
Tata Nexon, Tigor EV ने दिखाया जलवा, 478% बढ़ गई इलेक्ट्रिक गाड़ियों की सेल!
AajTak
इलेक्ट्रिक गाड़ियों के सेगमेंट में Tata का जलवा दिन दूना रात चौगुना बढ़ रहा है. फरवरी में कंपनी की सभी गाड़ियों की सेल जहां 47% बढ़ी है, वहीं इलेक्ट्रिक गाड़ियों के मामले में 478% की ग्रोथ देखी गई है. पढ़ें पूरी खबर...
Tata Motors एक के बाद एक अलग-अलग सेगमेंट में अपनी कार उतार रही है, लेकिन इलेक्ट्रिक व्हीकल (Electrical Vehicle) सेगमेंट में कंपनी मार्केट लीडर बनी हुई है और अब फरवरी में इनकी सेल (Tata Motors EV Sales February 2022) 478% बढ़ गई है.

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












