
Tauktae का कहर: समुद्र में फंसी नाव, नेवी का मिशन रेस्क्यू जारी, अबतक 146 को बचाया गया
AajTak
मुंबई के पास इस तूफान के बीच समुद्र में एक नाव फंस गई थी, जिसमें करीब 273 लोग थे. ये नाव तूफान के बीच डूब गई, जिसके बाद भारतीय नेवी ने राहत बचाव का काम शुरू किया और मंगलवार सुबह तक कुल 146 लोगों को बचा लिया है.
चक्रवात तूफान Tauktae के कारण महाराष्ट्र से लेकर गुजरात तक तबाही मची है. अलग-अलग इलाकों में तूफान के बीच आई तेज हवा और बारिश ने अपना कहर बरपाया. लेकिन इससे इतर मुंबई के पास इस तूफान के बीच समुद्र में एक नाव फंस गई थी, जिसमें करीब 273 लोग थे. #CycloneTauktae#Update on Search & Rescue #SAR Ops Helo airborne from #INSShikra Mumbai.#SAR for crew of Barge P305 in progress.#INSTalwar heading to render assistance to Barge Support Station 3 & Drill Ship Sagar Bhushan - adrift off #Pipavav Port (1/2). pic.twitter.com/y1AO84q1lF ये नाव तूफान के बीच डूब गई, जिसके बाद भारतीय नेवी ने राहत बचाव का काम शुरू किया और मंगलवार सुबह तक कुल 146 लोगों को बचा लिया है. भारतीय नेवी के मुताबिक, इंडियन नेवल P8I सर्विलांस एयरक्राफ्ट की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है. नेवी के हेलिकॉप्टर भी इस काम में जुटे हैं. मंगलवार को इस ऑपरेशन की गति को बढ़ाया जाएगा और सर्च ऑपरेशन जारी रहेगा.
Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










