन बना पाए थे. अब कोहली ग्रोइन इंजरी के चलते इंग्लैंड के खिलाफ पहले वनडे से बाहर हो सकते हैं. कोहली की चोट टीम इंडिया की चिंताएं और भी बढ़ा सकता है.
बड़ा स्कोर बनाने में असफल हो रहे रोहित
कोहली तो रन नहीं ही बना पा रहे हैं, कप्तान रोहित शर्मा की भी हालत कमोबेश वैसी ही है. इंग्लैंड के खिलाफ पहले टी20 मैच में रोहित शर्मा ने 24 रनों की पारी खेली थी. इसके बाद दूसरे टी20 में रोहित ने 31 और आखिरी मैच में 11 रन बना पाए थे. इस साल वेस्टइंडीज और श्रीलंका के खिलाफ टी20 सीरीज में भी रोहित शर्मा फ्लॉप रहे थे.
श्रीलंकाई टीम के खिलाफ टी20 सीरीज में रोहित शर्मा 3 मैचों में महज 50 रन ही बना पाए थे. इस दौरान उनका एवरेज महज 16.66 का रहा. वहीं, वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज में रोहित शर्मा 3 मैचों में 26 की औसत से 78 रन ही जोड़ पाए. वर्ल्ड कप से पहले रोहित शर्मा को फॉर्म में लौटना होगा.
श्रेयस अय्यर भी हो रहे हैं फ्लॉप

14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल डेब्यू पर ही छक्का लगाकर सभी को चौंका दिया था. मैच से पहले राहुल द्रविड़ और संजू सैमसन ने उनसे गेम प्लान पूछा था, जिस पर उन्होंने कहा था कि अगर गेंद उनके एरिया में आई तो उसे छक्का मारेंगे. मैदान पर उन्होंने ठीक वही करके दिखाया और अपने आत्मविश्वास से सबको प्रभावित किया.

नई दिल्ली में आयोजित नमन अवॉर्ड्स 2026 में शुभमन गिल और स्मृति मंधाना को साल के सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर का सम्मान मिला. गिल को पुरुष वर्ग में पॉली उमरीगर अवॉर्ड मिला, जबकि मंधाना को महिला वर्ग में बीसीसीआई का बेस्ट इंटरनेशनल क्रिकेटर चुना गया. 2025 में दोनों खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया.

जय शाह ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 को लेकर कहा कि कोई भी टीम आईसीसी से बड़ी नहीं है. टूर्नामेंट से पहले बांग्लादेश के हटने और पाकिस्तान के बहिष्कार की धमकी जैसी कई विवादित स्थितियां थीं, लेकिन इसके बावजूद टूर्नामेंट सफल रहा और भारत ने खिताब जीता. शाह ने बताया कि वर्ल्ड कप ने व्यूअरशिप के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए.

IPL 2026 से पहले पूर्व भारतीय क्रिकेटर रॉबिन उथप्पा ने राजस्थान रॉयल्स के वैभव सूर्यवंशी को लेकर बड़ा बयान दिया है. उथप्पा का मानना है कि इस सीजन में सूर्यवंशी के लिए चुनौती बढ़ेगी क्योंकि अब विरोधी टीमें उनके खेल को समझ चुकी हैं. हालांकि उन्होंने कहा कि यह सीजन युवा बल्लेबाज के लिए सीखने वाला होगा.

संजू सैमसन ने इंडिया टुडे कॉन्क्लेव 2026 में मजाकिया अंदाज में कहा कि अभिषेक शर्मा की लोकप्रियता इतनी बढ़ गई है कि कभी-कभी भारतीय टीम के बाकी खिलाड़ियों को भी जलन होने लगती है. उन्होंने यह भी कहा कि अभिषेक अब टीम के सुपरस्टार बन चुके हैं. वहीं अभिषेक शर्मा ने कहा कि उनका सपना भारत के लिए सभी फॉर्मेट खेलना है.








