T20 World Cup Final Stats: बुमराह का विध्वंस, सैमसन-अभिषेक का सुपर शो... टीम इंडिया ने T20 चैम्पियन बनकर फोड़े ये 10 बड़े रिकॉर्ड
AajTak
India vs New Zealand Final 2026 Records: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर टी20 वर्ल्ड कप 2026 जीत लिया है, इससे पहले टीम इंडिया इसी मैदान पर 2023 में भारतीय टीम वनडे वर्ल्ड कप फाइनल में ऑस्ट्रेलिया से हारी थी. भारतीय टीम ने टी20 वर्ल्ड कप तीसरी बार जीता और कई रिकॉर्ड अपने नाम किए
T20 World Cup 2026 Stats, Records Full List: अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में रविवार (8 मार्च) भारतीय टीम ने इतिहास रच दिया. सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर तीसरी बार T20 वर्ल्ड कप जीत लिया. इसके साथ ही भारत टूर्नामेंट के इतिहास में तीन बार खिताब जीतने वाली पहली टीम बन गया. इससे पहले टीम ने 2007 और 2024 में ट्रॉफी जीती थी.
इस जीत की खास बात यह भी रही कि भारत पहला देश बना जिसने T20 वर्ल्ड कप का खिताब डिफेंड किया और अपने घर में भी ट्रॉफी जीती. इससे पहले कोई भी डिफेंडिंग चैम्पियन फाइनल तक भी नहीं पहुंच पाया था.
𝐉𝐚𝐬𝐩𝐫𝐢𝐭 𝐁𝐮𝐦𝐫𝐚𝐡 𝐚𝐩𝐩𝐫𝐞𝐜𝐢𝐚𝐭𝐢𝐨𝐧 𝐩𝐨𝐬𝐭 👑 POTM in #Final ✅ 1️⃣4️⃣ - Joint-most wickets in the tournament ✅ An economy of just 6️⃣.2️⃣1️⃣#TeamIndia | #T20WorldCup | #MenInBlue | @Jaspritbumrah93 pic.twitter.com/qwz5tPv31x
फाइनल में भारतीय बल्लेबाजों ने रिकॉर्ड तोड़ प्रदर्शन किया. टीम इंडिया ने 20 ओवर में 255/5 रन बनाए, जो किसी भी T20 अंतरराष्ट्रीय नॉकआउट मैच का सबसे बड़ा स्कोर है. इससे पहले सेमीफाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ 253/7 रन भी भारत ने ही बनाए थे. भारत ने इस फाइनल मुकाबले में 96 रनों से जीत दर्ज कर कई नायाब रिकॉर्ड अपने नाम किए, आइए उन सब पर नजर डाल लेते हैं.
1: तीन टी20 वर्ल्ड कप जीतने वाला पहला देश
भारत अब तीन बार T20 वर्ल्ड कप जीतने वाली पहली टीम बन गया है. टीम ने इससे पहले 2007 और 2024 में खिताब जीता था. वहीं वेस्टइंडीज (2012, 2016) और इंग्लैंड (2010, 2022) ने यह ट्रॉफी दो-दो बार जीती है.

14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल डेब्यू पर ही छक्का लगाकर सभी को चौंका दिया था. मैच से पहले राहुल द्रविड़ और संजू सैमसन ने उनसे गेम प्लान पूछा था, जिस पर उन्होंने कहा था कि अगर गेंद उनके एरिया में आई तो उसे छक्का मारेंगे. मैदान पर उन्होंने ठीक वही करके दिखाया और अपने आत्मविश्वास से सबको प्रभावित किया.

नई दिल्ली में आयोजित नमन अवॉर्ड्स 2026 में शुभमन गिल और स्मृति मंधाना को साल के सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर का सम्मान मिला. गिल को पुरुष वर्ग में पॉली उमरीगर अवॉर्ड मिला, जबकि मंधाना को महिला वर्ग में बीसीसीआई का बेस्ट इंटरनेशनल क्रिकेटर चुना गया. 2025 में दोनों खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया.

जय शाह ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 को लेकर कहा कि कोई भी टीम आईसीसी से बड़ी नहीं है. टूर्नामेंट से पहले बांग्लादेश के हटने और पाकिस्तान के बहिष्कार की धमकी जैसी कई विवादित स्थितियां थीं, लेकिन इसके बावजूद टूर्नामेंट सफल रहा और भारत ने खिताब जीता. शाह ने बताया कि वर्ल्ड कप ने व्यूअरशिप के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए.

IPL 2026 से पहले पूर्व भारतीय क्रिकेटर रॉबिन उथप्पा ने राजस्थान रॉयल्स के वैभव सूर्यवंशी को लेकर बड़ा बयान दिया है. उथप्पा का मानना है कि इस सीजन में सूर्यवंशी के लिए चुनौती बढ़ेगी क्योंकि अब विरोधी टीमें उनके खेल को समझ चुकी हैं. हालांकि उन्होंने कहा कि यह सीजन युवा बल्लेबाज के लिए सीखने वाला होगा.

संजू सैमसन ने इंडिया टुडे कॉन्क्लेव 2026 में मजाकिया अंदाज में कहा कि अभिषेक शर्मा की लोकप्रियता इतनी बढ़ गई है कि कभी-कभी भारतीय टीम के बाकी खिलाड़ियों को भी जलन होने लगती है. उन्होंने यह भी कहा कि अभिषेक अब टीम के सुपरस्टार बन चुके हैं. वहीं अभिषेक शर्मा ने कहा कि उनका सपना भारत के लिए सभी फॉर्मेट खेलना है.








