T20 World Cup Final: गौतम गंभीर आज धोनी को पछाड़ेंगे, T20 वर्ल्ड कप में छिपा है गजब का 'ICC ट्रॉफी कनेक्शन'
AajTak
भारत और न्यूजीलैंड के बीच रविवार (8 मार्च) को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में टी20 वर्ल्ड कप का फाइनल होना है. ऐसे में इस मैच में भारतीय टीम के कोच गौतम गंभीर भी इतिहास रचने के करीब हैं.
क्या आपको मालूम है कि भारतीय टीम में ऐसा कौन सा धुरंधर है, जिसने सबसे ज्यादा ICC ट्रॉफी जीती है? आज (8 मार्च) को भी भारतीय टीम ICC (इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल) की ट्रॉफी जीतने के इरादे से अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में न्यूजीलैंड के खिलाफ उतर रही है.
वहीं भारतीय टीम अगर आज टी20 वर्ल्ड कप जीतती है तो वो भी एक इतिहास होगा. क्योंकि कोई भी देश 3 बार आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप नहीं जीता है. वहीं गौतम गंभीर भी इसके साथ इतिहास रचेंगे और महेंद्र सिंह धोनी को पछाड़ देंगे.
दरअसल, यह रिकॉर्ड जुड़ा है सबसे ज्यादा ICC ट्रॉफी जीतने का, गंभीर बतौर प्लेयर + कोच आगे निकल सकते हैं.
भारत के सबसे सफल कप्तानों में गिने जाने वाले महेंद्र सिंह धोनी ने भी तीन ICC ट्रॉफियां दिलाई थीं. उनकी कप्तानी में भारत ने ICC टी20 वर्ल्ड कप 2007, ICC वनडे वर्ल्ड कप 2011 और ICC चैम्पियंस ट्रॉफी 2013 जीती थीं.
वहीं गौतम गंभीर खिलाड़ी के रूप में 2007 टी20 वर्ल्ड कप और 2011 वनडे वर्ल्ड कप जीत चुके हैं. वहीं उन्होंने पिछले साल आईसीसी चैम्पियंस ट्रॉफी बतौर कोच जीती थी, वहीं अब टी20 वर्ल्ड कप 2026 जीतने का मौका है. यानी गंभीर के पास आज महेंद्र सिंह धोनी को अहमदाबाद में पछाड़ने का मौका है. कोच रहते यह खिताब मिला तो उनकी कुल ट्रॉफियां 4 हो जाएंगी. यह भी पढ़ें: 2023 वाली पीड़ा या जीतेंगे वर्ल्ड कप... अहमदाबाद में इस बार इस्तेमाल होगी 'हाइब्रिड पिच'
विराट कोहली के पास कितनी ICC ट्रॉफी? विराट कोहली ICC ट्रॉफियों के मामले में भारत के सबसे सफल खिलाड़ियों में गिने जाते हैं. कोहली चार ICC ट्रॉफियां जीतने वाली भारतीय टीम का हिस्सा रह चुके हैं. इनमें ICC वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप 2011, ICC चैम्पियंस ट्रॉफी 2013, शामिल हैं. यही वजह है कि गंभीर के पास इस रिकॉर्ड के करीब पहुंचने का बड़ा मौका है.

14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल डेब्यू पर ही छक्का लगाकर सभी को चौंका दिया था. मैच से पहले राहुल द्रविड़ और संजू सैमसन ने उनसे गेम प्लान पूछा था, जिस पर उन्होंने कहा था कि अगर गेंद उनके एरिया में आई तो उसे छक्का मारेंगे. मैदान पर उन्होंने ठीक वही करके दिखाया और अपने आत्मविश्वास से सबको प्रभावित किया.

नई दिल्ली में आयोजित नमन अवॉर्ड्स 2026 में शुभमन गिल और स्मृति मंधाना को साल के सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर का सम्मान मिला. गिल को पुरुष वर्ग में पॉली उमरीगर अवॉर्ड मिला, जबकि मंधाना को महिला वर्ग में बीसीसीआई का बेस्ट इंटरनेशनल क्रिकेटर चुना गया. 2025 में दोनों खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया.

जय शाह ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 को लेकर कहा कि कोई भी टीम आईसीसी से बड़ी नहीं है. टूर्नामेंट से पहले बांग्लादेश के हटने और पाकिस्तान के बहिष्कार की धमकी जैसी कई विवादित स्थितियां थीं, लेकिन इसके बावजूद टूर्नामेंट सफल रहा और भारत ने खिताब जीता. शाह ने बताया कि वर्ल्ड कप ने व्यूअरशिप के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए.

IPL 2026 से पहले पूर्व भारतीय क्रिकेटर रॉबिन उथप्पा ने राजस्थान रॉयल्स के वैभव सूर्यवंशी को लेकर बड़ा बयान दिया है. उथप्पा का मानना है कि इस सीजन में सूर्यवंशी के लिए चुनौती बढ़ेगी क्योंकि अब विरोधी टीमें उनके खेल को समझ चुकी हैं. हालांकि उन्होंने कहा कि यह सीजन युवा बल्लेबाज के लिए सीखने वाला होगा.

संजू सैमसन ने इंडिया टुडे कॉन्क्लेव 2026 में मजाकिया अंदाज में कहा कि अभिषेक शर्मा की लोकप्रियता इतनी बढ़ गई है कि कभी-कभी भारतीय टीम के बाकी खिलाड़ियों को भी जलन होने लगती है. उन्होंने यह भी कहा कि अभिषेक अब टीम के सुपरस्टार बन चुके हैं. वहीं अभिषेक शर्मा ने कहा कि उनका सपना भारत के लिए सभी फॉर्मेट खेलना है.








